दुबई नहीं इस देश में मिलता है सबसे सस्ता सोना, भारत समेत कई बड़े देश यही से करते हैं खरीदारी
भारत गोल्ड स्टोरेज के मामले में कई देशों से आगे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में सबसे ज्यादा Gold कहां से इंपोर्ट होता है? Gold Import के लिए भारत समेत अन्य देश स्विट्जरलैंड पर भरोसा करते हैं।
- Written By: अपूर्वा नायक
गोल्ड इंपोर्ट (सौ. सोशल मीडिया )
Gold Import : भारत में सोने को महज एक धातु नहीं बल्कि परंपराओं और संस्कृति के साथ जोड़ा जाता है। हमारे देश में शादियों, त्योहारों और सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने की बहुत ज्यादा डिमांड है, लेकिन देश में गोल्ड का प्रोडक्शन लिमिटेड होने के कारण हमें ज्यादातर गोल्ड विदेशों से इंपोर्ट करना पड़ता है। फिलहाल भारत सबसे ज्यादा गोल्ड स्विट्जरलैंड से इंपोर्ट करता है।
आपको बता दें कि स्विट्जरलैंड दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे फेमस गोल्ड रिफाइनिंग हब है। यहां की सोने की रिफाइनरीज वर्ल्डक्लास क्वालिटी और प्योरिटी का गोल्ड तैयार करती हैं। स्विट्जरलैंड में गोल्ड सिर्फ रिफाइन ही नहीं होता है, बल्कि वह एक बड़ा ट्रांजिट हब भी है, जिससे गोल्ड दूसरे देशों तक पहुंचाना काफी आसान हो जाता है। साल 2024-25 से अब तक के आंकड़ों के मुताबिक, भारत का लगभग 40 फीसदी गोल्ड स्विट्जरलैंड से इंपोर्ट होता है।
स्विट्जरलैंड की हाई क्वाविटी, स्टेबिलिटी और भरोसा के कारण इंडियन कंज्यूमर्स यहां का गोल्ड पसंद करते हैं। साथ ही स्विस गोल्ड पर टैक्स और इंपोर्ट ड्यूटी की कंडीशन भी कुछ हद तक भारत के मुकाबले में अनुकूल रहती है। इसीलिए इंडियन ज्वेलर्स और ट्रेडर्स स्विट्जरलैंड से गोल्ड इंपोर्ट को ज्यादा प्राथमिकता देते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Brown vs White Bread: ब्राउन ब्रेड या व्हाइट ब्रेड, कौन है ज्यादा हेल्दी? कंफ्यूज हैं, तो पढ़ें ये रिपोर्ट
सोना-चांदी खरीदने वालों को लगा तगड़ा झटका! बाजार खुलते ही ₹4,500 उछाल गोल्ड, सिल्वर में भी जबरदस्त तेजी
Share Market Today: बाजार खुलते ही रॉकेट बना सेंसेक्स, एक झटके में 800 अंक उछला, निफ्टी 23,950 के पार
विरार-अलीबाग कॉरिडोर परियोजना को मिली रफ्तार, पर्यावरण मंजूरियां बनीं सबसे बड़ी चुनौती
भारत में और किस देश से गोल्ड इंपोर्ट होता है?
स्विट्जरलैंड के अलावा, भारत कई और भी देशों से गोल्ड इंपोर्ट करता है। यूएई भारत के लिए गोल्ड इंपोर्ट का एक बड़ा सोर्स है, जहां से लगभग 16 फीसदी गोल्ड इंपोर्ट होता है। दुबई के वर्ल्ड फेमस गोल्ड मार्केट और टैक्स फ्री के कारण ये लोकेशन भी बहुत फेमस है। साथ ही साउथ अफ्रीका, पेरू और गिनी से भी गोल्ड इंपोर्ट किया जाता है।
इन देशों में मिलता है भारत से भी ज्यादा सस्ता सोना
भारत में गोल्ड महंगा होने के कारण, जिनमें हाई इंपोर्ट ड्यूटी, जीएसटी और ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट शामिल हैं। ऐसे में कई लोग ये भी सोचते हैं कि वो कौन से देश है, जहां से आप सस्ता सोना खरीद सकते हैं। ग्लोबल लेवल पर कुछ ऐसे देश हैं, जहां गोल्ड रेट भारत के मुकाबले काफी कम हैं।
ये भी पढ़ें :- टैरिफ पर अमेरिका के कोर्ट के फैसले से पहले ही छुटने लगे ट्रंप के पसीने, बोले- होगा भारी नुकसान
ऑस्ट्रेलिया : गोल्ड का भारी प्रोडक्शन होने के कारण ऑस्ट्रेलिया में सोना प्रचुर मात्रा में उपलब्ध होता है और गोल्ड की कीमतें भी औसतन कम होती हैं।
सिंगापुर : यहां इंवेस्टमेंट के नजरिए से गोल्ड पर जीएसटी नहीं लगता है, जिसके कारण गोल्ड रेट प्रतिस्पर्धी होती हैं।
स्विट्जरलैंड : प्योरिटी और क्वालिटी के मामले में स्विट्जरलैंड के गोल्ड की डिमांड पूरी दुनिया में हैं।
दुबई : टैक्स फ्री सुविधाओं और विशाल गोल्ड मार्केट के कारण दुबई भी गोल्ड की खरीदारी के लिए एक फेमस लोकेशन हैं।
आज किस देश में कितना है गोल्ड रेट
- बहरीन करेंसी में 10 ग्राम गोल्ड 416 डिनार यानी 96637.55 भारतीय रुपये है।
- कुवैत में 10 ग्राम सोने की कीमत 340 कुवैती दिनार यानी 97474.42 भारतीय रुपये है।
- मलेशिया में 10 ग्राम गोल्ड का रेट 4700 मलेशियाई रिंगगिट यानी 96305.91 भारतीय रुपये है।
- ओमान में 10 ग्राम सोने की कीमत 408 ओमानी रियाल यानी 92934.43 भारतीय रुपये है।
- कतर में 10 ग्राम गोल्ड का रेट 4070 कतरी रियाल यानी 97911.22 भारतीय रुपये है।
- सऊदी अरब में 10 ग्राम सोने की कीमत 4190 सऊदी रियाल यानी 97783.61 भारतीय रुपये है।
- सिंगापुर में 10 ग्राम गोल्ड का रेट 1410 सिंगापुर डॉलर यानी 95972.16 भारतीय रुपये है।
- दुबई में 10 ग्राम सोने की कीमत 409.50 अरब अमीरात दिरहम यानी 97660.08 भारतीय रुपये है।
