-
मंगल, 21 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- The Odyssey Box Office Collection Day 4 Monday Test Pass
The Odyssey BO Collection: मंडे टेस्ट में द ओडिसी ने मचाया धमाल, 100 करोड़ की कमाई कर करेगी कमाल
- Written By: अपूर्वा नायक
The Odyssey ने शानदार ओपनिंग वीकेंड के बाद सोमवार को भी मजबूत प्रदर्शन किया। फिल्म ने चौथे दिन 8.35 करोड़ रुपये कमाए और भारत में चार दिनों का कुल नेट कलेक्शन 69.65 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।

द ओडिसी (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
The Odyssey Box Office Collection Day 4: ऑस्कर विजेता डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म द ओडिसी उनके करियर की सबसे बेस्ट फिल्मों में से एक बनने जा रही है। इस फिल्म का मैजिक ना सिर्फ हॉलीवुड में बल्कि भारत में भी तेजी से बढ़ते जा रहा है।
क्रिस्टोफर नोलन, मैट डेमन और टॉम हॉलैंड के भारत में द ओडिसी के प्रीमियर आने के बाद से ही ये फिल्म चर्चा का विषय बन गई थी। पहले हफ्ते में जहां इस फिल्म ने फुल स्पीड पकड़ी और ये स्पीड अभी तक बरकरार है।
चार दिनों में 69.65 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन
उपलब्ध ट्रेड आंकड़ों के मुताबिक, द ओडिसी ने पहले दिन 17.40 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 22.50 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 21.90 करोड़ रुपये की कमाई की थी। चौथे दिन के 8.35 करोड़ रुपये जोड़ने के बाद फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 69.65 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। सप्ताह के पहले कार्यदिवस में भी यह प्रदर्शन फिल्म के लिए सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
अवेंजर्स डूम्सडे को टक्कर देगा ‘रामायण’ का VFX? सोशल मीडिया पर छिड़ी नई बहस, फैंस बोले- हॉलीवुड रह गया पीछे!
Awarapan 2 New Song: अरिजीत सिंह की दर्दभरी आवाज और इमरान हाशमी का अंदाज, रिलीज हुआ प्यार का नया गीत
सीजेपी के प्रदर्शन पर कंगना रनौत का बड़ा दावा, बोलीं- ‘हमें लगा प्रदर्शनकारी हमला कर देंगे’
Netflix पर गूंजेगी ऑपरेशन सफेद सागर की गूंज, सिद्धार्थ-जिमी की मिलिट्री ड्रामा सीरीज का दमदार ट्रेलर रिलीज
2026 की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्मों में शामिल
चार दिनों की कमाई के साथ ‘द ओडिसी’ भारत में वर्ष 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्मों की सूची में शीर्ष फिल्मों के करीब पहुंच गई है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, इस सूची में ‘ऑब्सेशन’ (84.65 करोड़), ‘प्रोजेक्ट हेल मैरी’ (75.21 करोड़) और ‘माइकल’ (70.76 करोड़) शामिल हैं, जबकि ‘द ओडिसी’ 69.65 करोड़ रुपये के साथ तेजी से इन रिकॉर्ड्स की ओर बढ़ रही है।
100 करोड़ क्लब की ओर तेज रफ्तार
फिल्म अब भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये के आंकड़े की ओर तेजी से बढ़ रही है। मौजूदा कमाई के आधार पर इसे इस मुकाम तक पहुंचने के लिए लगभग 30.35 करोड़ रुपये और जुटाने होंगे। यदि सप्ताह के बाकी दिनों में फिल्म की कमाई स्थिर रहती है, तो इसके दूसरे वीकेंड से पहले 100 करोड़ क्लब में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।
ये भी पढ़ें :- Lock Upp 2 से कटा योगेश रावत का पत्ता, शो के मेकर्स की नीयत पर उठाए गंभीर सवाल
अब दूसरे वीकेंड पर रहेगी नजर
फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया का असर बॉक्स ऑफिस पर भी साफ दिखाई दे रहा है। ट्रेड विश्लेषकों की नजर अब दूसरे वीकेंड के प्रदर्शन पर है, जो तय करेगा कि ‘द ओडिसी’ भारत में 100 करोड़ क्लब तक कितनी तेजी से पहुंचती है और वर्ष 2026 की सबसे सफल हॉलीवुड फिल्मों में अपनी स्थिति कितनी मजबूत करती है।
The odyssey box office collection day 4 monday test pass
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
तारा सुतारिया से इश्क, कियारा आडवाणी पर आया दिल! ‘टॉक्सिक’ में यश का दिखेगा नया अंदाज
Jul 21, 2026 | 04:04 PMYavatmal News: यवतमाल में विशेष लोक अदालत, 121 मामलों का आपसी समझौते से हुआ निपटारा
Jul 21, 2026 | 04:03 PMVitamin C: विटामिन C की कमी से हैं परेशान? रोज पिएं ये हेल्दी जूस, सेहत को मिलेंगे कई जबरदस्त फायदे
Jul 21, 2026 | 04:03 PMCM फडणवीस के जन्मदिवस पर छत्रपति संभाजीनगर में एक लाख पौधारोपण का लक्ष्य, 22 जुलाई से शुरू होगा हरित महोत्सव
Jul 21, 2026 | 04:01 PMPM आवास पर मार्च के बाद धरने पर बैठे राहुल-प्रियंका, धर्मेद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, पुलिस ने किया डिटेन
Jul 21, 2026 | 03:59 PME20 पेट्रोल पर सरकार का बड़ा खुलासा, 23 करोड़ वाहनों में इस्तेमाल के बाद भी इंजन खराब होने का नहीं मिला सबूत
Jul 21, 2026 | 03:58 PMयोगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: 26,315 करोड़ के विंध्य एक्सप्रेसवे को मंजूरी, 50 हजार छात्राओं को मिलेगी स्कूटी
Jul 21, 2026 | 03:58 PMवीडियो गैलरी

क्या ट्रेड डील से बर्बाद हो जाएंगे भारतीय किसान? महापंचायत में उठे बड़े सवाल-VIDEO
Jul 21, 2026 | 02:23 PM
जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद सौरव दास का बड़ा दावा, सरकार के सामने रखीं 3 बड़ी मांगें-VIDEO
Jul 21, 2026 | 02:03 PM
‘दूसरी सरकारों ने सिर्फ झोलियां भरीं’… संजना सिंह का बड़ा हमला, दतिया की जनता से किया खास वादा-VIDEO
Jul 21, 2026 | 01:38 PM
‘युवा परेशान हैं…’ प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 21, 2026 | 01:19 PM
कृष्ण जी पढ़ते थे 5 वक्त की नमाज…मौलाना जर्जिस के बयान पर भड़के हिंदू संगठन, बुलडोजर ऐक्शन की मांग- VIDEO
Jul 20, 2026 | 10:53 PM
जंतर-मंतर पर युवाओं का हुंकार! NEET पेपर लीक और सोनम वांगचुक की रिहाई के लिए आर-पार की लड़ाई, देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 10:52 PM














