Delhi Police HCM Result 2026: हेड कॉन्स्टेबल मिनिस्ट्रियल रिजल्ट जारी, देखें कैटेगरी वाइज कटऑफ
Delhi Police Cut Off 2026 : एसएससी ने दिल्ली पुलिस हेड कॉन्स्टेबल मिनिस्ट्रियल भर्ती परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।
- Written By: हितेश तिवारी
दिल्ली पुलिस हेड कॉन्स्टेबल मिनिस्ट्रियल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी (फोटो - गूगल इमेज)
Delhi Police Head Constable Result : दिल्ली पुलिस हेड कॉन्स्टेबल मिनिस्ट्रियल भर्ती परीक्षा का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने Delhi Police Head Constable Ministerial (HCM) Result 2026 जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।
रिजल्ट के साथ आयोग ने पुरुष और महिला अभ्यर्थियों के लिए कैटेगरी वाइज कटऑफ अंक भी जारी किए हैं। दिल्ली पुलिस की यह भर्ती 500 से अधिक पदों के लिए आयोजित की जा रही है, जिसमें पुरुष उम्मीदवारों के लिए 341 और महिला उम्मीदवारों के लिए 169 पद निर्धारित हैं। लिखित परीक्षा का आयोजन 7 जनवरी से 12 जनवरी 2026 के बीच किया गया था और तब से उम्मीदवार परिणाम का इंतजार कर रहे थे।
दिल्ली पुलिस हेड कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी
जिन अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा सफलतापूर्वक पास कर ली है, उन्हें अब भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होने का मौका मिलेगा। चयनित उम्मीदवारों को फिजिकल एंड्योरेंस टेस्ट (PE&MT), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) और स्किल टेस्ट में भाग लेना होगा। जारी कटऑफ के अनुसार ओपन पुरुष वर्ग में सामान्य श्रेणी की कटऑफ 82.68883, ईडब्ल्यूएस की 82.45562 और ओबीसी की 82.23493 रही है।
सम्बंधित ख़बरें
ग्राम पंचायत अधिकारी भर्ती 2022 का रिजल्ट जारी करने की मांग, अभ्यर्थियों ने डिप्टी सीएम आवास का किया घेराव
PSUs में डायरेक्टर नौकरी का मौका… GATE 2027 का शेड्यूल जारी, 4 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन; जानें पूरा प्लान
नवी मुंबई मनपा की 132 पदों की परीक्षा अचानक स्थगित! 19 हजार से ज्यादा उम्मीदवार प्रभावित, जानें क्या है वजह
जीआईसी प्रवक्ता भर्ती 2025: भूगोल और समाजशास्त्र का रिजल्ट जारी, मुख्य परीक्षा के लिए चयनित हुए 2733 अभ्यर्थी
वहीं महिला वर्ग में ईडब्ल्यूएस और सामान्य वर्ग की कटऑफ 75.97928, जबकि ओबीसी की 74.78426 दर्ज की गई है। एससी और एसटी वर्ग की कटऑफ भी जारी कर दी गई है। आयोग के अनुसार ओपन पुरुष वर्ग से 4288 उम्मीदवार, पूर्व सैनिक (ESM) वर्ग से 587 उम्मीदवार और महिला वर्ग से 2342 उम्मीदवार अगले चरण के लिए सफल घोषित किए गए हैं।
ये खबर भी पढ़ें : SBI Apprentice Recruitment 2026: 7150 पदों पर आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब 15 जून तक करें अप्लाई
SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक करें रिजल्ट
रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं और होमपेज पर दिए गए ‘Result’ सेक्शन पर क्लिक करें। इसके बाद Delhi Police Head Constable Ministerial Result 2026 से संबंधित पीडीएफ लिंक खोलें। पीडीएफ डाउनलोड होने के बाद उम्मीदवार Ctrl+F की मदद से अपना नाम या रोल नंबर सर्च कर सकते हैं।
सफल अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अगले चरण की तैयारी शुरू कर दें और समय-समय पर SSC की वेबसाइट पर जारी होने वाले अपडेट्स पर नजर बनाए रखें।
