- Hindi News »
- Career »
- Cbse Has Informed The Schools About The Results Of The First Phase Of Class 10th Examination Officials
सीबीएसई ने स्कूलों को 10वीं कक्षा की पहले चरण की परीक्षा के नतीजों की जानकारी दी: अधिकारी
- Written By: मृणाल पाठक

File Photo
नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 10वीं कक्षा की पहले चरण की परीक्षा के नतीजों की जानकारी स्कूलों को दे दी है। यह जानकारी बोर्ड द्वारा जारी आदेश में दी गई है। उल्लेखनीय है कि पिछले साल सीबीएसई ने घोषणा की थी कि वर्ष 2022 में बोर्ड की परीक्षा दो चरण में होगी। पहले चरण में मुख्य विषयों की परीक्षा पिछले साल 30 नवंबर से 11 दिसंबर के बीच हुई थी।
बोर्ड ने बताया कि पहले चरण और दूसरे चरण की परीक्षा के भारांक का निर्णय दूसरे चरण की परीक्षा के नतीजे घोषित करने के दौरान किया जाएगा और उसी के अनुरूप अंतिम प्रदर्शन की गणना की जाएगी। सीबीएसई द्वारा 11 मार्च को जारी परिपत्र में कहा गया, ‘‘बोर्ड, स्कूलों को 10वीं कक्षा के उनके विद्यार्थियों के सैद्धांतिक प्रदर्शन के बारे में सामूहिक रूप से अवगत करा रहा है। इसलिए विद्यार्थियों के प्रदर्शन की व्यक्तिगत जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं है।”
बोर्ड ने कहा कि केवल ‘थ्योरी’ के अंक भेजे गए हैं क्योंकि आंतरिक मूल्यांकन और प्रायोगिक परीक्षाओं के नतीजे पहले ही स्कूलों के पास हैं।” बोर्ड ने कहा कि चूंकि ये पहले चरण की ही परीक्षा है, इसलिए कोई अंकपत्र या पास होने का प्रमाण पत्र जारी नहीं किया गया है और वे दूसरे चरण की परीक्षा के उपरांत ही जारी किए जाएंगे। बोर्ड ने पहले चरण की परीक्षा को लेकर किसी विवाद की सुनवाई के लिए ऑनलाइन विवाद निपटारा तंत्र की व्यवस्था की है और यह तत्काल उपलब्ध हो गया है।
सम्बंधित ख़बरें
CBSE 12वीं रिजल्ट में नागपुर के छात्रों का जलवा, 98.4% अंक के साथ कॉमर्स टॉपर; कई स्कूलों का 100% परिणाम
CBSE 12th Result 2026: भोपाल रीजन में लड़कियों ने फिर मारी बाजी, जानें कैसा रहा MP के छात्रों का प्रदर्शन
CBSE Result Out: 12वीं CBSE का रिजल्ट हुआ जारी, डिजिलॉकर पर ऐसे देखें अपनी मार्कशीट
सीबीएसई 12वीं के रिजल्ट का इंतजार खत्म! मूल्यांकन पूरा, डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड करने की मिलेगी सुविधा
परिपत्र के मुताबिक, शिकायत के लिये ऑनलाइन लिंक 26 मार्च तक कार्य करेगा लेकिन विवाद का निराकरण दूसरे चरण की परीक्षा के बाद ही होगा। बोर्ड ने कहा कि उन विद्यार्थियों के प्रदर्शन को साझा नहीं किया गया है, जो कोविड या किसी राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय परीक्षा या खेल में शामिल होने की वजह से पहले चरण की परीक्षा नहीं दे पाए हैं। बोर्ड ने कहा कि ऐसे विद्यार्थियों का अंतिम मूल्यांकन दूसरे चरण की परीक्षा में उनके प्रदर्शन के आधार पर होगा।
परिपत्र में कहा, ‘‘पहले चरण की परीक्षा में प्रश्न प्रत्रों के दो सेट के बीच कठिनाई के स्तर को दूर करने के लिए जरूरी कदम अंतिम नतीजे तैयार करने के वक्त उठाए जाएंगे।” परिपत्र के मुताबिक जिन विद्यार्थियों को रिपीट/कम्पार्टमेंट/ उत्तीर्ण श्रेणी में रखा गया है उनके नतीजे दूसरे चरण की परीक्षा के बाद ही घोषित किए जाएंगे। कम्पार्टमेंट परीक्षा दूसरे चरण की परीक्षा के पाठ्यक्रम के आधार पर ली जाएगी।
बोर्ड ने इसके साथ ही स्पष्ट किया है कि वह दूसरे चरण की परीक्षा के लिए विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र बदलने का विकल्प नहीं देगा। सीबीएसई ने कहा कि पत्राचार या प्राइवेट उम्मीदवार चूंकि दूसरे चरण की परीक्षा में ही शामिल होंगे उनकी प्रायोगिक और सैद्धांतिक परीक्षा के अंक यथानुपात के आधार पर दिए जाएंगे। (एजेंसी)
Cbse has informed the schools about the results of the first phase of class 10th examination officials
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
FASTag स्कैन न हो तो टेंशन खत्म, अब बिना Toll दिए निकल सकते हैं आगे, जानिए सरकारी नियम
May 21, 2026 | 05:08 AMचीन में इंसानों की नौकरी खा जाएंगे Robots? 2035 तक फैक्ट्रियों में दिख सकते हैं 2.4 करोड़ Humanoid Machines
May 21, 2026 | 03:06 AMIPL 2026 में KKR ने क्वालिफिकेशन की तरफ बढ़ाया कदम, ईडन गार्डन्स में Mumbai Indians को 4 विकेट से दी शिकस्त
May 21, 2026 | 12:20 AMAaj Ka Rashifal 21 May 2026: तुला और मिथुन राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी, वृषभ और कुंभ राशि वाले बरतें सावधानी
May 21, 2026 | 12:17 AMGovernment Job 2026: CSIR-CIMFR में निकली बंपर भर्तियां, 10वीं-IIT पास कर सकते हैं आवेदन
May 20, 2026 | 11:10 PMCSBC Constable Operator Exam 2026: कांस्टेबल ऑपरेटर और जीडी परीक्षा की तारीख घोषित, जानें कब होगा एग्जाम
May 20, 2026 | 11:08 PMविदेश से लौटते ही एक्शन में दिखेंगे PM मोदी, ईंधन संकट के बीच बुलाई कैबिनेट की बैठक
May 20, 2026 | 11:06 PMवीडियो गैलरी

PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM
Maharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
May 20, 2026 | 02:57 PM
देशभर में आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल, आखिर क्यों फार्मसी संचालकों को लेना पड़ा ये फैसला, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 02:04 PM
किरेन रिजिजू के बयान से मचा सियासी भूचाल! मुस्लिमों की आबादी को लेकर कह दी ऐसी बात, भड़क उठे विपक्ष के नेता
May 20, 2026 | 01:46 PM
स्वागत है मेरे दोस्त… PM Modi के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ऐसी सेल्फी, इंटरनेट पर मचा तहलका
May 20, 2026 | 01:07 PM
मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 12:51 PM














