- Hindi News »
- Business »
- There Was A Difference Of Rs 69 In The Price Of Gold While The Price Of Silver Increased By Rs 33
सोने की चमक हुई फीकी, चांदी फिर चमकी, खरीदारी से पहले जानें ले ताजा भाव
Gold And Silver Prices: मंगलवार को सोने की कीमत में हल्का उछाल देने को मिला। बीते 24 घंटे में 24 कैरेट सोने का दाम 69 रुपए कम होकर 1,04,424 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है।
- Written By: पूजा सिंह

सोने-चांदी की खरीदारी (सौजन्य सोशल मीडिया)
Gold And Silver Prices: सोने और चांदी की कीमतों में मंगलवार को मामूली बदलाव देखने को मिला है। 24 कैरेट के सोने की कीमत में कमी आई है और चांदी के दाम में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) की ओर से शाम को जारी की गई कीमतों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में 24 कैरेट सोने का दाम 69 रुपए कम होकर 1,04,424 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,04,493 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था। वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत घटकर 95,652 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है। 18 कैरेट सोने का दाम कम होकर 78,318 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है।
चांदी की कीमतों आई उछाल
आईबीजेए की ओर से सोने और चांदी की कीमतों को दिन में दो बार सुबह और शाम अपडेट किया जाता है। सोने के उलट चांदी की कीमतों में बढ़त देखने को मिली है। चांदी का कीमत 33 रुपए बढ़कर 1,22,833 रुपए प्रति किलो हो गई है, जो कि पहले 1,22,800 रुपए प्रति किलो थी।
सम्बंधित ख़बरें
Gold-Silver Rate Today: 14 मार्च को सोने की कीमतों में मामूली गिरावट, जानें अपने शहर का ताजा भाव
Gold Silver Price: कच्चे तेल ने बिगाड़ सोने-चांदी का खेल, लगातार दूसरे दिन गोल्ड-सिल्वर की कीमतों में गिरावट
चांदी की कीमतों में महा-विस्फोट, एक झटके में 50 हजार चढ़ा भाव, क्या फिर टूटेगा 3 लाख का रिकॉर्ड?
Gold-Silver Rate Today: डॉलर की मजबूती और महंगाई ने घटाई सोने-चांदी की चमक, दूसरे दिन गिरावट से निवेशक परेशान
सोने और चांदी में मिलाजुला कारोबार
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर भी सोने और चांदी में मिलाजुला कारोबार हुआ। सोने के 3 अक्टूबर 2025 के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 0.30 प्रतिशत बढ़कर 1,05,100 रुपए और चांदी के 5 दिसंबर 2025 के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 0.12 प्रतिशत कम होकर 1,24,509 रुपए हो गई है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने और चांदी दोनों की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। कॉमैक्स पर सोना 1.13 प्रतिशत की तेजी के साथ 3,555.82 डॉलर प्रति औंस और चांदी 2.00 प्रतिशत की मजबूती के साथ 41.51 डॉलर प्रति औंस पर है।
यह भी पढ़ें : इश्क में ब्लैकआउट! गर्लफ्रेंड ने नहीं उठाया फोन तो आशिक ने पूरे गांव को दी सजा, VIDEO VIRAL
वैश्विक बाजार में सोने में मामूली बढ़त
एलकेपी सिक्योरिटीज के जतीन त्रिवेदी ने कहा कि वैश्विक बाजार में सोने में मामूली बढ़त देखी गई। एमसीएक्स पर सोना ने 1,05,340 रुपए के उच्च स्तर को छुआ, हालांकि, मुनाफावसूली के कारण यह 1,04,500 रुपए तक फिसल गया। इस सप्ताह के अमेरिकी आंकड़े जो बाजार को दिशा देंगे, जिनमें आईएसएम सर्विसेज, व्यापार संतुलन और गैर-कृषि वेतन शामिल हैं। उन्होंने आगे कहा कि अगर सोना कॉमेक्स पर 3510 डॉलर या एमसीएक्स पर 1,05,500 रुपए से ऊपर के स्तर को ब्रेक करता है तो आने वाले समय में सोने में तेजी देखने को मिल सकती है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
There was a difference of rs 69 in the price of gold while the price of silver increased by rs 33
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 15 March: रविवार को इन 5 राशियों पर बरसेगी कृपा, जानें मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन?
Mar 15, 2026 | 12:05 AMसलमान अली आगा के साथ हुई नाइंसाफी? अंपायर अनिल चौधरी का बड़ा बयान, नियमों के हवाले से दिया हर सवाल का जवाब
Mar 14, 2026 | 09:58 PMUS-इजरायल के हमले में नहीं…अपनी जिद की वजह से मारे गए खामेनेई, करीबी ने खोल दिया ‘मौत’ का हैरतअंगेज राज
Mar 14, 2026 | 09:57 PMपाकिस्तान में आर्थिक इमरजेंसी! सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में 30% तक की कटौती, सड़कों से गायब होंगी गाड़ियां
Mar 14, 2026 | 09:57 PMचैत्र नवरात्रि की पूजा में माता रानी को चढ़ाएं ये विशेष फूल, मन की मुरादें होंगी पूरी
Mar 14, 2026 | 09:53 PMबप्पा के चरणों में चैंपियंस, सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे सूर्या और गंभीर, वर्ल्ड कप ट्रॉफी रखकर मत्था टेका
Mar 14, 2026 | 09:41 PMअवसरवादी के साथ ‘पंडित’ का ऑप्शन…दरोगा भर्ती परीक्षा के सवाल पर मचा बवाल, ब्रजेश पाठक बोले- कड़ा एक्शन होगा
Mar 14, 2026 | 09:36 PMवीडियो गैलरी

‘गैस की कमी नहीं’ या ‘लाइनों में लाठीचार्ज’? हरदीप पुरी के दावे और विपक्ष के तीखे वार से सुलगी सियासत
Mar 14, 2026 | 02:01 PM
तरुण हत्याकांड से दहला दिल्ली: VHP-बजरंग दल का ‘प्रचंड’ प्रदर्शन, विनोद बंसल की पुलिस को दो टूक चेतावनी
Mar 14, 2026 | 01:44 PM
ट्रेन में मां-बेटी का हाई वोल्टेज ड्रामा! सीट के लिए यात्री को पीटा, फिर स्टेशन पर परिवार बुलाकर रुकवाई ट्रेन
Mar 13, 2026 | 09:48 PM
पेट्रोलियम मंत्री पर राहुल गांधी के संगीन आरोप, एपस्टीन फाइल और जॉर्ज सोरोस का जिक्र कर सरकार को घेरा- VIDEO
Mar 13, 2026 | 09:28 PM
हैदराबाद में पोस्टर पॉलिटिक्स, माधवी लता ने फाड़े ओवैसी की इफ्तार पार्टी के बैनर; शुरू हुआ घमासान- VIDEO
Mar 13, 2026 | 09:22 PM
जंग के बीच क्यों चर्चा में है ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’? जानें दुनिया की इस लाइफलाइन का पूरा इतिहास- VIDEO
Mar 13, 2026 | 09:16 PM














