फेस्टिव सीजन पर जनता को मिला Indian Railways की ओर से गिफ्ट, मिलेगी टिकट पर 20 प्रतिशत की छूट

Indian Railway द्वारा आने वाले फेस्टिवल सीजन पर भीड़ को कम करने के लिए एक अनूठी पहल की गई है। रेलवे के द्वारा राउंड ट्रिप पैकेज फॉर फेस्टिवल रश की शुरुआत की जाने वाली है।
Indian Railway द्वारा आने वाले फेस्टिवल सीजन पर भीड़ को कम करने के लिए एक अनूठी पहल की गई है। रेलवे के द्वारा राउंड ट्रिप पैकेज फॉर फेस्टिवल रश की शुरुआत की जाने वाली है।
भारतीय रेलवे, (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Published on: 
Updated on: 

Indian Railway News: इस फेस्टिव सीजन पर देश की जनता को भारतीय रेलवे के द्वारा एक शानदार तोहफा मिला है। ट्रेनों में भारी भरकम भीड़ और टिकट की मारामारी से बचाने के लिए इंडियन रेलवे ने एक नई स्कीम की शुरुआत की है।

इंडियन रेलवे के द्वारा शुरु की गई इस स्कीम को राउंड ट्रिप पैकेज फॉर फेस्टिवल रश नाम दिया गया है। इस स्कीम का उद्देश्य पैसेंजर्स को सस्ती दरों में आने-जाने का टिकट देकर भीड़ को अलग-अलग दिनों पर बांटना है ताकि यात्रा सुगम और आरामदायक बन सके।

इंडियन रेलवे के अनुसार, इस स्कीम के अंतर्गत अगर कोई भी पैसेंजर आने और जाने दोनों की टिकट एक साथ बुक करता है, तो वापसी के सफर के बेसिक फेयर पर उसे 20 फीसदी छूट दी जाएगी। हालांकि ये छूट केवल उन्हीं पैंसेजर्स को मिलने वाली है, जो आने और जाने का टिकट एक ही नाम और जानकारी के साथ बुक करेंगे। दोनों टिकट एक ही क्लास और एक ही स्टेशन का होना जरूरी है।

क्या हैं शर्त?

13 अक्टूबर से 26 अक्टूबर 2025 के बीच की यात्रा के लिए होना जरूरी है। जबकि रिटर्न टिकट 17 नवंबर से 1 दिसंबर 2025 के बीच का होना आवश्यक है। इसके लिए आपको आने का टिकट पहले बुक करना होगा और उसके बाद कनेक्टिंग जर्नी फीचर से वापसी का टिकट बुक करना जरूरी है। रिटर्न टिकट बुक करते समय एडवांस रिजर्वेशन पीरियड यानी एआरपी का नियम लागू नहीं होता है। सबसे पहली शर्त ये हैं कि दोनों ही टिकट कंफर्म होने चाहिए। टिकट में कोई मॉडिफीकेशन नहीं किया जा सकता है। साथ ही रिफंड की भी सुविधा उपलब्ध नहीं होगी। रिटर्न की टिकट बुक करते समय कोई और छूट, वाउचर, पास, रेल ट्रैवल टिकट, पीटीओ लागू नहीं होगा। ये स्कीम सभी क्लास और सभी ट्रेनों के लिए लागू है, जिसमें स्पेशल ट्रेनों का भी समावेश हैं।

फ्लेक्सी फेयर वाली ट्रेनों में नहीं मिलेगी ये सुविधा

आपको बता दें कि इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए आपको दोनों ही टिकट एक ही माध्यम से बुक करना होगा। जिसका मतलब है कि या तो दोनों टिकट ऑनलाइन होनी चाहिए या फिर दोनों टिकट रिजर्वेशन काउंटर से बुक होनी चाहिए। चार्ट तैयार होने के समय अगर किराए में किसी भी प्रकार का कोई फर्क आता है, तो पैसेंजर्स से कोई एडिशनल पैसा नहीं लिया जाएगा। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि इस ऑफर से फेस्टिवल के समय यात्रियों की भीड़ अलग-अलग तारीखों पर बंट जाएगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com