-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- The Reduction In Duty Will Provide Discount On Low Priced Packages Under The Us China Agreement
अमेरिका-चीन व्यापार युद्ध में कम हुआ तनाव, शुल्क में कटौती का फायदा, अब कम कीमत वाले पैकेज पर मिलेगी छूट
- Written By: अपूर्वा नायक
अमेरिका और चीन के बीच में ट्रेड वॉर थमने की संभावना लगातार बढ़ रही है। ऐसे में अब खबर ये आयी है कि अमेरिका में चीनी प्रोडक्ट्स की ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों को बहुत बड़ा पैकेज मिल सकता है।

डोनाल्ड ट्रंप और शी जिनपिंग
वॉशिंगटन : दुनिया की 2 सबसे बड़ी इकोनॉमी के बीच ट्रेड को लेकर गहमागहमी का माहौल था। जब डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के राष्ट्रपति बने तो उन्होंने चीन समेत कई देशों के खिलाफ ट्रेड मोर्चा खोल दिया था। जिससे पूरी दुनिया में एक नई ट्रेड जंग शुरू हो गई थी। जहां एक ओर अमेरिका ने चीन पर 145 प्रतिशत टैरिफ लगाया था, तो वहीं चीन ने भी अमेरिका के खिलाफ जवाबी हमला बोला था।
अब खबर आ रही है कि अमेरिका में ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों को चीन से आने वाले 800 डॉलर से कम कीमत के पैकेज को खरीदने पर डिस्काउंट मिल सकता है। अमेरिका और चीन के हाई टैरिफ को 90 दिन के लिए कम करने पर सहमति बनने के बाद ये राहत संभव हो पाई है।
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से सोमवार को जारी कार्यकारी आदेश के अनुसार, चीन से आने वाले और अमेरिकी पोस्ट ऑफिस सर्विस के माध्यम से आने वाले कम प्राइस के पार्सल पर टैरिफ 120 प्रतिशत से घटाकर 54 प्रतिशत कर दिया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
China Flood Snakes: चीन में बाढ़ से टूटा फार्म, सड़कों पर तैरने लगे 900 जहरीले सांप, लोग दहशत में
China Medog Dam: चीन का सबसे बड़ा मेडोग हाइड्रोपावर बांध बना दुनिया के लिए बड़ा ‘टाइम बम’
चीन में बारिश ने मचाई तबाही! 95 हजार से ज्यादा लोग घर छोड़ने को मजबूर, कई इलाकों में रेड अलर्ट
Tibet Identity Threat: चीन का नया कानून बना तिब्बत के लिए संकट, मानवाधिकारों का हो रहा घोर उल्लंघन
इसमें यह भी कहा गया कि हर पैकेज फ्लैट दर मूल्य-आधारित शुल्क के ऑप्शन के रूप में 1 जून को 200 डॉलर तक बढ़ाए जाने के बजाय 100 डॉलर पर रखी जाएगी, जैसा कि पहले तय किया गया था। कमर्शियल व्हीकल्स द्वारा भेजे जाने वाले पैकेज नॉर्मल टैरिफ के अधीन हैं, जिसमें भी कटौती की गई है। नए नियम बुधवार से लागू होने वाले हैं।
ये अमेरिकी सरकार के द्वारा सभी चीनी वस्तुओं पर इंपोर्ट टैक्स को 145 प्रतिशत से घटाकर 30 प्रतिशत करने के व्यापक समझौते का हिस्सा हैं जो स्विट्जरलैंड में चीनी अधिकारियों के साथ वीकेंड की वार्ता के बाद हुआ है। चीन ने मंगलवार को एक पब्लिक नोटिस जारी कर अमेरिकी वस्तुओं पर अपने टैरिफ को 125 प्रतिशत से घटाकर 10 प्रतिशत कर दिया। हालांकि, यह कटौती टेंपररी है जिससे दोनों पक्षों को अगले 90 दिन में लॉन्ग टर्म एग्रीमेंट पर बातचीत करने का अवसर मिलेगा।
