-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Business »
- This Government Scheme Will Give You More Benefir Than Fd
इन सरकारी स्कीम्स से होगी आपकी बंपर कमाई, FD से ज्यादा मिलेगा फायदा
- Written By: अपूर्वा नायक
आरबीआई के द्वारा रेपो रेट में कटौती किए जाने के बाद फिक्स्ड डिपॉजिट पर मिलने वाली ब्याज दर में कमी आयी है। हालांकि सरकार के द्वारा चलायी जाने वाली कुछ स्कीम्स के जरिए आप अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं।

सरकारी सेविंग स्कीम (सौ. सोशल मीडिया )
फिक्स्ड डिपॉजिट को मार्केट में निवेश का सबसे सुरक्षित माध्यम माना जाता है। लेकिन जून के महीने में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया यानी आरबीआई ने रेपो रेट में कटौती की है। तभी से देश के लगभग हर बड़े बैंक ने एफडी रेट्स में कटौती करने की घोषणा की है।
आपको बता दें कि पहले के मुकाबले अब एफडी से लोगों की कमाई काफी कम हो गई है। हालांकि अगर आप अपने पैसे को सुरक्षित जगह पर निवेश करना चाहते हैं, तो सरकार के द्वारा कुछ ऐसी सरकारी स्कीम्स आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती हैं। इन सरकारी स्कीम्स में ना सिर्फ 0 रिस्क हैं, बल्कि इसमें रिटर्न भी फिक्स्ड है।
किसान विकास पत्र
किसान विकास पत्र सरकार के द्वारा चलायी जाने वाली वो सेविंग स्कीम है, जिसमें 7.5 प्रतिशत की ब्याज दर मिलती है। इसकी सबसे खास बात तो ये है कि इसमें इंवेस्ट की गई अमाउंट 115 महीनों आनी 9 साल 7 महीने में दोगुनी हो जाती है। ये एक सिक्योर इंवेस्टमेंट है, जिसमें रिटर्न की गारंटी होती है। इस स्कीम में मिनिमम 1000 रुपये से इंवेस्टमेंट शुरु किया जा सकता है और मैक्सिमम इंवेस्टमेंट की कोई लिमिट नहीं है। साथ ही इस स्कीम में इनकम टैक्स एक्ट की सेक्शन 80 सी के अंतर्गत 1.5 लाख रुपये तक की टैक्स छूट मिलती है।
सम्बंधित ख़बरें
8th Pay Commission: क्या कोविड में रोके गए 18 महीने का बकाया DA देगी सरकार? 8वें वेतन आयोग के बीच चर्चा तेज
EPFO Website आज भी बंद? जानें पोर्टल न खुलने की वजह और कब तक शुरू होंगी ऑनलाइन सेवाएं
इन 5 शेयरों में चल रहा था ‘पंप एंड डंप’ का गंदा खेल, SEBI ने पकड़ा ₹143 करोड़ का घोटाला; 221 पर ट्रेड से रोक
Share Market: शेयर बाजार में जुलाई में आएगी बड़ी तेजी, निफ्टी 24,750 तक पहुंचने का मजबूत अनुमान
पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम
पोस्ट ऑफिस के द्वारा मंथली इनकम स्कीम चलायी जाती है। इस स्कीम में इंवेस्टर्स को 7.4 प्रतिशत की दर से रिटर्न भी मिलता है। इसका मैच्योरिटी पीरियड 5 साल हैं। इसमें मिनिमम 1,000 रुपये से इंवेस्टमेंट शुरु किया जा सकता है और 1000 रुपये के ज्यादा का भी निवेश कर सकते हैं। सिंगल अकाउंट के लिए मैक्सिमम डिपॉजिट अमाउंट 9 लाख रुपये और ज्वाइंट अकाउंट के लिए ये लिमिट 15 लाख रुपये हैं।
सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम
ये योजना रिटायरमेंट के बाद सीनियर सिटीजन को फाइनेंशियल स्टेबिलिटी देने के लिए बनायी गई है। इसमें 8.2 प्रतिशत की दर से आकर्षक ब्याज मिलता है। 60 साल से ज्यादा उम्र के लोग इस स्कीम में इंवेस्टमेंट कर सकते हैं। मिनिमम डिपॉजिट अमाउंट 1000 रुपये और मैक्सिमम लिमिट 30 लाख रुपये हैं। इसमें भी इनकम टैक्स की सेक्शन 80 सी के अंतर्गत 1.5 लाख रुपये तक की टैक्स छूट मिल सकती है।
मुकेश अंबानी की लगी लॉटरी, जुलाई के पहले ही दिन हुआ 38000 करोड़ का प्रॉफिट
नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट
नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट यानी एनएससी में आपको 7.7 प्रतिशत की सालाना ब्याज दर मिलती है। इसकी मैच्योरिटी अवधि 5 साल है। इसमें मिनिमम 1000 रुपये का इंवेस्टमेंट शुरु किया जा सकता है और मैक्सिमम इंवेस्टमेंट की कोई लिमिट नहीं हैं। एनएससी में मिलने वाले इंटरेस्ट पर ब्याज देना पड़ता हैं।
This government scheme will give you more benefir than fd
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
8th Pay Commission: क्या कोविड में रोके गए 18 महीने का बकाया DA देगी सरकार? 8वें वेतन आयोग के बीच चर्चा तेज
Jul 02, 2026 | 12:46 PMसीहोर के जावर में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार यात्री बस, हादसे में कई लोग गंभीर घायल
Jul 02, 2026 | 12:43 PMमुंबई में भारी बारिश से जलाशयों का जलस्तर 7.31% तक पहुंचा, ओवरफ्लो हुई पवई झील; शुक्रवार को बीएमसी की बैठक
Jul 02, 2026 | 12:39 PMदिल्ली–पंजाब में आतंकी साजिश का भंडाफोड़: ISI नेटवर्क से जुड़े 4 आरोपी गिरफ्तार
Jul 02, 2026 | 12:35 PMअयोध्या में वकीलों ने काटा बवाल! पुलिस बैरिकेड्स तोड़कर थाने में घुसी भारी भीड़, चंपत राय पर दर्ज होगी FIR
Jul 02, 2026 | 12:35 PMGen Z Dating: डेटिंग को लेकर बदल रही है Gen Z की सोच, जानिए क्या है नया ट्रेंड
Jul 02, 2026 | 12:31 PMनागपुर में शेयर मार्केट के नाम पर बड़ा फ्रॉड! ऑर्डनेंस फैक्ट्री के रिटायर्ड कर्मचारी से 20.51 लाख रूपए की ठगी
Jul 02, 2026 | 12:27 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM













