UKSSSC Recruitment 2026: उत्तराखंड में 398 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका
Uttarakhand Jobs : उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 398 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार 22 जून 2026 से 6 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
- Written By: हितेश तिवारी
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (फोटो - गूगल इमेज)
UKSSSC Vacancy : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने विभिन्न विभागों और न्यायालयों में कुल 398 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है।
इस भर्ती अभियान के तहत कनिष्ठ सहायक (Junior Assistant), आशुलिपिक (Stenographer), वैयक्तिक सहायक (Personal Assistant) समेत कई पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
कुल पदों में सबसे अधिक 230 पद कनिष्ठ सहायक (सिविल न्यायालय) के लिए निर्धारित किए गए हैं। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 22 जून 2026 से आवेदन कर सकेंगे, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 6 जुलाई 2026 तय की गई है।
सम्बंधित ख़बरें
UPPSC ने UP PET और असिस्टेंट प्रोफेसर समेत कई बड़ी भर्ती परीक्षाओं की तारीखें जारी की, देखें पूरी लिस्ट
NCL Recruitment 2026: नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में 259 पदों पर भर्ती, 5 अगस्त तक करें आवेदन
Nalanda University Recruitment: नालंदा विश्वविद्यालय में नॉन-टीचिंग के 9 पदों पर भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया
MPESB Group 2 Recruitment 2026: 2106 पदों पर भर्ती, पटवारी समेत कई विभागों में आवेदन शुरू
UKSSSC ने उत्तराखंड में 398 पदों पर भर्ती निकाली
भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री होना अनिवार्य है। इसके साथ ही हिंदी भाषा का ज्ञान भी आवश्यक होगा।
स्टेनोग्राफर और वैयक्तिक सहायक पदों के लिए उम्मीदवारों को हिंदी आशुलिपि में कम से कम 80 शब्द प्रति मिनट की गति और कंप्यूटर टाइपिंग में न्यूनतम 25 शब्द प्रति मिनट की दक्षता होनी चाहिए।
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को राज्य सरकार के नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
ये खबर भी पढ़ें : RAJSICO Recruitment 2026: 12वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का मौका, जूनियर असिस्टेंट समेत 9 पदों पर भर्ती
उम्मीदवार 22 जून 2026 से 6 जुलाई 2026 तक आवेदन करें
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और कौशल परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। आयोग के अनुसार लिखित परीक्षा में सामान्य ज्ञान और सामान्य अध्ययन से जुड़े बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) पूछे जाएंगे। परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को कौशल परीक्षण और आगे की चयन प्रक्रिया से गुजरना होगा।
आवेदन पत्र में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर उम्मीदवारों को 8 जुलाई से 10 जुलाई 2026 तक सुधार का अवसर भी दिया जाएगा। ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करते समय सभी जानकारी सावधानीपूर्वक भरें और समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
