- Hindi News »
- Career »
- First Time In History Of Iit Five Athletes Got Admission Through Sports Quota
आईआईटी के इतिहास में पहली बार हुआ ये कारनामा, पांच एथलीट्स को खेल कोटे से मिला एडमिशन
देश का पहला आईआईटी जहां उत्कृष्ट खेल प्रतिभाओं को एक अलग श्रेणी में प्रवेश मिला, यह उत्कृष्ट खेल प्रतिभाओं को पहचानने और सम्मानित करने की एक अनूठी पहल है।
- Written By: मृणाल पाठक

आईआईटी में पांच एथलीटों को खेल कोटे से मिला प्रवेश (सौजन्य: सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: ऐसा माना जाता है कि आईआईटी में प्रवेश के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाना पड़ जाता है। लेकिन आईआईटी मद्रास के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि पांच अभ्यर्थियों को खेल कोटे से दाखिला मिला है। खेल श्रेष्ठता प्रवेश योजना के तहत ये एडमिशन दिए गए हैं।
इस योजना के तहत ऐसे विद्यार्थी आईआईटी में दाखिला लेने के पात्र होते हैं, जिन्होंने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) एडवांस्ड क्वालिफाई किया हो और खेलों में अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रदर्शन किया हो। आईआईटी मद्रास के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन स्पोर्ट्स एंड एनालिटिक्स के प्रमुख प्रो. महेश पंचाग्नुला ने बताया कि दो साल पहले आईआईटी काउंसिल से मंजूर इस योजना के तहत कई आवेदन आए थे। हालांकि जरूरी मानक पूरा करने के आधार पर पांच विद्यार्थियों को सीट मिली है।
प्रो. महेश पंचाग्नुला ने कहा, “विशेष रूप से सीईएसएसए के माध्यम से उत्कृष्ट खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लाभों को साझा करना मेरे लिए खुशी की बात है। वास्तव में, हम खेल के क्षेत्र में प्रौद्योगिकी पर जोर दे रहे हैं जिससे हमारे एथलीटों और कोचों के प्रदर्शन में सुधार होगा।”
सम्बंधित ख़बरें
ईडन गार्डन्स में सनराइजर्स हैदराबाद ने चखा जीत का स्वाद, केकेआर के घर में घुसकर 65 रन से जीता मुकाबला
वर्ल्ड कप 2027 का रोडमैप तैयार! 12 साल बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज खेलेगी डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया
वाह रे PSL! लाइव मैच में शान से पी सिगरेट, पाकिस्तान सुपर लीग का है मामला, शर्मनाक करतूत का वीडियो हुआ वायरल
RCB के गेंदबाज ने अपने ही क्रिकेट बोर्ड के खिलाफ ठोका मुकदमा, IPL 2026 खेलने के लिए पहुंचा कोर्ट
इन पांचों ने न सिर्फ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों में शानदार प्रदर्शन किया है बल्कि जेईई एडवांस्ड भी उत्तीर्ण किया। दिल्ली की स्क्वैश खिलाड़ी एशियन जूनियर गेम्स में दो बार भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली नंदिनी जैन को बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसई) और दिल्ली के ही टेबल- टेनिस खिलाड़ी प्रभाव गुप्ता को बीटेक आर्टिफिशियल इंजीनियरिंग (एआई) में दाखिला मिला है।
खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
महाराष्ट्र की राष्ट्रीय जूनियर वॉलीबॉल खिलाड़ी आरोही भावे को बीएस (चिकित्सा विज्ञान व इंजीनियरिंग) और पश्चिम बंगाल के राष्ट्रीय वाटर पोलो व तैराकी खिलाड़ी आर्यमन मंडल को बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएईई), आंध्र प्रदेश के लॉन टेनिस खिलाड़ी वंगाला वेदवचन रेड्डी को बीटेक आर्टिफिशियल इंजीनियरिंग (एआई) में सीट मिली है।
First time in history of iit five athletes got admission through sports quota
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बिना वजह उदासी और घबराहट कहीं थायराइड तो नहीं है जिम्मेदार? जानें कैसे हाईजैक हो रहा आपका दिमाग
Apr 03, 2026 | 01:35 PMBachchu Kadu: पूर्व मंत्री बच्चू कडू पर हत्या की साजिश का आरोप, पेन ड्राइव में मिले सबूतों से मचा हड़कंप
Apr 03, 2026 | 01:29 PMHigh Court का महावितरण को झटका, कहा- बिना मौका दिए बिजली काटना मनमानी; 21 लाख का लगाया था जुर्माना
Apr 03, 2026 | 01:29 PMNMC: अब नहीं डूबेगा नागपुर! अंबाझरी बांध की बदलेगी सूरत; ₹32 करोड़ से मजबूत होंगी दीवारें, देखें पूरा प्लान
Apr 03, 2026 | 01:21 PMछत्रपति संभाजीनगर; जायकवाड़ी पानी कर के ब्याज माफी के लिए CM से होगी मांग, मनपा को मिली 15 दिनों की मोहलत
Apr 03, 2026 | 01:21 PMकांग्रेस ने किया बारामती और राहुरी उपचुनाव लड़ने का ऐलान, तो संजय राउत ने ली चुटकी, बोले- बिहार हो या बंगाल…
Apr 03, 2026 | 01:20 PMऐन वक्त पर दगा दे गया ईरान! भारत आ रहा तेल का जहाज अचानक मुड़ा चीन की तरफ, भारतीय रिफाइनरियों की उड़ी नींद
Apr 03, 2026 | 01:13 PMवीडियो गैलरी

बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM
वर्दी पहनते ही पिता की याद में छलके आंसू, परेड में जवान ने स्वर्गीय पिता की तस्वीर को किया सलाम; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:28 PM














