-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Viral »
- In Damoh When His Girlfriend Did Not Pick Up His Phone A Young Man Cut Off The Electricity Of The Entire Village
इश्क में ब्लैकआउट! गर्लफ्रेंड ने नहीं उठाया फोन तो आशिक ने पूरे गांव को दी सजा, VIDEO VIRAL
- Written By: पूजा सिंह
Viral news: प्यार में कुछ भी कर गुजरने वाले आशिक तो आपने बहुत देखे होंगे, लेकिन पूरे गांव को सजा देने वाला आशिक नहीं देखा होगा। एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है।

युवक ने काटी पूरे गांव की बिजली (सौजन्य सोशल मीडिया)
Viral Video: कहते हैं प्यार में लोग बड़े-बड़े कारनामे कर बैठते हैं, कोई दुनिया का 7वां अजूबा ताजमहल बनवा देता है, तो कोई विशाल पहाड़ को छेनी से काट डालता है। लेकिन मोहब्बत में पागल एक युवक ने तो हद ही पार कर दी। प्रेमिका के फोन न उठाने से नाराज प्रेमी ने ऐसा कदम उठा लिया, जिससे पूरा गांव ही अंधेरे में डूब गया।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि, युवक बार-बार अपनी प्रेमिका को कॉल कर रहा था। मगर वह फोन नहीं उठा रही थी। इस बात से बौखलाया प्रेमी सीधे गांव के बिजली खंभे पर चढ़कर मेन लाइन काट दी। चंद सेकंड में ही पूरे गांव की बत्ती गुल हो गई।
प्रेमिका के फोन न उठाने से खौला युवक का खून
यह कहानी है एक युवक कि, जिसकी दोस्ती एक लड़की से इंस्टाग्राम पर हुई थी। सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद दोनों के बीच इश्क परवान चढ़ा और फोन पर बातें होने लगी। बताया जा रहा है कि, युवक अपनी सोशल मीडिया वाली गर्लफ्रेंड से मिलने राजस्थान से मध्यप्रदेश के दमोह आया। यहां पहुंचने के बाद युवक ने गर्लफ्रेंड को फोन लगाया, लेकिन उनने फोन नहीं उठाय। युवक ने कई बार फोन मिलाया, लेकिन प्रेमिका ने कोई जवाब नहीं दिया। जिससे युवक का खून खौल उठा। जिसके बाद युवक ने बिजली के खंभे पर चढ़कर हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू किया।
सम्बंधित ख़बरें
MP में मूंग खरीदी का लक्ष्य बढ़ाने की मांग; राज्य कृषि मंत्री कंषाना ने शिवराज सिंह चौहान को लिखा पत्र
मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 8 IAS अफसरों के तबादले; कई जिलों के बदले कलेक्टर
स्कूल जाने का अनोखा अंदाज! नन्हे घोड़ों पर सवार होकर स्कूल पहुंचे बच्चे, वायरल हुआ वीडियो
टायर बदल रहा था शख्स, तभी झाड़ियों से निकला टाइगर! वायरल वीडियो ने बढ़ाई लोगों की धड़कनें
अजब ग़ज़ब दुनिया 😂
गर्लफ्रेंड का फोन बिजी होने के कारण, आशिक ने काट दी गांव की बिजली!
वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल pic.twitter.com/eXsQ6o0wOQ — Priya Sinha🇮🇳 (@iPriyaSinha) September 2, 2025
प्यार में पागल युवक ने काटी गांव की बिजली
जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वह 23 सकेंड का है। वायरल वीडियो में युवक हाथ में बड़ा सा प्लायर लिए बिजली के खंभे पर बैठा दिखाई दे रहा है। उसके चारों ओर कई तार बंधे हुए हैं। वीडियो में वह तार काटते हुए नजर आ रहा है, जिससे पूरा इलाका अंधेरे में डूब गया। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जमकर शेयर किया जा रहा है। यूजर्स तरह-तरह कमेंट्स करके मजे ले रहे हैं।
ये भी पढ़ें : बाढ़ कवर करने पहुंची थी पाकिस्तानी रिपोर्टर, कैमरे सामने की ऐसी हरकत, देखकर हो जाएंगे लोटपोट- VIDEO
सोशल मीडिया पर यूजर्स कर रहे मजेदार कमेंट्स
यूजर्स वायरल वीडियो पर एक से बढ़कर एक कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि प्यार में आशिक तो बहुत देखे, लेकिन ऐसा आशिक जो पागल हो जाए, पहली बार देखा। एक दूसरे यूजर ने लिखा है कि आशिक अपनी नस काटता है, इसने तो पूरे गांव की नस काट दी। कुछ यूजर्स ने तो इसकी इस आशिक की तुलना सैयारा फिल्म के हीरो से कर दी। यूजर ने लिखा कि ‘सच्चा सैयारा’ तो यही है।
In damoh when his girlfriend did not pick up his phone a young man cut off the electricity of the entire village
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: इन राशि वालों के रुके हुए काम होंगे पूरे, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 29, 2026 | 12:10 AMMP में मूंग खरीदी का लक्ष्य बढ़ाने की मांग; राज्य कृषि मंत्री कंषाना ने शिवराज सिंह चौहान को लिखा पत्र
Jul 28, 2026 | 11:27 PMJapan Earthquake: जापान भूकंप पर भारत ने जताई संवेदना, विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- हर मुश्किल में साथ हैं
Jul 28, 2026 | 11:12 PMमथुरा में महिला की संदिग्ध मौत; बंद कमरे में मिला गला कटा शव, जांच में जुटी पुलिस
Jul 28, 2026 | 10:59 PMमध्य रेलवे की कमाई में नया रिकॉर्ड, ई-नीलामी से पहली तिमाही में राजस्व में 11.76 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी
Jul 28, 2026 | 10:56 PMRamayana Trailer: रामायण के ट्रेलर का इंतजार खत्म, ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज होगा रणबीर कपूर की फिल्म का ट्रेलर
Jul 28, 2026 | 10:53 PMविकसित भारत के रोडमैप पर PM मोदी की सचिवों संग अहम बैठक, समन्वय, साइबर सुरक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर
Jul 28, 2026 | 10:45 PMवीडियो गैलरी

मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM
संसद में प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 के इस्तेमाल पर उठाए सवाल- VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:24 PM
हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM













