Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

MP अतिथि शिक्षक भर्ती 2026: युवाओं के लिए सुनहरा मौका, बिना आवेदन शुल्क के करें रजिस्ट्रेशन

MP Atithi Shikshak Vaccancy: मध्य प्रदेश में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अतिथि शिक्षक भर्ती शुरू। 11 मई तक करें निशुल्क रजिस्ट्रेशन। पात्रता परीक्षा पास उम्मीदवारों को प्राथमिकता।

  • Written By: सजल रघुवंशी
Updated On: May 07, 2026 | 10:15 PM

MP Atithi Shikshak Vaccancy ( Source- Social Media)

Follow Us
Close
Follow Us:

MP Guest Teacher Recruitment 2026: मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षण कार्य करने के इच्छुक युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है। राज्य के अतिथि शिक्षक प्रबंधन तंत्र ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए गेस्ट टीचर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार अब ऑनलाइन माध्यम से घर बैठे रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। खास बात यह है कि आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह निशुल्क रखी गई है।

यह भर्ती पहली से बारहवीं कक्षा तक के शासकीय विद्यालयों में अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति के लिए की जा रही है। बीएड, डीएलएड और शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन करने के पात्र होंगे।

कब से शुरू होगी रजिस्ट्रेशन प्रोसेस

नए उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 2 मई 2026 से शुरू होकर 11 मई 2026 तक जारी रहेगी। इस दौरान अभ्यर्थियों को पहचान सत्यापन, शैक्षणिक विवरण दर्ज करने और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। दस्तावेजों के सत्यापन का कार्य 4 मई से 11 मई 2026 के बीच किया जाएगा। वहीं पहले से पंजीकृत अभ्यर्थियों को अपनी जानकारी में संशोधन करने का अवसर 12 मई से 22 मई 2026 तक दिया जाएगा।

सम्बंधित ख़बरें

Bhind News: पटवारी भर्ती 2008 में बड़ा खुलासा, 18 साल बाद खुली फर्जीवाड़े की पोल; 2 महिलाओं सहित 6 पर FIR दर्ज

पुलिस और जनता के बीच बढ़ेगा विश्वास, पिछले 80 दिनों में लगभग 70 जनसंवाद कार्यक्रम; इन मुद्दों पर खास फोकस

भोपाल को मिला ‘अटल भवन’, CM मोहन यादव ने किया उद्घाटन; अब एक ही छत के नीचे होंगे नगर निगम के सारे काम

Mandsaur News: गर्लफ्रेंड के साथ रंग-रेलियां मना रहे थे डॉक्टर साहब, पत्नी ने दबोचा; खूब पीटा- देखें VIDEO

पुराने उम्मीदवारों के लिए यह सुविधा

जो उम्मीदवार पहले पुराने पोर्टल पर रजिस्टर्ड थे, उन्हें नई प्रणाली में अपनी जानकारी माइग्रेट करनी होगी। यदि किसी अभ्यर्थी के नाम पर एक से अधिक आईडी बनी हुई हैं, तो वे अपने अनुभव को एकीकृत कराने के लिए आवेदन कर सकेंगे। इसके साथ ही निष्क्रिय या बंद हो चुके मोबाइल नंबर को अपडेट करने की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।

शिक्षक पात्रता परीक्षा पास उम्मीदवारों को मिलेगी प्राथमिकता

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्व विद्यालय से स्नातक उत्तीर्ण होना आवश्यक रखा गया है। इसके अलावा बीएड या डीएलएड जैसी शिक्षण योग्यता भी अनिवार्य होगी। शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को चयन प्रक्रिया में प्राथमिकता मिलने की संभावना है। वहीं जिन उम्मीदवारों ने परास्नातक किया है, वे अपनी उच्च शैक्षणिक योग्यता की जानकारी भी दर्ज कर सकते हैं, जिससे विषयानुसार नियुक्ति के अवसर बढ़ सकते हैं।

यह भी पढ़ें: शादी में पुलिस की ‘सरप्राइज एंट्री’, सागर में मंडप से सीधे थाने पहुंचे दूल्हा-दुल्हन; जानें पूरा मामला

ऑनलाइन आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को आधार कार्ड, समग्र आईडी, फोटो, हस्ताक्षर, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, शिक्षक पात्रता परीक्षा अंकपत्र और अनुभव प्रमाण पत्र अपलोड करने होंगे।

Mp guest teacher recruitment 2026 eligibility dates update

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 07, 2026 | 10:15 PM

Topics:  

  • Government Job
  • Madhya Pradesh News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.