लॉजिस्टिक कंपनी पोर्टलेस के संस्थापक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी यानी सीईओ इजी रोसेनजवीग ने कहा कि अमेरिकी ब्रांड व्यापक टैरिफ कटौती को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं। इंपोर्ट ड्यूटी अब भी ज्यादा है लेकिन उतना निषेधात्मक नहीं है जितना यह 145 प्रतिशत पर था जो ट्रेड बैन के बराबर था।
कम कीमत की वस्तुओं के मामले में ऑनलाइन खरीदारी कई सालों से अमेरिका में टैरिफ फी रूप से हो रही थी, जिसके तहत उन्हें इंपोर्ट ड्यूटी से छूट दी जाती थी। अत्यंत कम कीमतों की पेशकश करने वाली लोकप्रिय शॉपिंग वेबसाइट शीन और टेमू ने भी ज्यादा बोझिल सीमा शुल्क कागजी कार्रवाई को दरकिनार करते हुए चीन से अमेरिकी खरीदारों तक सीधे शिपिंग कर टैरिफ फ्री नियम का लाभ उठाया है।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2 मई को चीन और हांगकांग से आने वाले ऐसे पार्सल पर छूट खत्म कर दी थी, क्योंकि ऐसा कहा जा रहा था कि इससे न केवल टैरिफ रेवेन्यू का नुकसान हुआ बल्कि अवैध दवाओं तथा असुरक्षित उत्पादों को बिना पर्याप्त जांच के अमेरिका में आने की परमिशन मिल गई।
IMF की भीख छोड़िए, भारत को मिलने वाला है उससे भी बड़ा ‘गिफ्ट’, जानिए कौन दे रहा है ये तोहफा
अमेरिकी कस्टम एंड बॉर्डर सिक्योरिटी के अनुसार, हर दिन 40 लाख कम कीमत के पार्सल अमेरिका में आ रहे थे जिनमें से कई चीन से आए थे। सप्लाई चेन प्लेटफॉर्म ई2ओपन में उत्पाद स्ट्रेटेजी के समूह उपाध्यक्ष जॉन लैश ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि कम मूल्य वाले पैकेज की मात्रा अब बढ़ेगी, लेकिन पिछले स्तरों पर वापस नहीं आएगी। उन्होंने कहा कि 100 डॉलर ‘फ्लैट’ दर का मतलब है कि उच्च मूल्य वाले पैकेज पर कम असर पड़ सकता है, क्योंकि प्रभावी शुल्क दर 13 प्रतिशत जितनी कम हो सकती है। कम शुल्क पर शीन और टेमू दोनों से टिप्पणी मांगी गई लेकिन दोनों की ओर से अभी तक कोई जवाब नहीं मिला।
The reduction in duty will provide discount on low priced packages under the us china agreement
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
डाक सहायक की धारदार हथियार से हत्या, बेटी ने घर पहुंचकर देखा खौफनाक मंजर
Jul 12, 2026 | 06:39 AMGrah Gochar: जुलाई में सूर्य करेंगे कर्क में प्रवेश, बुध होंगे मार्गी, जानें पूरे महीने के प्रमुख त्योहार
Jul 12, 2026 | 06:30 AMBirthday Horoscope: 12 जुलाई को जन्मे लोगों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल? जानें वार्षिक जन्मदिन राशिफल
Jul 12, 2026 | 06:15 AMमानसून का बदला मिजाज! कहीं भारी बारिश का अलर्ट, तो कहीं बढ़ेगी उमस और गर्मी
Jul 12, 2026 | 06:05 AMसिर्फ 50 रुपये लेकर मुंबई पहुंचे थे राजेंद्र कुमार, सुपरस्टार बनने के बाद भी बेचना पड़ा था अपना सबसे लकी बंगला
Jul 12, 2026 | 06:00 AMMeta AI Glasses से बढ़ी प्राइवेसी की चिंता, आपकी हर बात और हर कदम रखेंगे याद, जानिए कैसे करेंगे काम
Jul 12, 2026 | 04:44 AMAaj Ka Rashifal: रविवार का दिन कई राशियों के लिए शुभ अवसर लेकर आया है, जानें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल
Jul 12, 2026 | 12:05 AMवीडियो गैलरी

राम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PM
चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM














