10 वीं पास के लिए सेंट्रल रेलवे में नौकरी करने का सुनहरा मौका, 2418 पोस्ट पर होगी नियुक्ति
Railway Apprentice Recruitment 2025: यदि आप भी सेंट्रल रेलवे में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए एक सुनहरा मौका दस्तक दे रहा हैं। रेलवे जल्द ही रेलवे रिक्रूटमेंट करने की तैयारी में हैं।
- Written By: अपूर्वा नायक
इंडियन रेलवे (सौ. सोशल मीडिया )
Central Railway Apprentice Recruitment 2025: अगर आप भी भारतीय रेलवे में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं, तो आपके पास एक सुनहरा मौका है। रेलवे रिक्रूटमेंट सेल यानी आरआरसी ने सेंट्रल रेलवे में अप्रेंटसशिप की पोस्ट पर बंपर भर्ती निकाली है।
इस रिक्रूटमेंट प्रोसेस के माध्यम से इंडियन रेलवे 2418 पोस्ट पर नियुक्ति करने वाला है। रेलवे में रिक्रूटमेंट की प्रोसेस भी शुरू हो गई है। इसीलिए आप आज ही अप्लाई कर सकते हैं। एप्लीकेशन फॉर्म भरने की प्रोसेस 12 अगस्त, 2025 से शुरू हो चुकी है। एप्लीकेशन फॉर्म भरने की आखिरी डेट 11 सितंबर 2025 शाम 5 बजे तक है।
क्या हैं शैक्षणिक योग्यता?
कैंडिडेट्स को 10वीं कक्षा में कम से कम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करना जरूरी है। साथ ही उनके पास नेशनल काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग यानी एनसीवीटी या स्टेट काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग यानी एससीवीटी में सर्टिफिकेट होना भी जरूरी है।
सम्बंधित ख़बरें
Bihar Teacher Vacancy 2026: बिहार में 32388 शिक्षकों की भर्ती का रास्ता साफ, BPSC को भेजी गई अधियाचना
Yavatmal News: यवतमाल-माहूर नई रेल लाइन को लेकर सांसद प्रतिभा धानोरकर ने रेल मंत्री से की मुलाकात
मराठवाड़ा विश्वविद्यालय के बड़े फैसले: संतपीठ के कोर्स अब 1 साल के, प्रूफरीडिंग में डिप्लोमा और नए कोर्स मंजूर
SSB में 54,000 से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती, पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा 50% कोटा और उम्र में छूट
कैंडिडेट की ऐज लिमिट
सेंट्रल रेलवे में निकले पोस्ट पर अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट की ऐज लिमिट 15 साल से 24 साल के बीच होना जरूरी है। ओबीसी कैंडिडेट्स को 3 साल की ऐज में राहत दी गई है। एससी और एसटी कैंडिडेट्स को मैक्सिमम ऐज में 5 साल की छूट दी गई है।
एप्लीकेशन फॉर्म की फीस
जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 100 रुपये की एप्लीकेशन फीस देना होगा। इसके साथ ही एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और महिला कैंडिडेट्स के लिए किसी भी प्रकार की कोई एप्लीकेशन फीस नहीं है। एप्लीकेशन फीस को कैंडिडेट्सक को ऑनलाइन मिडियम से ही जमा करना होगा।
सिलेक्शन प्रोसेस
कैंडिडेट्स का सिलेक्शन आईटीआई और 10वीं में मिले अंकों के एवरेज पर आधारित किया जाएगा। इसके बाद एक मेरिट लिस्ट बनायी जाने वाली है। मेरिट लिस्ट में शामिल कैंडिडेट्स को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।
ये भी पढ़ें :- NABARD में बिना एग्जाम होगी भर्ती, 65 साल तक के उम्मीदवार कर सकते हैं अप्लाई, सैलरी 30 लाख सालाना
ऐसे भरें आरआरसी सीआर अप्रेंटसशिप पोस्ट के लिए फॉर्म
- इस फॉर्म को भरने के लिए आपको सबसे पहले इससे जुड़ी ऑफिशियल वेबसाइट rrccr.com पर विजिट करना होगा।
- इसके बाद आपको आरआरसी सीआर अप्रेंटसशिप रिक्रूटमेंट 2025 के लिए दिए गए अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको अपनी जरूरी डिटेल्स भरकर एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा।
- इसके बाद आपको मांगे गए डॉक्यूमेंट्स को भी अपलोड करना होगा।
- अब आपको एप्लीकेशन फॉर्म की फीस जमा करनी होगी।
- अब आपको सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा और अपना एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट करना होगा।
- इसके बाद अपने एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लीजिए।
