जीएसटी कलेक्शन (सौजन्य : सोशल मीडिया)
नई दिल्ली : हाल ही में सरकार ने जीएसटी कलेक्शन को लेकर कुछ आंकड़े पेश किए है, जिसके अनुसार पता चला है कि अक्टूबर महीना इसके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। जीएसटी कलेक्शन में लगातार बढ़त देखी जा रही है। इस साल अक्टूबर के महीने में जीएसटी का टोटल कलेक्शन 1.87 लाख करोड़ रहा है, जो पिछले साल के अक्टूबर महीने की तुलना में 8.9 प्रतिशत ज्यादा है।
पिछले साल अक्टूबर महीने में जीएसटी कलेक्शन 1.72 लाख करोड़ का था। चालू वित्त वर्ष 2024-25 के अप्रैल-अक्टूबर महीने में जीएसटी कलेक्शन में पिछले वित्त वर्ष 2023-24 के समान अवधि की तुलना में 9.4 प्रतिशत की बढ़त हुई थी।
इस साल अप्रैल से अक्टूबर महीने में 12,74,442 करोड़ रुपए का जीएसटी कलेक्शन किया जा चुका है। हालांकि सरकार ने जीएसटी कलेक्शन में 11 प्रतिशत की बढ़त का लक्ष्य रखा है। जीएसटी कलेक्शन में बढ़त अर्थव्यवस्था में डिमांड को दर्शाता है, क्योंकि जीएसटी कलेक्शन सीधे तौर पर गुड्स की सेल्स से जुड़ा है।
ये भी पढें :- GVA Growth मेंटेन रखने के लिए भारत में सालाना 10 मिलियन नई नौकरियों की आवश्यकता, जानिए क्या कह रही है ताजा रिपोर्ट
सरकारी आंकड़ों के अनुसार, इस साल अक्टूबर महीने में सीजीएसटी के आइटम में 33,821 करोड़, एसजीएसटी के मद में 41,864 करोड़ तो आईजीएसटी के आइटम में 99,111 करोड़ रुपए वसूले गए। वहीं सेस के तौर पर 12,550 करोड़ रुपए की रकम वसूली गई है।
अक्टूबर के महीने में गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, बिहार, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, केरल जैसे राज्यों में जीएसटी कलेक्शन रेट दस अंकों में रहा है जबकि उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, झारखंड, तेलंगाना जैसे राज्यों में एक अंक में ग्रोथ रेट रहा है। हालांकि हिमाचल प्रदेश में अक्टूबर के जीएसटी कलेक्शन में 2 प्रतिशत की गिरावट आयी है, वहीं उत्तराखंड के जीएसटी कलेक्शन में किसी प्रकार की कोई बढ़त नहीं हुई है।
अक्टूबर के महीने में मारुति सुजुकी की ब्रेजा, ग्रांड विटारा, एर्टिगा व एक्सएल6 जैसी यूटिलिटी कारों की सेल्स 70,644 यूनिट की रही जबकि पिछले साल इनकी सेल्स 59,147 यूनिट की रही है। हैचबैक के कम बिकने से मारुति सुजुकी की लोकल सेल्स में पिछले साल अक्टूबर महीने की तुलना में 5 प्रतिशत की गिरावट आयी है। हालांकि कंपनी के एक्सपोर्ट में बढ़त होने से टोटल सेल्स में बढ़त हुई है।