- Hindi News »
- Business »
- Upi Payment Incentive Scheme
UPI Payment : छोटे दुकानदारों को सरकार की सौगात, यूपीआई पेमेंट लेने से होगी जमकर कमाई
मान लीजिए कि कोई कस्टमर अगर 1,000 रुपये का सामान खरीदता है और उसे यूपीआई के माध्यम से पेमेंट की जाती है, तो इस पर दुकानदार को 1.5 प्रतिशत इंसेंटिव मिल सकता है। इसमें बैंकों को इंसेंचिव का भुगतान किया जाएगा।
- Written By: अपूर्वा नायक

UPI payment को लेकर नया नियम। (सौ. Freepik)
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए यूपीआई पेमेंट को लेकर बड़ा फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि सरकार ने 1500 करोड़ रुपये के अनुमानित इंसेंटिव स्कीम को परमिशन दे दी है। इससे छोटे दुकानदारों को बड़ी राहत मिलने वाली है, जो आमतौर पर यूपीआई पेमेंट लेने से बचते हैं। सरकार की इस स्कीम से छोटे दुकानदारों के बीच डिजिटल ट्रांसेक्शन में तेजी आ सकती है।
सरकार की ओर से जारी किए गए एक बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए व्यक्ति से व्यापारी यानी पी2एम तक कम मूल्य के भीम-यूपीआई ट्रांसेक्शन को बढ़ावा देने के लिए इंसेंटिव स्कीम को मंजूरी दे दी है। सरकार की इस योजना के अंतर्गत, यूपीआई से पेमेंट लेने वाले छोटे दुकानदारों को हर ट्रांसेक्शन पर 0.15 प्रतिशत इंसेंटिव मिल सकता है। ये स्कीम सिर्फ 2,000 रुपये तक यूपीआई ट्रांसेक्शन पर लागू होने वाली है।
ये मान लीजिए कि कोई कस्टमर अगर 1,000 रुपये का सामान खरीदता है और उसे यूपीआई के माध्यम से पेमेंट की जाती है, तो इस पर दुकानदार को 1.5 प्रतिशत इंसेंटिव मिल सकता है। इसमें बैंकों को इंसेंचिव का भुगतान किया जाएगा। सरकार बैंकों के दावे की 80 प्रतिशत राशि तुरंत दे देगी, जबकि बाकी 20 प्रतिशत राशि तभी दी जाएगी, जब बैंक टेक्निकल डिक्लाइन रेट को 0.75 प्रतिशत से नीचे और सिस्टम अपटाइम 99.5 प्रतिशत से ऊपर बनाए रखेगी।
सम्बंधित ख़बरें
‘अहमदाबाद नहीं मुंबई में कराओ WC का फाइनल…’, कांग्रेस नेता का PM के लिए विवादित बयान, कहा- मोदी जी अनलकी हैं
मंदी के दलदल में फंसा भारतीय शेयर बाजार! IPO-OFS की सबसे बड़ी लूट का ‘साइड इफेक्ट’
प्रकाश आंबेडकर का PM मोदी को अल्टीमेटम, बोले- कुर्सी छोड़ें वरना जारी होंगी 2 विवादित रील्स
ईरान-इजरायल युद्ध से भारत में गहराएगा तेल संकट? जानें सरकार की ‘कवच’ योजना और बैकअप प्लान
बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
इस स्कीम का उद्देश्य
सरकार की इस स्कीम का उद्देश्य साल 2024-25 में 20,000 करोड़ रुपये के यूपीआई ट्रांसेक्शन के लक्ष्य को हासिल करना है। साथ ही सरकार देश के दूर-दराज के इलाकों में डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए ये काम कर रही है क्योंकि आज के जमाने में यूपीआई पेमेंट का एक सिक्योर और तेज मोड है। इससे पैसे सीधे बैंक अकाउंट में ही आते हैं। इसी के साथ-साथ डिजिटल पेमेंट का रिकॉर्ड भी बनेगा, तो आगे चलकर लोन लेने में भी आसानी हो सकती है।
Upi payment incentive scheme
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
कम पैसों में मिलेगा समझदार AI, OpenAI का नया ChatGPT 5.3 Instant क्या आपकी रोज़मर्रा की मुश्किलें करेगा आसान?
Mar 05, 2026 | 03:01 AMAaj Ka Rashifal 5 March: मेष को मिलेगी राहत, वृश्चिक रहें सावधान; गुरुवार को किन राशियों पर होगी धन वर्षा?
Mar 05, 2026 | 12:05 AMIND vs ENG: भारत बनाम इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल का मैच, पिच रिपोर्ट से लेकर हेड-टू-हेड तक, यहाँ जानें सब कुछ
Mar 04, 2026 | 11:56 PMप्रेशर का सामना करो, उससे भागो मत…सेमीफाइनल मैच से पहेल कोच गंभीर ने खिलाड़ियों दिया जीत का मंत्र
Mar 04, 2026 | 11:21 PM6, 4, 4, 4, 4..! फिन एलन ने कॉर्बिन बॉश की उधेड़ी बखिया, एक ओवर में कूट डाले 22 रन, बने न्यूजीलैंड के शतकवीर
Mar 04, 2026 | 10:39 PMT20 World Cup में मार्को यानसेन ने रचा इतिहास, ऐसा कारनामा करने वाले साउथ अफ्रीका के पहले खिलाड़ी बने
Mar 04, 2026 | 10:17 PMयोजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंचाना लक्ष्य, महाराजस्व अभियान पर जिलाधिकारी आंचल गोयल का बड़ा बयान
Mar 04, 2026 | 10:09 PMवीडियो गैलरी

होली के अवसर पर CM Yogi ने दिया एकता का संदेश, गोरखपुर में कही बड़ी बात
Mar 04, 2026 | 09:56 PM
बिहार की राजनीति में होगी नीतीश कुमार के बेटे की एंट्री! निशांत के लिए JDU ने बनाया खास प्लान
Mar 04, 2026 | 01:53 PM
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बोले योगी के मंत्री OP Rajbhar, विपक्ष पर भी साधा निशाना
Mar 03, 2026 | 10:13 PM
मिडिल ईस्ट जंग में फंसे भारतीय, पूर्व विधायक संजय शुक्ला,UP के शिवा सिंह और रोहित ने सरकार से की भावुक अपील
Mar 03, 2026 | 08:56 PM
अलीगढ़ में सड़कों पर उतरा मुस्लिम समुदाय…खामेनेई की हत्या के विरोध में किया प्रदर्शन, लगे इजरायल विरोधी नारे
Mar 03, 2026 | 02:11 PM
भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
Mar 02, 2026 | 09:25 PM














