- Hindi News »
- Business »
- Whatsapp Becomes Digital Loan Recovery Platform
Whatsapp : वाह भाई वाह !! अब लोन रिकवरी के लिए भी हो रहा है Whatsapp का इस्तेमाल, कंपनियों ने लगाया अनोखा जुगाड़
इंस्टेंट वॉट्सअप मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर मैसेज तेजी से सेंड होते हैं, जिसके कारण कस्टमर्स तुरंत जवाब दे सकते हैं। फोन कॉल या फील्ड वर्क की तुलना में वॉट्सअप के माध्यम से लोन रिकवरी का ये तरीका ज्यादा किफायती है।
- Written By: अपूर्वा नायक

whatsapp (सौ. Freepik)
नई दिल्ली : पूरी दुनिया में वॉट्सएप एक ऐसा सोशल मीडिया मैसेजिंग ऐप है, जिसका उपयोग लोगों से कनेक्ट होने के लिए किया जाता है। हालांकि समय के साथ इसके इस्तेमाल में भी बदलाव आया है, क्योंकि पहले ये ऐप प्रमोशनल और मार्केटिंग मैसेज के लिए ही फेमस हुआ करता था।
अब इसका उपयोग लोन डिफॉल्टर्स से पेमेंट कलेक्ट करने के लिए भी किया जा रहा है। क्रेडजेनिक्स और स्पोक्टो जैसी डेब्ट कलेक्शन स्टार्टअप्स अपने कस्टमर्स के साथ सही से बातचीत करने के लिए उनसे कनेक्ट करने के लिए इस प्लेटफॉर्म का तेजी से उपयोग किया जा रहा है।
50 प्रतिशत का कटऑफ
पहले लोन देने वाली कंपनियां लोन की रिकवरी करने के लिए कस्टमर्स को पेमेंट रिमाइंडर के लिए मैसेज भेजा करती थी। जिसके कारण उनके मैसेज भेजने का खर्च भी बढ़ता जा रहा था। वॉट्सअप ने यूटिलिटी और ऑपरेशनल कैटेगरी के मैसेज की कीमतों में 50 प्रतिशत का कटऑफ किया है। जिसके कारण एक मैसेज की कीमत लगभग 12 से 15 पैसे हो गया है। साथ ही एसएमएस के माध्यम से अगर यही जानकारी भेजनी होती है, तो एक मैसेज का रेट 35 पैसे हो जाता है। क्रेडजेनिक्स के को फाउंडर ऋषभ गोयल के अनुसार, वॉट्सअप मैसेज कॉस्ट में काफी सेविंग करवाता है।
सम्बंधित ख़बरें
तेजस की उड़ान में देरी पर HAL का सख्त एक्शन, अमेरिकी कंपनी GE पर ठोका जुर्माना; जानें क्या है पूरा विवाद
Fake WhatsApp से खाते से उड़ सकते हैं पैसे, आम लोगों की जमा पूंजी पर खतरा
फोन बदला तो WhatsApp चैट नहीं होगी गायब, जानें कैसे Android से iOS में करें डेटा ट्रांसफ़र
अब चुटकियों में फाइल होगा ITR! इनकम टैक्स विभाग ने लॉन्च की नई वेबसाइट, AI असिस्टेंट करेगा मदद
वॉट्सअप से ऐसे हो रही है लोन रिकवरी?
ऑटोमेटेड रिमाइंडर : बैंक और नॉन बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनीज यानी एनबीएफसी वॉट्सअप के माध्यम से लोन चुकाने की तारीख से पहले ही कस्टमर्स को रिमाइंडर मैसेज भेज देती हैं। जिसके कारण लोन लेने वाला व्यक्ति समय पर पेमेंट कर सकें।
कस्टमाइज्ड नोटिफिकेशन : कस्टमर्स का लोन अमाउंट, ब्याज दर और पेमेंट की तारीख से जुड़ी सभी जानकारी उनके वॉट्सअप पर भेजी जाती हैं।
सिक्योर पेमेंट लिंक : कई कंपनियां वॉट्सअप पर सेफ पेमेंट लिंक भेजती हैं। जिसके कारण कस्टमर्स सिर्फ एक क्लिक में पेमेंट कर सकते हैं। इससे फेक लिंक पर क्लिक करने की दुविधा कम हो जाती है क्योंकि मैसेज कंपनी के ऑफिशियल नंबर से आता है।
बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
क्या हैं इसका फायदा?
इंस्टेंट वॉट्सअप मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर मैसेज तेजी से सेंड होते हैं, जिसके कारण कस्टमर्स तुरंत जवाब दे सकते हैं। फोन कॉल या फील्ड वर्क की तुलना में वॉट्सअप के माध्यम से लोन रिकवरी का ये तरीका ज्यादा किफायती है। ये एक कस्टमर फ्रेंडली प्रोसेस है। कस्टमर्स को कॉल्स या घर पर रिकवरी एजेंट के आने की परेशानी नहीं होती है। इसके अलावा कंपनियों को ज्यादा महंगे एसएमएस का खर्च नहीं झेलना पड़ेगा।
Whatsapp becomes digital loan recovery platform
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Ambedkar Jayanti: महाराष्ट्र में ‘विचारों का उत्सव’ मनाएगी फडणवीस सरकार, चैत्यभूमि पर होगा ड्रोन शो
Apr 03, 2026 | 05:45 PMघर आया LPG गैस सिलेंडर तो महिला ने उतारी आरती, शर्मा गया डिलिवरी ब्वाय, देखें वीडियो
Apr 03, 2026 | 05:43 PMगड़चिरोली में बारिश से फसल बर्बाद, किसान निराश, पंचनामा कर मुआवजा देने की मांग
Apr 03, 2026 | 05:39 PMभारतीय तेज गेंदबाजों से नहीं, बल्कि इस विदेशी खिलाड़ी के चलते Auqib Nabi बने गेंदबाज; खुद किया ये खुलासा
Apr 03, 2026 | 05:39 PMग्लेशियर पर सख्त रोटी खाकर भी मुस्कुराए फौजी, ‘बंड्या’ स्टाइल में बनाया मजेदार वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 05:38 PM‘धुरंधर 2’ पर फिदा हुईं तनुजा, बोलीं- असली हीरो डायरेक्टर, रणवीर सिंह की भी की जमकर तारीफ
Apr 03, 2026 | 05:35 PMRaghav Chadha: क्या कांग्रेस ज्वाइन करने वाले हैं राघव चड्ढा? अलका लांबा ने कर दिया ये बड़ा दावा
Apr 03, 2026 | 05:31 PMवीडियो गैलरी

नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM
बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM














