इसके सामने डॉलर भी… ये हैं दुनिया की सबसे पॉवरफुल करेंसी, कीमत सुन उड़ जाएंगे होश
दुनिया में कई ऐसे देश हैं, जिनकी करेंसी American Dollar से भी ज्यादा मजबूत हैं। ये ऐसी करेंसीज है, जिनका पूरी दुनिया में दबदबा होता है। आइए इन रोचक तथ्यों के बारे में जानते हैं।
- Written By: अपूर्वा नायक
Updated On:
Aug 14, 2025 | 01:35 PM
दुनिया की सबसे पावरफुल करेंसीज (सौ. Social Media )
Powerful Currencies Of the World: दुनिया में सबसे ज्यादा कारोबार करने वाली करेंसी में डॉलर का नाम सबसे ऊपर आता है। हालांकि बिजनेस वर्ल्ड में अमेरिका के डॉलर की तूती बोलती है। लेकिन दुनिया में ऐसी भी कई करेंसीज है, जिनके सामने डॉलर भी नतमस्तक होता हैं।
जी हां, वैल्यू के मामले में कुछ ऐसी करेंसीज हैं, जिनका नाम दुनिया की सबसे महंगी करेंसीज में शामिल होता है। इनमें से कई ऐसी करेंसीज है, जिनके बारे में आप पहले से ही जानते हैं। डॉलर से भी ज्यादा वैल्यू पाउंड और यूरो की होती है। आइए जानते हैं कि किस देश की करेंसीज का दुनिया में दबदबा है?
- कुवैती दिनार : कुवैत की करेंसी KWD हैं। इसके अलावा टैक्स फ्री इकोनॉमी और विशाल तेल के भंडार होने के कारण कुवैती दिनार को दुनिया की सबसे मजबूती करेंसी का पद प्राप्त है। इतना ही नहीं, प्रति व्यक्ति जीडीपी के आधार पर भी कुवैत दुनिया का सबसे अमीर देश माना जाता है। जानकारी के अनुसार, 1 कुवैती दीनार के लिए आपको 3.27 अमेरिकी डॉलर यानी 286.566 भारतीय रुपये खर्च करने होंगे।
- बहरीनी दीनार : बहरीन की ऑफिशियल करेंसी BHD है। कुवैत की ही तरह, इस देश के पास भी तेल के विशाल भंडार है। इस देश में महंगाई दर कम होने के साथ ही यहां की इकोनॉमी सबसे मजबूत मानी जाती है। 1 बहरीनी दीनार की कीमत 2.65 अमेरिकी डॉलर यानी 232.232 भारतीय रुपये हैं।
- ओमानी रियाल : यूनाइटेड अरब अमीरात यानी यूएई और यमन के बीच स्थित इस देश की करेंसी किसी बड़े देश से कम नहीं है। ओमान को गैस और ऑयल का प्रमुख एक्सपोर्टर माना जाता है। 1 ओमानी रियाल के लिए आपको 2.60 अमेरिकी डॉलर यानी 227.85 भारतीय रुपये खर्च करने होंगे।
- ब्रिटिश पाउंड : आपको बता दें कि ब्रिटिश पाउंड स्टर्लिंग 15वीं शताब्दी से चलन में है, जिसके कारण ये दुनिया की सबसे पुरानी और आज भी ट्रेंड करने वाली करेंसी है। कई कारणों से ये करेंसी अमेरिकी डॉलर के ज्यादा मजबूत मानी जाती है। 1 पाउंड के लिए आपको 1.35 अमेरिकी डॉलर यानी 118.307 भारतीय रुपये खर्च करने होंगे।
- स्विस फ्रैंक : ये स्विट्जरलैंड और लिकटेंस्टीन दोनों ही देशों की करेंसी है। साथ ही स्विट्जरलैंड की करेंसी को सबसे सुरक्षित करेंसी माना जाता है। एक स्विस फ्रैंक की वैल्यू 1.24 अमेरिकी डॉलर यानी 108.667 भारतीय रुपये हैं।
ये भी पढ़ें :- New Income Tax Bill से आएगी क्रांति, देर से ITR फाइल करने वाले को भी मिलेगा Refund का दावा
सम्बंधित ख़बरें
EPFO New Rule: बदल गया आपकी सैलरी से कटने वाला पीएफ, अब ₹1,800 का नया नियम; पैसे निकालना भी हुआ और आसान
EPF Scheme 2026: ईपीएफओ ने नए पेंशन नियम लागू किए, क्लेम में देरी पर मिलेगा 12% का भारी भरकम ब्याज
भारतीय इकोनॉमी की ऊंची उड़ान, जून में रिकॉर्ड 1.94 लाख करोड़ रुपये रहा GST कलेक्शन; जानें कितनी हुई बढ़ोतरी
13 दिन में पैसा डबल, Vedanta के नए शेयर की मार्केट में तूफानी एंट्री; खरीदने के लिए टूट पड़े निवेशक
- यूरो : जर्मनी, ऑस्ट्रिया, लातविया और कई और देश यूरोपियन यूनियन का हिस्सा हैं। इसीलिए यूरोपियन यूनियन के मेंबर्स देशों के बीच ट्रेड और ट्रैवल को यूरो बढ़ावा देती है, क्योंकि यात्रियों को करेंसी एक्सचेंज करने की जरूरत नहीं है। 1 यूरो खरीदने के लिए आपको 1.17 अमेरिकी डॉलर यानी 102.533 भारतीय रुपये खर्च करने होंगे।
This are the most powerfull currencies of the world
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Aug 13, 2025 | 07:14 AM
