फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट में 91 पदों पर भर्ती, 10वीं पास से ग्रेजुएट तक कर सकते हैं आवेदन
FRI Recruitment 2026 : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए शानदार मौका है। फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट देहरादून ने ग्रुप सी के 91 पदों पर भर्ती निकाली है।
- Written By: हितेश तिवारी
फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट देहरादून (फोटो - गूगल इमेज)
Forest Research Institute Jobs Vacancy : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट देहरादून ने ग्रुप सी के विभिन्न पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 91 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
इनमें फॉरेस्ट गार्ड, लोअर डिवीजन क्लर्क, तकनीशियन, स्टेनोग्राफर, स्टोर कीपर और मल्टी टास्किंग स्टाफ जैसे कई पद शामिल हैं। यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए शानदार अवसर है जो लंबे समय से सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे थे। इच्छुक उम्मीदवार संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट देहरादून ने भर्ती निकाली
इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता पद के अनुसार अलग-अलग रखी गई है। 10वीं पास, 12वीं पास और ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। कुछ तकनीकी पदों के लिए आईटीआई या संबंधित विषय में डिग्री भी मांगी गई है। फॉरेस्ट गार्ड पद के लिए शारीरिक मानक तय किए गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
MP अतिथि शिक्षक भर्ती 2026: युवाओं के लिए सुनहरा मौका, बिना आवेदन शुल्क के करें रजिस्ट्रेशन
Union Bank Apprentice Recruitment 2026: यूनियन बैंक में 1865 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट युवाओं के लिए बड़ा मौका
पुणे मनपा में बढ़ा जनप्रतिनिधियों का दखल: सुरक्षा गार्ड भर्ती में ‘अपने लोगों’ को नौकरी दिलाने का दबाव
MPESB Recruitment: अस्पताल सहायक के 1200 पदों पर भर्ती 7 मई से शुरू, यहां करें सीधे अप्लाई- जानें पूरी प्रोसेस
पुरुष उम्मीदवारों की लंबाई 165 सेंटीमीटर और महिला उम्मीदवारों की लंबाई 150 सेंटीमीटर होनी चाहिए। इसके साथ ही पैदल चलने की परीक्षा भी देनी होगी। उम्र सीमा पद के अनुसार अलग-अलग है। न्यूनतम आयु 18 वर्ष रखी गई है, जबकि अधिकतम आयु लगभग 27 से 30 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।
ये खबर भी पढ़ें : यूपी पुलिस SI भर्ती रिजल्ट जारी, जानें कटऑफ कितनी गई और आगे क्या होगा
सरकारी नौकरी के तैयारी कर रहे लोगों के लिए मौका
चयन प्रक्रिया कई चरणों में पूरी होगी। सबसे पहले कंप्यूटर आधारित परीक्षा होगी, जिसमें सामान्य ज्ञान, गणित, तर्कशक्ति, अंग्रेजी भाषा और संबंधित विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी। इसके बाद वर्णनात्मक परीक्षा ली जाएगी, जिसमें हिंदी और अंग्रेजी में निबंध तथा आवेदन पत्र लिखना होगा।
कुछ पदों के लिए टाइपिंग टेस्ट, स्किल टेस्ट, ट्रेड टेस्ट और फिजिकल टेस्ट भी आयोजित किए जाएंगे। अंतिम चयन दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल जांच के बाद होगा। आवेदन शुल्क सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 1500 रुपये रखा गया है, जबकि महिला, एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 700 रुपये तय किया गया है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार fri.icfre.gov.in वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
