BPSC TRE 4.0: 46,882 पदों पर शिक्षक भर्ती जल्द, 19 अप्रैल तक नोटिफिकेशन संभव
Bihar Teacher Recruitment 2026 : BPSC जल्द ही TRE 4.0 शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर सकता है, जिसमें 46,882 पदों पर नियुक्ति की तैयारी है।
- Written By: हितेश तिवारी
BPSC TRE 4.0 में 46,882 शिक्षक पदों पर भर्ती जल्द, 19 अप्रैल तक नोटिफिकेशन संभव। (फोटो - गूगल इमेज)
BPSC TRE 4.0 : बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) जल्द ही शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE 4.0 का नोटिफिकेशन जारी करने जा रहा है। ताजा जानकारी के अनुसार यह नोटिफिकेशन 19 अप्रैल 2026 तक जारी हो सकता है।
लंबे इंतजार, अफवाहों और विरोध के बाद आई इस खबर से अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिली है। यह भर्ती बिहार की अब तक की सबसे बड़ी शिक्षक भर्तियों में से एक मानी जा रही है, जिसमें इस बार पदों की संख्या में बड़ा इजाफा किया गया है।
बिहार लोक सेवा आयोग जल्द ही निकालेगा शिक्षक भर्ती
बिहार लोक सेवा आयोग की इस भर्ती के तहत प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों में कुल 46,882 शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। पहले जहां पदों की संख्या 26-27 हजार के आसपास मानी जा रही थी, वहीं अब जिलों से मिले नए आंकड़ों के आधार पर इसे बढ़ा दिया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
NEET की चिंगारी से पूरे से देश में भड़की आग, महाराष्ट्र, एमपी, यूपी, बिहार, राजस्थान और हरियाणा में प्रोटेस्ट
NMDC Steel Recruitment: एनएमडीसी स्टील में 102 एग्जीक्यूटिव ट्रेनी पदों पर भर्ती, 1.80 लाख तक मिलेगी सैलरी
पटना में BJP-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर बवाल, सदाकत आश्रम के बाहर चले लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर; देखें VIDEO
पटना में राजभवन मार्च के दौरान बड़ा बवाल! वॉटर कैनन और लाठीचार्ज से तितर-बितर हुए छात्र, देखें VIDEO
बिहार सरकार का यह कदम लंबे समय से खाली पड़े पदों को भरने की दिशा में अहम माना जा रहा है। नोटिफिकेशन में देरी के चलते अभ्यर्थियों में काफी नाराजगी थी और पटना समेत कई शहरों में विरोध प्रदर्शन भी हुए थे।
ये खबर भी पढ़ें : Meta Layoffs 2026: 16,000 तक कर्मचारियों की छंटनी संभव, AI पर बढ़ा फोकस
जल्द ही शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया
जानकारी के अनुसार, नोटिफिकेशन जारी होने के बाद 25 अप्रैल 2026 से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो सकती है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन, फॉर्म भरने, दस्तावेज अपलोड करने और शुल्क जमा करने की प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे।
वहीं परीक्षा 22 सितंबर से 27 सितंबर 2026 के बीच आयोजित होने की संभावना है। बड़ी संख्या में पद होने के कारण इस बार प्रतियोगिता भी कड़ी रहने वाली है, इसलिए अभ्यर्थियों को अभी से तैयारी तेज करने की सलाह दी जा रही है।
