- Hindi News »
- Career »
- Cbse Board Declared 10th Result Check Your Result Like This
सीबीएसई बोर्ड ने किया 10वीं का परिणाम घोषित, ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
- Written By: वैष्णवी वंजारी
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा की मार्कशीट, सर्टिफिकेट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट भी डिजिलॉकर के जरिए जारी किए जाते हैं।

File Photo
नई दिल्ली: CBSE बोर्ड के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। कई दिनों के इंतजार के बाद आज आखिरकार सीबीएसई बोर्ड ने आज 10वीं टर्म 2 फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। आपको बता दें कि इस साल 2022 में CBSE बोर्ड के कुल 94.40 फीसदी छात्र सफल हुए हैं। CBSE 10 वीं बोर्ड का रिजल्ट आप सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं। छात्रों को बता दें कि पिछले वर्षों की तरह, सीबीएसई बोर्ड परीक्षा परिणाम लिंक डिजिलॉकर ऐप (DigiLocker app) और वेबसाइट digilocker.gov.in पर उपलब्ध है।
जैसा की हमने आपको बताया हाल ही में इस साल के CBSE 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए, जिसमें लड़कियों ने लड़कों के मुकाबले 1.41 प्रतिशत बेहतर प्रदर्शन किया है। ज्ञात हो की यह पहली बार है, जब सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम एक ही दिन घोषित किए हैं। सीबीएसई के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए हैं।” परीक्षा में 95.21 प्रतिशत छात्राएं और 93.80 प्रतिशत लड़के सफल रहे हैं। वहीं, ट्रांसजेंडर विद्यार्थियों का पास प्रतिशत 90 फीसदी रहा।
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा की मार्कशीट, सर्टिफिकेट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट भी डिजिलॉकर के जरिए जारी किए जाते हैं। अब आप भी सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने परिणाम चेक कर सकते है। आइए जानते है रिजल्ट चेक करने की आसान प्रक्रिया क्या है।
सम्बंधित ख़बरें
ठाणे की सुरभि रानाडे सीबीएसई में राज्य में अव्वल, 10 वीं में हासिल किया 99.60 प्रतिशत
CBSE 10th Result: पूर्वेश कापसे 99.6% के साथ अव्वल, बेटियों ने फिर मारी बाजी! 17 मई को फिर होगी परीक्षा
CBSE 10th Result: सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट जारी, बेटियों ने फिर मारी बाजी; कैसा रहा ट्रांसजेडर्स का प्रदर्शन
CBSE Class 10th Result: 10वीं का परिणाम हुआ जारी, ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
इस तरह डिजिलॉकर ऐप पर कैसे चेक करें 10वीं का रिजल्ट
- 1: आपको बता दें कि छात्र, स्मार्ट फोन में डिजिलॉकर वेबसाइट digilocker.gov.in पर जा सकते हैं या प्ले स्टोर में जाकर डिजिलॉकर ऐप डाउनलोड करें।
- 2: इसके बाद होम पेज पर साइन अप लिंक पर क्लिक करें।
- 3: क्लिक करने के बाद अपना नाम (जो आधार कार्ड पर भी हो), जन्म तिथि, कैटेगरी, वेलिड मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, आधार नंबर और 6 अंकों का सिक्योरिटी पिन दर्ज करें।
- 4: मांगी गई सभी जरूरी डिटेल्स भरने के बाद यूजरनेम सेट करें।
- 5: अकाउंट क्रिएट होने के बाद ‘CBSE Class 10 result 2022’ लिंक पर क्लिक करें।
- 6: अपना रोल नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करें।
- 7 : आपका रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा।
- 8 : इसे चेक और डाउनलोड करके प्रिंआउट लेकर अपने पास रख सकते हैं।
- इस आसान प्रक्रिया का इस्तेमाल करके आप डिजिलॉकर ऐप के जरिये अपना परिणाम देख सकते है।
Cbse board declared 10th result check your result like this
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर में मेडिकल छात्रों के लिए नए नियम, 10 साल में पूरी करनी होगी MBBS, NMC ने जारी किया ड्राफ्ट
May 30, 2026 | 01:11 PMभोपाल के गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र में भीषण आग, करोड़ों का नुकसान, कई घंटों की मशक्कत के बाद पाया गया काबू
May 30, 2026 | 01:09 PMMaruti की 5 नई कारें मचाएंगी धूम, Brezza Facelift से लेकर Electric MPV तक, कार लवर्स के लिए सुनहेरा मौका
May 30, 2026 | 01:07 PMसंभाजीनगर में चंद्रकांत खैरे ने मनपा आयुक्त को लिखा पत्र; मानसून से पहले शहर को गड्ढामुक्त करने की मांग
May 30, 2026 | 01:05 PMवसई-विरार में सफाई कर्मचारियों की ग्रेच्युटी अटकी, 21 दिन में भुगतान का अल्टीमेटम
May 30, 2026 | 01:02 PMसड़क पर नमाज गलत, तो बाकी त्योहार क्यों नहीं? ओवैसी का सरकार से सवाल, बोले- मुसलमानों को दबाया जा रहा
May 30, 2026 | 01:00 PM3 किमी की सड़क, सालों का इंतजार! नागपुर का पुराना भंडारा रोड कब होगा पूरा? धीमी रफ्तार से बढ़ी परेशानी
May 30, 2026 | 12:53 PMवीडियो गैलरी

अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM
मास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PM
’14 साल बाद सब्जी-भाजी…’, हमीरपुर में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का सरकार पर तीखा हमला, जानें क्या कहा
May 29, 2026 | 02:50 PM
Vaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PM
कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PM














