-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Career »
- Bihar Bpsc Re Examination Will Be Held Shortly New And Strict Guidelines Released Protests Can Happen Today As Well
बिहार : अब से कुछ देर में BPSC री-एग्जाम, होंगे सख्त नियम, आज भी हो सकता है विरोध प्रदर्शन
- Written By: राहुल गोस्वामी
आज बिहार लोक सेवा आयोग की 70वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा को लेकर जारी विवाद के बीच, यहां कई परीक्षा केंद्रों पर दोबारा परीक्षा आयोजित की जाएगी। 13 दिसंबर को हंगामे के कारण परीक्षा को रद्द कर दिया गया था।

BPSC री-एग्जाम
पटना : आज यानी 4 जनवरी को बिहार लोक सेवा आयोग की 70वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा को लेकर जारी विवाद के बीच, यहां कई परीक्षा केंद्रों पर दोबारा परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस दौरान प्रदेश भर के 22 केंद्रों पर फिर परीक्षा होगी, जिसमें पटना का बापू परिसर परीक्षा केंद्र भी शामिल है। बीते 13 दिसंबर को पटना के बापू परिसर केंद्र पर हुए हंगामे के कारण यहां की परीक्षा को रद्द कर दिया गया था।
जानकारी दें कि, BPSC द्वारा बीते 13 दिसंबर को आयोजित एक संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने का आरोप लगाते हुए सैकड़ों अभ्यर्थियों ने पटना के बापू परीक्षा केंद्र में संचालित परीक्षा का बहिष्कार किया था।इसपर आयोग ने 10,000 से अधिक उम्मीदवारों के लिए फिर से परीक्षा का आदेश दिया था, जिन्हें आज यानी चार जनवरी को शहर के विभिन्न केंद्रों पर नए सिरे से आयोजित की जाने वाली परीक्षा में शामिल होने के लिए कहा गया है।
हालांकि, इस बाबत आयोग का यह भी मानना है कि बिहार के शेष 911 केंद्रों पर परीक्षा ठीक से आयोजित की गई थी और इस परीक्षा में शामिल पांच लाख से अधिक उम्मीदवारों की ओर से कोई शिकायत नहीं की गई थी, पर उम्मीदवारों के एक वर्ग ने “समान अवसर” सुनिश्चित करने के लिए सभी केंद्रों के लिए फिर से परीक्षा का आदेश दिये जाने की मांग को लेकर आंदोलनरत है।
सम्बंधित ख़बरें
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
प्रदर्शन करने वाले छात्रों को मिलेगी सरकारी नौकरी और पेंशन, बिहार के इस नेता ने कर दिया बड़ा ऐलान, देखें VIDEO
बिहार सरकार का बड़ा फैसला! छात्र आंदोलन के सभी केस होंगे वापस, गिरफ्तार छात्रों की होगी रिहाई
छात्रों पर AK-47 से फायरिंग बेहद गंभीर, निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर सरकार पर बरसे NSUI अध्यक्ष विनोद जाखड़
देश की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
हालांकि आज होने वाली BPSC परीक्षा के लिए कुछ नियम तय जरुर हुए हैं, जिनमें से एक यह है कि परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने के बाद, परीक्षार्थी और शिक्षक को परीक्षा समाप्त होने तक बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी। इसका साथ ही परीक्षा केंद्रों पर उम्मीदवारों की एंट्री सुबह 9:30 से 11:00 बजे के बीच होगी। इस समय सीमा के बाद परीक्षा केंद्र में प्रवेश की किसी को भी अनुमति नहीं दी जाएगी।
परीक्षा केंद्र पर इन्हे ले जाना सख्त मना
नियमों के अनुसार परीक्षा केंद्र में आज इलेक्ट्रानिक पेन, ब्लूटूथ,मोबाइल,वाई-फाई गैजेट,पेजर और कलाई घड़ी ले जाना सख्त मना है। वहीं इस बार BPSC परीक्षा के लिए एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जहां से परीक्षा से संबंधित सभी जानकारी भी प्राप्त की जा सकती है। इसके लिए कंट्रोल रूम का नंबर 0612-2215354 जारी किया गया है, जिस पर सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा, पटना का जिला कंट्रोल रूम 24 घंटे कार्य करेगा, और यहां 0612-2219810/2219234 नंबरों पर भी संपर्क किया जा सकता है।
करियर की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
जानकारी दें कि, बिहार लोक सेवा आयोग ( BPSC) की 13 दिसंबर को आयोजित 70वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगी परीक्षा (CCE) को रद्द करने की मांग को लेकर बीते शुक्रवार को जन स्वराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर का यहां गांधी मैदान में आमरण अनशन बीते शुक्रवार को भी जारी रहा और निर्दलीय सांसद पप्पू यादव के समर्थकों ने रेल यातायात बाधित किया। वामपंथी छात्र संगठनों ने मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया तथा युवा कांग्रेस की प्रदेश इकाई ने “मशाल जुलूस” भी निकाला था।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Bihar bpsc re examination will be held shortly new and strict guidelines released protests can happen today as well
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
31 अक्टूबर तक का मौका: अनधिकृत निर्माणों और लेआउट को नियमित कराने के लिए मनपा ने जारी किया नया परिपत्र
Jul 29, 2026 | 03:52 PMछत्रपति संभाजीनगर में बाइक चोरों का आतंक: अलग-अलग इलाकों से 7 मोटरसाइकिलें पार, जांच में जुटी पुलिस
Jul 29, 2026 | 03:52 PMShirdi News: शिर्डी में साईं बाबा को चढ़ा 1 करोड़ का स्वर्ण मुकुट, गुरु पूर्णिमा पर भक्त की अनूठी गुरु दक्षिणा
Jul 29, 2026 | 03:50 PMराज्यसभा में पास हुआ वंदे मातरम बिल, अपमान करने पर मिलेगी 3 साल की सजा
Jul 29, 2026 | 03:47 PM‘क्या देकर मिनिस्टर बन गई…’ कंगना रनौत के बयान पर राखी सावंत का पलटवार, वीडियो हुआ वायरल
Jul 29, 2026 | 03:45 PMDell ने भारत में लॉन्च किए धांसू AI लैपटॉप, XPS 13 से Alienware 15 तक मिले दमदार फीचर्स, जानिए कीमत और खासियत
Jul 29, 2026 | 03:41 PMLingerie Shopping Tips: सही ब्रा खरीदना क्यों है इतना मुश्किल? जानिए कैसे चुनें अपनी बॉडी के लिए परफेक्ट फिट
Jul 29, 2026 | 03:38 PMवीडियो गैलरी

लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM













