साकीनाका पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 11 स्पोर्ट्स बाइक बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

Sakinaka Police ने स्पोर्ट्स बाइक चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 11 बाइक बरामद की हैं। जब्त वाहनों की कीमत करीब 24 लाख रुपये बताई जा रही है। कार्रवाई से 15 मामले सुलझे।
Navi Mumbai Educity Project News
नवी मुंबई एजुसिटी प्रोजेक्ट अपडेट (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Published on
Updated on

Sakinaka Sports Bike Theft Case: साकीनाका पुलिस स्टेशन ने स्पोर्ट्स बाइक चोरी के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने उनके पास से 11 स्पोर्ट्स बाइक जब्त की हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 24 लाख रुपये बताई जा रही है। इस कार्रवाई से मुंबई और आसपास के इलाकों के कुल 15 आपराधिक मामलों का खुलासा हुआ है।

रॉयल एनफील्ड चोरी से खुला मामला

जानकारी के अनुसार, नवंबर 2025 की रात साकीनाका में बिलाल मस्जिद के सामने सड़क किनारे हैंडल लॉक करके खड़ी Royal Enfield इंटरसेप्टर 650 मॉडल बाइक अज्ञात चोर चुरा ले गए थे। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

तकनीकी जांच और अंडरकवर ऑपरेशन

मामले की जांच में साकीनाका पुलिस स्टेशन की एंटी-मोटर व्हीकल थेफ्ट स्क्वाड और क्राइम डिटेक्शन स्क्वॉड ने तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर छानबीन की। एक अंडरकवर सूचनादाता की मदद से मुख्य आरोपी बवाल रईस खान उर्फ मिराज (26), निवासी खलीलाबाद (उत्तर प्रदेश), को दहिसर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी

पूछताछ के दौरान उमेर अमीन शेख (20), निवासी धुले (महाराष्ट्र), की संलिप्तता सामने आई। इसके बाद पुलिस ने उसे Ajmer (राजस्थान) से हिरासत में लिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों से पूछताछ जारी है और संभावना है कि बाइक चोरी के अन्य मामलों में भी खुलासे हो सकते हैं। इस कार्रवाई से वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में मदद मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com