Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 19 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

B.Com की पढ़ाई के लिए सरकार दे रही आर्थिक मदद, जानिए किन स्कॉलरशिप योजनाओं का उठा सकते हैं लाभ

B.Com Scholarship : कॉमर्स में ग्रेजुएशन करने वाले छात्रों के लिए सरकार कई छात्रवृत्ति योजनाएं चला रही है। इन योजनाओं के तहत ट्यूशन फीस, मेंटेनेंस अलाउंस और अन्य आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।

  • Written By: हितेश तिवारी
Updated On: Jun 19, 2026 | 02:58 PM

छात्रवृत्ति योजना (फोटो - गूगल इमेज)

Follow Us
Follow Us:

Government Scholarship : अगर आप B.Com की पढ़ाई करना चाहते हैं लेकिन फीस और अन्य शैक्षणिक खर्चों को लेकर चिंतित हैं, तो आपके लिए राहत की खबर है। केंद्र और राज्य सरकारें छात्रों की उच्च शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए कई छात्रवृत्ति योजनाएं संचालित कर रही हैं।

इन योजनाओं का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और मेधावी छात्रों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है, ताकि उनकी पढ़ाई पैसों की कमी के कारण प्रभावित न हो। अधिकांश केंद्रीय छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए आवेदन राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल (NSP) के माध्यम से किया जा सकता है, जबकि कई राज्यों ने अपने अलग-अलग छात्रवृत्ति पोर्टल भी विकसित किए हैं।

B.Com की पढ़ाई के लिए सरकार दे रही स्कॉलरशिप

B.Com छात्रों के लिए सबसे लोकप्रिय योजनाओं में से एक सेंट्रल सेक्टर स्कॉलरशिप स्कीम फॉर कॉलेज एंड यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स है। इस योजना के तहत पात्र छात्रों को स्नातक स्तर पर हर वर्ष 12,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। इसके लिए छात्र का 12वीं बोर्ड परीक्षा में अपने बोर्ड के शीर्ष 80 प्रतिशत विद्यार्थियों में शामिल होना जरूरी है।

सम्बंधित ख़बरें

SBI PO Recruitment 2026: 1500 पदों पर निकली बंपर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका

HPPSC Recruitment 2026: हिमाचल के कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 373 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और आवेदन

UKSSSC Recruitment 2026: उत्तराखंड में 398 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका

RAJSICO Recruitment 2026: 12वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का मौका, जूनियर असिस्टेंट समेत 9 पदों पर भर्ती

साथ ही परिवार की वार्षिक आय 4.5 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा सरकार PM-YASASVI और पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप जैसी योजनाएं भी संचालित करती है, जिनका लाभ मुख्य रूप से OBC, EBC और DNT वर्ग के छात्रों को मिलता है। इन योजनाओं के तहत ट्यूशन फीस की प्रतिपूर्ति, रखरखाव भत्ता और पुस्तकों के लिए अतिरिक्त सहायता दी जाती है।

ये खबर भी पढ़ें : SSC CGL 2026 के 12,256 पदों पर आवेदन का आखिरी मौका, 22 जून है लास्ट डेट, जानें पूरी डिटेल

केंद्र और राज्य सरकारों की कई छात्रवृत्ति योजनाएं

केंद्र सरकार की योजनाओं के अलावा कई राज्य सरकारें भी B.Com छात्रों के लिए विशेष छात्रवृत्ति कार्यक्रम चलाती हैं। उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक समेत कई राज्यों में SC, ST, OBC और मेधावी छात्रों के लिए अलग-अलग योजनाएं उपलब्ध हैं।

कुछ योजनाओं में पूरी ट्यूशन फीस माफ कर दी जाती है, जबकि कुछ में सीधे बैंक खाते में सहायता राशि भेजी जाती है। छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज या विश्वविद्यालय में B.Com पाठ्यक्रम में दाखिला होना जरूरी है। इसके साथ ही आय सीमा, शैक्षणिक योग्यता और सामाजिक वर्ग से जुड़ी शर्तों को भी पूरा करना होता है।

Bcom students government scholarship schemes eligibility benefits and application process

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 19, 2026 | 02:58 PM

Topics:  

  • Career
  • Career News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.