सरकारी शिक्षक बनने का सपना होगा पूरा, 12वीं और ग्रेजुएशन के बाद ये कोर्सेज दिलाएंगे नौकरी
Government Teacher Job: सरकारी शिक्षक बनने की चाह रखने वाले युवाओं के लिए 12वीं और ग्रेजुएशन के बाद कई प्रोफेशनल कोर्स मौजूद हैं। सही कोर्स चुनकर समय रहते तैयारी करने से नौकरी की राह आसान हो जाती है।
- Written By: प्रीति शर्मा
महाराष्ट्र टीचर रिक्रूटमेंट पवित्र पोर्टल (सौ. फ्रीपिक)
Government Teacher Qualification: भारत में शिक्षक का पद सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि सम्मान और राष्ट्र निर्माण का जरिया है। अगर आप शिक्षा के क्षेत्र में अपना भविष्य संवारना चाहते हैं तो कुछ सही कोर्से का चुनाव करना बेहद जरूरी है।
देश में करोड़ों युवाओं के लिए सरकारी अध्यापक बनना आज भी सबसे पसंदीदा करियर है। आकर्षक सैलरी, जॉब सिक्योरिटी और समाज में प्रतिष्ठा इसे अन्य पेशों से काफी अलग बनाती है। खासकर इस क्षेत्र में महिलाएं ज्यादा आना पसंद करती हैं। अगर आप भी इसी दिशा में कदम बढ़ाना चाहते हैं तो केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा निर्धारित विभिन्न कोर्सेज और योग्यता मानदंड़ों को समझना जरूरी है।
12वीं के बाद शिक्षक बनने के लिए कोर्स
नई शिक्षा नीति (NEP) के तहत अब छात्रों के लिए इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम (ITEP) की शुरुआत की गई है। इस प्रोग्राम की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें छात्र ग्रेजुएशन और बीएड (B.Ed) की डिग्री एक साथ केवल 4 साल में हासिल कर सकते हैं जिससे उनका एक साल बच जाता है। इसके अलावा 12वीं पास छात्र निम्नलिखित कोर्सेज भी कर सकते हैं। B.EL.ED (चार वर्षीय) प्राइमरी एजुकेशन में ग्रेजुएशन और इंटीग्रेटेड बीएड बीए बीएड या बीएससी बीएड का कंबाइंड कोर्स।
सम्बंधित ख़बरें
Odisha SSB Recruitment 2026: जूनियर असिस्टेंट/क्लर्क के 14 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स 18 अगस्त तक करें आवेदन
AIIMS Raebareli Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 153 पदों पर भर्ती, 14 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन
JC Bose University Recruitment 2026: गेस्ट फैकल्टी के 8 पदों पर भर्ती, बिना लिखित परीक्षा होगा चयन
CCRUM Recruitment 2026: यूनानी चिकित्सा संस्थान में 179 पदों पर भर्ती, 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करें
ग्रेजुएशन के बाद क्या करें
जिन छात्रों ने अपनी स्नातक (Graduation) की पढ़ाई पूरी कर ली है, उनके पास शिक्षक बनने के लिए कई रास्ते खुले हैं।
- 2 वर्षीय B.Ed: हाई स्कूल और इंटरमीडिएट लेवल के लिए सबसे पॉपुलर कोर्स।
- D.El.Ed/BTC: विशेष रूप से प्राइमरी स्कूलों में पढ़ाने के लिए।
- NTT (Nursery Teacher Training): छोटे बच्चों (प्री-प्राइमरी) को पढ़ाने के शौकीन छात्रों के लिए।
यह भी पढ़ें:- NBEMS Exam Calendar 2026: मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खबर! जारी हुआ पूरे साल का शेड्यूल, देखें लिस्ट
सिर्फ डिग्री या डिप्लोमा हासिल कर लेना ही सरकारी शिक्षक बनने के लिए पर्याप्त नहीं है। शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को पात्रता परीक्षा पास करनी अनिवार्य है। जिसमें राज्य और केंद्र के लिए अलग-अलग परीक्षा होती है।
- CTET (Central Teacher Eligibility Test): केंद्रीय विद्यालयों (KVS) और नवोदय स्कूलों (NVS) के लिए अनिवार्य।
- TET (State Level Test): संबंधित राज्य सरकार द्वारा आयोजित भर्ती परीक्षाओं (जैसे UP-TET, REET आदि) के लिए पात्रता।
इन परीक्षाओं को पास करने के बाद ही आप राज्य या केंद्र सरकार द्वारा निकाली जाने वाली शिक्षक भर्तियों में आवेदन के पात्र होंगे। सही समय पर सही कोर्स का चुनाव आपके शिक्षक बनने के सपने को हकीकत में बदल सकता है।
