Bihar Board 10th Result 2026: 16 लाख छात्रों का इंतजार खत्म, आज 1:15 बजे आएगा 10वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक
Bihar Board Result: बिहार बोर्ड आज दोपहर 1:15 बजे 10वीं का रिजल्ट जारी करेगा। BSEB ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी का उपयोग करने वाला देश का पहला बोर्ड बना है, जिससे रिजल्ट पूरी तरह सुरक्षित और टेंपर-प्रूफ रहेगा।
- Written By: अर्पित शुक्ला
सांकेतिक तस्वीर (Image- Social Media)
Bihar Board 10th Result: बिहार के लगभग 16 लाख विद्यार्थियों के लिए आज बड़ा दिन है। बिहार सरकार में शिक्षा मंत्री सुनील कुमार दोपहर 1:15 बजे 10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम जारी करेंगे। यह जानकारी बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) के अध्यक्ष आनंद किशोर ने दी है। इससे पहले 12वीं बोर्ड के नतीजे जारी किए जा चुके हैं। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री सुनील कुमार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी. राजेन्दर के साथ परिणाम की घोषणा करेंगे।
2025 में कैसा था 10वीं बोर्ड का परिणाम
पिछले साल यानी 2025 में बिहार 10वीं बोर्ड के परिणाम की बात करें तो पास प्रतिशत 82.11% था। उस साल 15.58 लाख छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 12.79 लाख विद्यार्थी सफल हुए थे।
नतीजों का काउंटडाउन शुरू
बिहार 10वीं बोर्ड के परिणाम छात्रों के लिए biharboardonline.bihar.gov.in लिंक पर ऑनलाइन उपलब्ध होंगे। छात्रों को सलाह दी जाती है कि रिजल्ट चेक करने से पहले अपना रोल नंबर पास रखें, ताकि किसी भी परेशानी से बचा जा सके। बिहार 10वीं बोर्ड रिजल्ट की घोषणा BSEB कार्यालय, सिन्हा रोड, पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से भी की जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
आज की ताजा खबर 21 मई LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मंत्रिपरिषद के साथ करेंगे बैठक
विदेश से लौटते ही एक्शन में दिखेंगे PM मोदी, ईंधन संकट के बीच बुलाई कैबिनेट की बैठक
केरल सरकार में मंत्रालयों का बंटवारा, वीडी सतीशन खुद संभालेंगे वित्त समेत 35 विभाग, किसे क्या जिम्मेदारी मिली?
शराब की बोतलों पर फलों की तस्वीरें? पैकेजिंग के इस खेल पर भड़के चीफ जस्टिस, कोर्ट में सरकार से पूछा तीखा सवाल
पहली बार ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी का यूज?
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने 2026 के नतीजों में ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी का यूज कर रहा है। बिहार बोर्ड अब देश का पहला बोर्ड बन गया है जिसने अपनी परीक्षा प्रणाली और रिजल्ट मैनेजमेंट में ‘ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी’ (Blockchain Technology) को पूरी तरह से लागू कर दिया है।
यह भी पढ़ें- UP Board Result 2026: 10वीं और 12वीं के छात्रों का इंतजार जल्द होगा खत्म, जानें लेटेस्ट अपडेट
ब्लॉकचेन को आप एक ऐसी ‘डिजिटल डायरी’ समझ सकते हैं, जिसमें एक बार कुछ लिख दिया जाए तो उसे न तो मिटाया जा सकता है और न ही बदला जा सकता है। इसमें डेटा के छोटे-छोटे ‘ब्लॉक्स’ होते हैं जो एक-दूसरे से एक अटूट ‘चेन’ के जरिए जुड़े होते हैं।
बिहार बोर्ड को इससे क्या फायदा हुआ?
- जालसाजी पर लगाम – Tamper-Proof
- तुरंत वेरिफिकेशन – Instant Verification
- डेटा रहेगा सेफ – Data Safety
