Share Market की मिली-जुली शुरुआत, प्री ओपनिंग में सेंसेक्स चढ़ा और निफ्टी टूटा

Pre Opening Session में आज सेंसेक्स हरे निशान पर और निफ्टी हल्की गिरावट के साथ खुला। टाटा स्टील सहित कई शेयरों में बढ़त दिखी, जबकि बजाज फाइनेंस और टाइटन जैसे दिग्गज दबाव में रहे।
Share Market
शेयर मार्केट, (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Published on: 
Updated on: 

Share Market Update: आज भारतीय शेयर बाजार से अच्छे संकेत देखने के लिए मिल रहे हैं। प्री ओपनिंग सेशन में बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांकों में बढ़त देखने के लिए मिल रही है। टाटा स्टील के शेयरों में आज उछाल दिखायी दे रहा है।

आज के प्री ओपनिंग सेशन में बीएसई का सेंसेक्स 69.45 अंकों की बढ़त के साथ 84,460.72 अंकों के स्तर पर कारोबार कर रहा है। साथ ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज यानी एनएसई का प्रमुख सूचकांक निफ्टी 24.20 अंकों की गिरावट के साथ 25,733.80 अंक के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।

आज के सेंसेक्स के टॉप गेनर्स

  • टाटा स्टील
  • अल्ट्राटेक सीमेंट
  • आईएनएफवाई
  • ट्रेंट
  • टीसीएस
  • एचसीएल टेक
  • एसबीआईएन

इन कंपनियों को लगा झटका

  • बजाज फाइनेंस
  • टीएमपीवी
  • टाइटन
  • आईसीआईसीआई बैंक
  • हिन्दुस्तान यूनिलीवर
  • इटरनल
  • एनटीपीसी

लाल निशान पर बंद हुआ था बाजार

गौरतलब है कि बुधवार को शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी था। कारोबार के अंतिम सेशन में दोनों ही इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए है। हालांकि कल भी मार्केट की शुरूआत हरे निशान के साथ हुई थी। बाजार के अंत में सेंसेक्स 275.01 अंक या 0.32 प्रतिशतक की गिरावट के साथ 84,391.27 पर पहुंच गया। वहीं, एनएसई निफ्टी 81.65 अंक या 0.32 प्रतिशत टूटकर 25,758.00 पर क्लोज हुआ।

मिलाजुला रहा वैश्विक बाजारों का हाल

वैश्विक बाजारों की बात करें तो यहां भी बाजार का हाल मिलाजुला देखने को मिला। टोक्यो, शंघाई, बैंकॉक और सोल लाल निशान में थे, जबकि हांगकांग हरे निशान में था। अमेरिकी फेड की ओर से ब्याज दरों में कटौती के साथ अमेरिकी शेयर बाजार हरे निशान में बंद हुए थे।

अमेरिकी शेयर बाजार हरे निशान पर बंद

पीएल कैपिटल के विक्रम कसात ने कहा कि फेड की ओर से ब्याज दरों में कटौती के बाद अमेरिकी शेयर बाजार हरे निशान में बंद हुआ। साथ ही कहा कि निफ्टी के लिए 25,750 से लेकर 25,800 एक अहम सोपर्ट जोन है। कच्चे तेल में कमजोरी देखी जा रही है, हालांकि, यह मामूली है। ब्रेंट क्रूड 0.06 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 62.17 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई 0.03 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 58.43 डॉलर प्रति बैरल पर था।