-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Career »
- Nbems Exam Calendar 2026 Medical Exam Schedule Out Dates List
NBEMS Exam Calendar 2026: मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खबर! जारी हुआ पूरे साल का शेड्यूल, देखें लिस्ट
- Written By: प्रीति शर्मा
NBEMS Exam Calendar 2026: मेडिकल और फार्मेसी के क्षेत्र में करियर बनाने की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज ने एक बहुत ही महत्वपूर्ण अपडेट जारी किया है।

परीक्षा देते हुए छात्र (सौ. फ्रीपिक)
NBEMS Exams 2026: नया साल मेडिकल और फार्मेसी छात्रों के लिए एक बड़ी चुनौतियां लेकर आने वाला है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज ने 2026 के पहले हाफ का संभावित परीक्षा शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है।
मेडिकल और फार्मेसी क्षेत्र में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन ने महत्वपूर्ण अपडेट जारी किया है। बोर्ड ने साल 2026 के पहले छह महीनों के लिए परीक्षा की संभावित कैलेंडर की घोषणा कर दी है। इसमें एफएमजीई, जीपैट और डिप्लोमा स्तर की बड़ी परीक्षाएं शामिल हैं। बोर्ड की किसी भी परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in के अंतर्गत परीक्षा की संभावित तारीख डाउनलोड कर सकते हैं।
जनवरी से शुरू होगी परीक्षाएं
कैलेंडर के अनुसार साल की शुरुआत एनबीईएमएस डिप्लोमा फाइनल परीक्षा (दिसंबर 2025 सत्र) से होगी जो 6, 7 और 8 जनवरी को दोपहर 2 से 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। इसके ठीक बाद विदेशी मेडिकल स्नातकों के लिए सबसे अहम परीक्षा एफएमजीई (FMGE) 17 जनवरी 2026 को होगी। यह परीक्षा दो पालियों में संपन्न कराई जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
Odisha SSB Recruitment 2026: जूनियर असिस्टेंट/क्लर्क के 14 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स 18 अगस्त तक करें आवेदन
AIIMS Raebareli Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 153 पदों पर भर्ती, 14 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन
JC Bose University Recruitment 2026: गेस्ट फैकल्टी के 8 पदों पर भर्ती, बिना लिखित परीक्षा होगा चयन
CCRUM Recruitment 2026: यूनानी चिकित्सा संस्थान में 179 पदों पर भर्ती, 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करें
दंत चिकित्सा के क्षेत्र में आगे बढ़ने वाले छात्रों के लिए FDST-MDS 2025 परीक्षा 21 फरवरी को होगी। मार्च का महीना काफी व्यस्त रहने वाला है। 1 मार्च को FDST-BDS परीक्षा, 7 मार्च को फार्मेसी छात्रों के लिए GPAT 2026 और 14 मार्च को फेलोशिप एंट्रेंस टेस्ट होगा।
यह भी पढ़ें:- Career में सफलता के लिए बदलें ये पुरानी आदत, 2026 में छाने के लिए अपनाएं ये नया फॉर्मूला
अप्रैल महीने में पोस्ट डिप्लोमा सेंट्रलाइज्ड एंट्रेंस टेस्ट (PDCET) 12 अप्रैल को और DrNB फाइनल थ्योरी परीक्षा 24 से 26 अप्रैल के बीच होगी। मई में डिप्लोमा फाइनल परीक्षा (जून सत्र) का आयोजन किया जाएगा। जून में सबसे महत्वपूर्ण अपडेट DNB फाइनल परीक्षा (18 से 21 जून) और FMGE जून सत्र (28 जून) का है।
NEET PG और MDS पर सस्पेंस
बोर्ड के अनुसार यह केवल एक संभावित कैलेंडर है और इसमें आवश्यकतानुसार बदलाव किया जा सकता है। NEET-MDS 2026 और NEET-PG 2026 की तारीखों का ऐलान फिलहाल नहीं किया गया है। इनकी घोषणा बाद में विस्तृत सूचना बुलेटिन के माध्यम से की जाएगी।
NBEMS ने उम्मीदवारों को किसी भी अनौपचारिक सूचना या अफवाहों से बचने की सलाह दी है। बोर्ड द्वारा जारी परीक्षा से संबंधित सटीक अपडेट छात्र नियमित रुप से आधिकारिक बेवसाइट पर जाकर देख सकते हैं। समय से पहले शेड्यू आने से छात्रों को अपने सिलेबस के रिवीजन और मॉक टेस्ट के लिए योजना बनाने में आसानी होगी।
Nbems exam calendar 2026 medical exam schedule out dates list
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














