CRPF में 9175 कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती, 20 अप्रैल से शुरू होंगे आवेदन
CRPF recruitment 2026 : CRPF ने 9175 कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार 20 अप्रैल से 19 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
- Written By: हितेश तिवारी
CRPF ने 9175 कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती निकाली, आवेदन 20 अप्रैल से शुरू होंगे। (फोटो सोर्स - गूगल इमेज)
CRPF Constable Vacancy : केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने कॉन्स्टेबल पदों पर बड़ी भर्ती का ऐलान किया है, जो सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए शानदार मौका है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 9175 पद भरे जाएंगे। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 20 अप्रैल 2026 से आधिकारिक वेबसाइट rect.crpf.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन की अंतिम तिथि 19 मई 2026 निर्धारित की गई है। यह भर्ती उन युवाओं के लिए खास है जो देश की सेवा के साथ एक सुरक्षित और सम्मानजनक करियर बनाना चाहते हैं।
CRPF) ने 9175 कॉन्स्टेबल पदों भर्ती का ऐलान किया
आयु सीमा की बात करें तो सामान्य कॉन्स्टेबल पदों के लिए उम्मीदवार की उम्र 1 जनवरी 2026 तक 21 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वहीं मोटर मैकेनिक, दर्जी, माली, रसोइया, नाई, प्लंबर और इलेक्ट्रीशियन जैसे ट्रेड पदों के लिए आयु सीमा 18 से 23 वर्ष रखी गई है।
सम्बंधित ख़बरें
सीआरपीएफ में 9195 कांस्टेबल पदों पर भर्ती, 10वीं पास के लिए मौका; आवेदन शुरू
नवभारत विशेष: सीएपीएफ विधेयक को लेकर उठा विवाद, उच्च पद IPS अधिकारियों को दिए जाएंगे
मणिपुर में सीआरपीएफ की गोलीबारी में मरने वालों की संख्या हुई तीन, बच्चों की मौत से भड़का था भारी आक्रोश
अग्निवीरों के लिए सरकारी नौकरियों का खुला पिटारा… दिल्ली पुलिस और कई राज्यों में मिलेगा भारी आरक्षण
चयन प्रक्रिया कई चरणों में पूरी होगी, जिसमें शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), शारीरिक माप परीक्षा (PST), कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), ट्रेड/स्किल टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षा शामिल हैं। खास बात यह है कि PET और PST में RFID जैसी आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा, जिससे प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष रहेगी।
आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर करें रजिस्ट्रेशन
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में आवेदन शुल्क सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये रखा गया है, जबकि एससी, एसटी, महिला उम्मीदवारों और पूर्व सैनिकों को शुल्क में छूट दी गई है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट rect.crpf.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा, जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे और ऑनलाइन माध्यम से फीस जमा करनी होगी।
फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट निकालकर सुरक्षित रखना जरूरी है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ लें, ताकि किसी भी प्रकार की गलती से बचा जा सके।
