CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड रिजल्ट का इंतजार जारी, जानिए कब आएगा रिजल्ट और कहां कर सकेंगे चेक

CBSE Result Update : सीबीएसई ने अभी तक कक्षा 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी नहीं किया है। परीक्षा में शामिल छात्र रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देख सकेंगे।
CBSE has not yet declared the Class 10 Second Board Result 2026; students can check it online once released.
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 (फोटो - गूगल इमेज)
Published on
Updated on

CBSE Board Exam Result : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 में शामिल हुए लाखों छात्रों का इंतजार अभी जारी है। बोर्ड ने अभी तक CBSE Class 10 Second Board Result 2026 घोषित नहीं किया है। हालांकि, रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना परिणाम देख सकेंगे।

बोर्ड की ओर से अभी तक रिजल्ट जारी करने की तारीख और समय को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में छात्रों को सलाह दी गई है कि वे नियमित रूप से CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। इस वर्ष सेकेंड बोर्ड परीक्षा 15 मई से 21 मई 2026 के बीच आयोजित की गई थी। परीक्षा की शुरुआत गणित विषय से हुई थी, जबकि अंतिम पेपर सामाजिक विज्ञान का था। सभी परीक्षाएं एक ही शिफ्ट में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित की गई थीं।

CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड रिजल्ट का इंतजार जारी

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इसे कई प्लेटफॉर्म्स पर देख सकेंगे। मुख्य रूप से परिणाम CBSE Results Portal पर उपलब्ध होगा। इसके अलावा छात्र CBSE Official Website, DigiLocker और National Results Portal के माध्यम से भी अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और अन्य आवश्यक लॉगिन विवरण दर्ज करने होंगे।

इसके अलावा डिजिलॉकर और UMANG ऐप के जरिए भी मार्कशीट डाउनलोड की जा सकेगी। CBSE ने यह दूसरी बोर्ड परीक्षा राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 की सिफारिशों के तहत शुरू की है, ताकि छात्र अधिकतम तीन विषयों में अपने अंकों में सुधार कर सकें।

जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकेंगे रिजल्ट

गौरतलब है कि CBSE ने पहली बोर्ड परीक्षा का परिणाम 15 अप्रैल 2026 को जारी किया था। उस परीक्षा में कुल पास प्रतिशत 93.70 फीसदी रहा था। क्षेत्रवार प्रदर्शन की बात करें तो तिरुवनंतपुरम और विजयवाड़ा ने 99.79 प्रतिशत के साथ सबसे बेहतर परिणाम दर्ज किया था।

सेकेंड बोर्ड परीक्षा मुख्य रूप से उन छात्रों के लिए आयोजित की गई थी जो अपने अंकों में सुधार करना चाहते थे या पहले अवसर पर परीक्षा नहीं दे पाए थे। अब सभी की नजरें CBSE के अगले अपडेट पर टिकी हैं, क्योंकि रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों को आगे की शैक्षणिक योजनाओं के लिए महत्वपूर्ण दिशा मिलेगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com