-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Business »
- Travelling On Expressway And National Highways Will Become Expensive From April 1 Nhai Has Increased Toll Tax
1 अप्रैल से महंगी हो जाएगी एक्सप्रेसवे और नेशनल हाइवे की यात्रा, NHAI ने टोल टैक्स बढ़ाया
- Written By: मनोज आर्या
NHAI टोल टैक्स हाइक के कारण लखनऊ रूट पर यात्रा महंगी हो जाएगी। लखनऊ-कानपुर, अयोध्या, रायबरेली और बाराबंकी जैसे रूटों पर टोल में बढ़ोतरी की गई है।

प्रतीकात्मक तस्वीर
नई दिल्ली: अगर आप रोजाना एक्सप्रेसवे या नेशनल हाइवे से यात्रा करते हैं तो आपके लिए यह खबर बहुत महत्वपूर्ण है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने देश भर के कई टोल प्लाजा पर टोल टैक्स में वृद्धि करने का फैसला किया है। नई दरें 1 अप्रैल 2025 से प्रभावी होंगी और 31 मार्च की मध्यरात्रि से यह बदलाव लागू हो जाएगा।
NHAI टोल टैक्स हाइक के कारण लखनऊ रूट पर यात्रा महंगी हो जाएगी। लखनऊ-कानपुर, अयोध्या, रायबरेली और बाराबंकी जैसे रूटों पर टोल में बढ़ोतरी की गई है। लखनऊ रूट पर टोल टैक्स में बढ़ोतरी के कारण यात्रियों को अधिक पैसे देने होंगे। हल्के वाहनों (कार/जीप) के लिए टोल ₹5 से बढ़ाकर ₹10 कर दिया गया है। जबकि भारी वाहनों के लिए टोल ₹20 से बढ़ाकर ₹25 कर दिया गया है।
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे और एनएच-9 पर यात्रा करने वालों को अब अधिक टोल टैक्स देना होगा। सराय काले खां से मेरठ तक के लिए टोल टैक्स में वृद्धि की गई है, जिसके तहत कार/जीप के लिए टोल ₹165 से बढ़ाकर ₹170 कर दिया गया है। इसके अलावा लाइट कमर्शियल वाहनों के लिए टोल ₹275 और ट्रकों के लिए टोल ₹580 कर दिया गया है। यह बदलाव 1 अप्रैल 2025 से लागू होगा।
सम्बंधित ख़बरें
EPFO New Rule: बदल गया आपकी सैलरी से कटने वाला पीएफ, अब ₹1,800 का नया नियम; पैसे निकालना भी हुआ और आसान
EPF Scheme 2026: ईपीएफओ ने नए पेंशन नियम लागू किए, क्लेम में देरी पर मिलेगा 12% का भारी भरकम ब्याज
भारतीय इकोनॉमी की ऊंची उड़ान, जून में रिकॉर्ड 1.94 लाख करोड़ रुपये रहा GST कलेक्शन; जानें कितनी हुई बढ़ोतरी
13 दिन में पैसा डबल, Vedanta के नए शेयर की मार्केट में तूफानी एंट्री; खरीदने के लिए टूट पड़े निवेशक
छिजारसी टोल प्लाज़ा पर टोल टैक्स बढ़ा
छिजारसी टोल प्लाज़ा (एनएच-9) पर भी टोल टैक्स में बदलाव किया गया है। यहां कार का टोल ₹170 से बढ़ाकर ₹175 कर दिया गया है। इसके अलावा लाइट कमर्शियल व्हीकल्स के लिए टोल ₹280 और बस/ट्रक के लिए ₹590 और 7 या उससे अधिक एक्सल वाले भारी वाहनों के लिए अधिकतम टोल ₹590 कर दिया गया है। गाजियाबाद से मेरठ जाने वालों को अब ₹70 की बजाय ₹75 टोल देना होगा। दिल्ली-जयपुर हाईवे और एनएच-44 रूट पर भी टोल टैक्स में बदलाव का असर दिखेगा। 1 अप्रैल से खेरकी दौला, घरौंडा और घग्घर टोल प्लाज़ा पर नए टोल टैक्स दरें लागू हो जाएंगी।
घरौंडा टोल प्लाज़ा
घरौंडा टोल प्लाज़ा पर नए टोल टैक्स दरें लागू हो गई हैं। यहां एक तरफ का टोल ₹195 और आने-जाने का टोल ₹290 होगा। इसके अलावा भारी वाहनों जैसे बस और ट्रक के टोल पास की कीमत ₹21,000 से बढ़ाकर ₹21,750 कर दी गई है। स्थानीय निवासियों को भी पहले के मुकाबले ₹5 से ₹10 तक ज्यादा देना होगा।
घग्घर टोल प्लाजा
घग्घर टोल प्लाज़ा पर भी टोल टैक्स में बदलाव किया गया है। यहां कार, जीप और वैन के टोल में ₹5 की बढ़ोतरी की गई है। इसके अलावा मंथली पास ₹145 महंगा हो जाएगा जबकि बस और ट्रक के लिए पास की कीमत ₹475 होगी।
खेरकी दौला टोल प्लाज़ा
खेरकी दौला टोल प्लाज़ा पर बड़े वाहनों के टोल में ₹5 की बढ़ोतरी की गई है और यह बढ़ोतरी वापसी पर भी लागू होगी जिसका मतलब है कि दो तरफा यात्रा पर सीधे ₹10 का अतिरिक्त खर्च होगा। इसके अलावा मासिक पास की कीमत ₹930 से बढ़ाकर ₹950 कर दी गई है। कमर्शियल कार/जीप के लिए मासिक पास ₹1255 और एलएमवी/मिनीबस चालकों को ₹125 देना होगा।
बिजनेस सेक्टर की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
वाराणसी-गोरखपुर और रोहतक
वाराणसी-गोरखपुर एनएच-29 एक्सप्रेसवे पर टोल दरों में 5% की बढ़ोतरी 1 अप्रैल से लागू होगी। इसके अलावा हरियाणा के रोहतक शहर में मखदौली और मदीना टोल प्लाज़ा पर भी नई दरें लागू होंगी। यहां कार चालकों को ₹5 अतिरिक्त देना होगा जबकि बस और ट्रक मालिकों को ₹10 ज्यादा देना होगा।
Travelling on expressway and national highways will become expensive from april 1 nhai has increased toll tax
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
AIIMS Raebareli Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 153 पदों पर भर्ती, 14 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:25 PMJC Bose University Recruitment 2026: गेस्ट फैकल्टी के 8 पदों पर भर्ती, बिना लिखित परीक्षा होगा चयन
Jul 02, 2026 | 10:16 PMशिल्पा शेट्टी के रियलिटी शो ‘मां है ना’ में कुशल तंवर और उनकी मां ने जीती ट्रॉफी, इनाम में मिली काहिरा ट्रिप
Jul 02, 2026 | 10:15 PMरोहित, सूर्या और हार्दिक के बाद अब अभिषेक शर्मा का धमाका, महज 2 साल में इस खास लिस्ट में हुए शामिल
Jul 02, 2026 | 10:10 PMकृषि कार्यों के लिए मिट्टी-मुरूम पर रॉयल्टी खत्म खेती सुधार, निर्माण कार्यों के लिए मुफ्त देने का निर्णय
Jul 02, 2026 | 10:09 PMछत्रपति संभाजीनगर में मदद मांगते-मांगते स्क्रैप कारोबारी का सड़क पर टूटा दम, CCTV फुटेज से मिले अहम सुराग
Jul 02, 2026 | 10:06 PMCCRUM Recruitment 2026: यूनानी चिकित्सा संस्थान में 179 पदों पर भर्ती, 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करें
Jul 02, 2026 | 09:56 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














