Agentic AI का दौर शुरू! युवाओं के लिए खुलेंगे नए करियर के दरवाजे, लाखों की सैलरी का मौका
Agentic AI : एजेंटिक एआई तकनीक तेजी से कंपनियों की पहली पसंद बन रही है। यह सिर्फ सवालों के जवाब नहीं देती, बल्कि खुद योजना बनाकर काम भी पूरा करती है। अब AI से जुड़े प्रोफेशनल्स की मांग भी बढ़ रही है।
- Written By: हितेश तिवारी
एजेंटिक एआई (फोटो - गूगल इमेज)
AI Jobs : आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दुनिया तेजी से बदल रही है और अब चर्चा का केंद्र बन गया है Agentic AI। यह एआई का ऐसा उन्नत रूप है जो केवल सवालों के जवाब देने तक सीमित नहीं रहता, बल्कि किसी लक्ष्य को समझकर उसे पूरा करने के लिए खुद योजना बनाता है और कई चरणों वाले कार्यों को अंजाम दे सकता है।
यही वजह है कि दुनिया की बड़ी टेक कंपनियां जैसे Google, Microsoft, OpenAI, Salesforce और Oracle इस तकनीक को तेजी से अपना रही हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार बड़ी संख्या में कंपनियां पहले ही एआई एजेंट्स का परीक्षण शुरू कर चुकी हैं, जबकि भारत में भी आईटी और कॉर्पोरेट सेक्टर में इसका उपयोग बढ़ रहा है।
एजेंटिक एआई तकनीक में करियर के बड़े अवसर
विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले समय में कंपनियां ऐसे एआई सिस्टम चाहेंगी जो केवल जानकारी न दें, बल्कि ग्राहक सेवा, डेटा विश्लेषण, भर्ती प्रक्रिया, रिपोर्ट तैयार करने और प्रशासनिक कार्यों को भी संभाल सकें। इसके चलते एआई इंजीनियर, प्रॉम्प्ट इंजीनियर, डेटा साइंटिस्ट, एआई प्रोडक्ट मैनेजर, एआई ऑपरेशंस मैनेजर और साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट जैसे पदों की मांग तेजी से बढ़ सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
SPMCIL Recruitment 2026: सरकारी कंपनी में डिप्टी और असिस्टेंट मैनेजर की भर्ती, 25 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन
Kargil Vijay Diwas 2026: AI, ड्रोन और रोबोटिक्स से हाई-टेक बन रही भारतीय सेना, युवाओं के लिए बढ़े नए अवसर
AI Fashion Try-On: अब खरीदने से पहले देखें कपड़े आप पर कैसे दिखेंगे, लेकिन क्या AI का यह फीचर बढ़ा रहा है अंडर
रेलवे की Railway Bedsheet में AI कैमरा खोजेगा दाग-धब्बे, पायलट प्रोजेक्ट लॉन्च
एंट्री लेवल प्रोफेशनल्स को सालाना 6 से 15 लाख रुपये तक का पैकेज मिल सकता है, जबकि अनुभवी विशेषज्ञ 30 लाख रुपये या उससे अधिक की सैलरी हासिल कर सकते हैं। भारत सरकार का इंडिया एआई मिशन भी इस क्षेत्र में शोध और इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने में अहम भूमिका निभा रहा है।
ये खबर भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ की चारू पांडेय का कमाल: 19 सरकारी नौकरियों का बनाया रिकॉर्ड, राष्ट्रपति मुर्मू देंगी गोल्ड मेडल
करियर बनाने के लिए खुद को अपस्किल रखना बेहद जरूरी
इस क्षेत्र में करियर बनाने के लिए जेनरेटिव एआई, मशीन लर्निंग, डेटा साइंस, क्लाउड कंप्यूटिंग, साइबर सिक्योरिटी और एआई ऑटोमेशन जैसे विषयों की जानकारी उपयोगी साबित हो सकती है। IIT Madras, IIT Delhi, IIT Hyderabad और Indian Institute of Science जैसे संस्थान एआई और मशीन लर्निंग से जुड़े कोर्स उपलब्ध कराते हैं।
वहीं NPTEL, SWAYAM, Coursera और Udemy जैसे प्लेटफॉर्म पर भी ऑनलाइन कोर्स किए जा सकते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले वर्षों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के साथ काम करने की क्षमता हर क्षेत्र के युवाओं के लिए महत्वपूर्ण स्किल बन जाएगी और जो लोग समय रहते खुद को अपस्किल करेंगे, उन्हें करियर में बड़ा फायदा मिल सकता है।
