12वीं के बाद इन डिप्लोमा कोर्स में मिल सकती है अच्छी सैलरी, करियर हो जाएगा सेट
Best Diploma Courses: अक्सर 12वीं के बाद कौन सा कोर्स या डिप्लोमा किया जाए इसपर ज्यादा विचार किया जाता है। ऐसे में कुछ कम अवधि के डिप्लोमा कोर्स अच्छी सैलरी और करियर ग्रोथ में मदद कर सकते हैं।
- Written By: प्रीति शर्मा
डिप्लोमा कोर्स (सौ. सोशल मीडिया)
Best Diploma Courses After 12th: स्कूलिंग के बाद जब बात किसी कोर्स या डिग्री की होता है तो सबसे ज्यादा टेंशन होती है। करियर ग्रोथ के लिए कौन सा कोर्स बेस्ट रहेगा यह सवाल अक्सर मन में आता है। अगर आप 12वीं करके ग्रेजुएशन के बाद डिप्लोमा करने की सोच रहे हैं तो कुछ डिप्लोमा कोर्स किए जा सकते हैं। आज हम आपको ऐसे ही डिप्लोमा कोर्स के बारे में बताएंगे जिसकी मदद से अच्छी सैलरी और करियर ग्रोथ हो सकता है।
ग्राफिक डिजाइनिंग कोर्स डिप्लोमा
12वीं के बाद या ग्रेजुएशन के बाद डिप्लोमा कोर्स करना चाहते हैं तो ग्राफिक डिजाइनिंग का कोर्स किया जा सकता है। इस फील्ड में डिप्लोमा करना अच्छा ग्रोथ और सैलरी दिला सकता है। इसे करने के बाद आप पार्ट टाइम या फुल टाइम नौकरी कर सकते हैं। आजकल हर क्षेत्र में ग्राफिक डिजाइनर की मांग है।
डिजिटल मार्केटिंग डिप्लोमा
सबसे ज्यादा मांग वाला कोर्स अगर कोई है तो वह डिजिटल मार्केटिंग का है। तकनीक की दुनिया में डिजिटल मार्केटिंग का अनुभव अच्छी कमाई का जरिया होता है। ये कोर्स 6 महीने से 1 साल की अवधि का होता है। स्किल बढ़ाने के लिहाज से यह डिप्लोमा अच्छा है।
सम्बंधित ख़बरें
PSUs में डायरेक्टर नौकरी का मौका… GATE 2027 का शेड्यूल जारी, 4 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन; जानें पूरा प्लान
नवी मुंबई मनपा की 132 पदों की परीक्षा अचानक स्थगित! 19 हजार से ज्यादा उम्मीदवार प्रभावित, जानें क्या है वजह
Indian Army JAG Entry 2026: LLB पास युवाओं के लिए सेना में अधिकारी बनने का मौका, बिना लिखित परीक्षा होगी भर्ती
PNB LBO Recruitment 2026: पंजाब नेशनल बैंक में 545 लोकल बैंक ऑफिसर पदों पर भर्ती, 85,920 रुपये तक सैलरी
टूर एंड ट्रेवल डिप्लोमा
अगर आपको घूमने फिरने का ज्यादा शौक है तो ऐसे में टूरिज्म एंड ट्रैवल मैनेजमेंट का कोर्स कर सकते हैं। इस क्षेत्र की डिमांड भी काफी बढ़ती जा रही है। इस कोर्स की अवधि 6 महीने से 1 साल तक की होती है जिसमें करियर बनाकर आगे अच्छी कमाई की जा सकती है।
यह भी पढ़ें:- सैनिक स्कूल में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, जानें पूरी जानकारी
फोटोग्राफी डिप्लोमा
इसमें भी आप 12वीं के बाद हाथ आजमा सकते हैं। 1 साल का डिप्लोमा कोर्स कर सकते हैं जिसकी फीस 5 हजार से 5 लाख के बीच हो सकती है। इस क्षेत्र में करियर बनाया जा सकता है जो शौक और नौकरी का अच्छा विकल्प हो सकता है।
12 वीं के बाद किसी भी क्षेत्र में करियर बनाने की सोच रहे हैं तो डिप्लोमा कोर्स करके अच्छी नौकरी पा सकते हैं। फोटोग्राफी, ग्राफिक्स, डिजिटल मार्केटिंग, आईटी क्षेत्र में डिप्लोमा करके करियर ग्रोथ और अच्छी खासी सैलरी पा सकते हैं।
