- Hindi News »
- Career »
- Bihar Board Matric Result 2025 Out Check Here Topper List And Passing Percentage
बिहार में इस बार बदल गया ट्रेंड! लड़कियों से ज्यादा लड़कों ने मारी बाजी, टॉपर लिस्ट में भी दबदबा
- Written By: अर्पित शुक्ला
Bihar Board Matric Result 2025 Toppers List: बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी हो चुका है। जानें छात्र-छात्राओं का कैसा रहा प्रदर्शन।

बिहार में इस बार बदल गया ट्रेंड! लड़कियों से ज्यादा लड़कों ने मारी बाजी, टॉपर लिस्ट में भी दबदबा
नवभारत डेस्क: बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज जारी हो चुका है। इस साल बिहार बोर्ड 10वीं में कुल 82.11 फीसदी छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। कुल छात्राएं 80.76 फीसदी सफल हुई हैं तथा कुल छात्र 83.65 फीसदी सफल हुए हैं। बिहार बोर्ड 10वीं में तीन परीक्षार्थियों ने टॉप किया है। समस्तीपुर की साक्षी कुमारी, भोजपुर के रंजन वर्मा तथा गाहिरी की अंशु कुमारी ने संयुक्त रूप से टॉप किया है। तीनों को 500 में से 489 अंक और 97.8 फीसदी मिले हैं।
बिहार बोर्ड 10वीं के टॉप 10 स्टूडेंट्स में 123 बच्चे शामिल हैं। इसमें 60 छात्राएं तो वहीं 63 छात्र हैं। बिहार बोर्ड 10वीं में कुल 82.11 फीसदी छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। कुल छात्राएं 80.76 फीसदी सफल हुई हैं तो वहीं 83.65 फीसदी छात्र सफल हुए हैं।
बिहार में बदला ट्रेंड
10वीं परीक्षा में कुल 805392 छात्राएं शामिल हुई थीं, जिनमें से इस बार कुल 649674 छात्राएं पास हुई हैं। परीक्षा में कुल 752685 छात्र शामिल हुए थे, जिनमें से 629620 छात्र पास हुए हैं। 10वीं परीक्षा में 155718 छात्राएं और 123065 छात्र फेल हुए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
CBSE ने किया बड़ा ऐलान, बिहार के स्कूलों में अब मैथिली भाषा होगी पढ़ाई, CM सम्राट चौधरी ने किया स्वागत
पटना हाईकोर्ट को मिलेगी पहली महिला चीफ जस्टिस, जानें कौन हैं सिक्किम की बेटी मीनाक्षी मदन राय
हरे गमछे वालों को ढूंढो..सम्राट चौधरी के विवादित बयान पर छिड़ी बहस, तेजस्वी यादव ने दिया करारा जवाब- VIDEO
SAIL Recruitment 2026: इंजीनियरिंग उम्मीदवारों के लिए शानदार मौका, सेल ने निकाली हाई पैकेज जॉब, जानें डिटेल्स
साल दर साल का परिणाम
बिहार बोर्ड 10वीं या मैट्रिक परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाने होंगे। एक या दो विषय में फेल होने वाले छात्रों को कंपार्टमेंट परीक्षा देने का मौका मिलेगा। परीक्षा से चूकने वाले छात्रों को स्पेशल परीक्षा में भी मौका दिया जाएगा। पिछले 5 सालों में बिहार बोर्ड 10वीं में कितने बच्चे पास हुए हैं, इसका प्रतिशत आप यहां से देख सकते हैं।
2020- 80.59 प्रतिशत
2021- 79.88 प्रतिशत
2022- 78.17 प्रतिशत
2023- 81.04 प्रतिशत
2024- 82.91 प्रतिशत
आपको बता दें कि बिहार बोर्ड ने एक दिन पहले ही रिजल्ट के बारे में जानकारी दी थी। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया था कि राज्य के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार आज 29 मार्च को दोपहर 12 बजे बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 जारी करेंगे।
बिहार की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
परीक्षा में पास होने के लिए इतने अंक अनिवार्य
आपको जानकारी के लिए बताते चलें कि बिहार बोर्ड 10वीं या मैट्रिक परीक्षा में पास होने के लिए छात्र-छात्राओं को हर विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक लने होते हैं। एक या दो विषय में फेल होने वाले छात्रों को कंपार्टमेंट परीक्षा देने का मौका दिया जाता है। जिन छात्रों की परीक्षा छूटी थी, उन्हें भी स्पशेल परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा।मैट्रिक रिजल्ट जारी करने से पहले बिहार बोर्ड ने हाल ही में इंटरमीडियट का रिजल्ट जारी किया है।
Bihar board matric result 2025 out check here topper list and passing percentage
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
स्मार्ट सिटी परियोजनाओं में भारी अनियमितता और पारदर्शिता का अभाव, आभा पांडे की मांग
May 27, 2026 | 03:50 PMआभा कार्ड अनिवार्य, नासिक जिला परिषद शिक्षकों के लिए बड़ा बदलाव, मेडिकल प्रतिपूर्ति होगी बंद
May 27, 2026 | 03:49 PMTrump के किस बयान पर फंस गए रुबियो, अब मचा बवाल? VIDEO
May 27, 2026 | 03:47 PMत्र्यंबकेश्वर मंदिर की आय में बड़ा उछाल, 53 करोड़ से 75 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान; नई दर्शन योजना की तैयारी
May 27, 2026 | 03:40 PMपश्चिम बंगाल में टीएमसी को बड़ा झटका, ममता के करीबी सांसद का इस्तीफा; काकोली घोष ने छोड़े सभी पद
May 27, 2026 | 03:36 PM8 घंटे हवा में मंडराने के बाद सैन फ्रांसिस्को फ्लाइट दिल्ली वापस लौटी, जानें Air India के जहाज में क्या हुआ?
May 27, 2026 | 03:35 PMमहाराष्ट्र की राजनीति के चाणक्य शरद पवार ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, जानें डॉक्टरों ने क्या सलाह दी ?
May 27, 2026 | 03:34 PMवीडियो गैलरी

जन्मदिन पर नितिन गडकरी ने लिया ऐसा ‘महा-संकल्प’! नागपुर समेत पूरे देश के युवाओं और किसानों की बदल जाएगी किस्मत
May 27, 2026 | 02:32 PM
मुंहतोड़ जवाब देंगे… पाकिस्तान बॉर्डर से अमित शाह ने दी खुली चेतावनी, देखें VIDEO
May 27, 2026 | 02:11 PM
बवाल होने दो, पुलिस मत पहुंचना… कानपुर देहात में पुलिस का VIDEO वायरल, विपक्ष ने लगाए गंभीर आरोप
May 27, 2026 | 01:49 PM
Dollar vs Yuan: डॉलर के मुकाबले युआन हुआ मजबूत! भारत पर क्या पड़ेगा असर? देखें VIDEO
May 27, 2026 | 01:48 PM
SSC GD पेपर लीक के बाद छात्रों का तांडव! परीक्षा केंद्रों पर तोड़फोड़ और बवाल; जानें कहां-कहां रद्द हुआ एग्जाम
May 26, 2026 | 11:00 PM
PM मोदी के मना करने के बाद भी इतना सोना क्यों खरीदने लगे भारतीय? VIDEO
May 26, 2026 | 07:53 PM














