Share Market: गिरावट के बाद शेयर बाजार में सपाट शुरुआत, सेंसेक्स में 6 अंकों की मामूली गिरावट, निफ्टी में तेजी

Share Market Update: शेयर बाजार में आज सपाट शुरुआत हुई। सेंसेक्स 74,553 और निफ्टी 23,390 के करीब खुला। मेटल और डिफेंस शेयरों में तेजी के बीच कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई।
Share Market Today
गिरावट के बाद शेयर बाजार में सपाट शुरुआत (फाइल फोटो, सोर्स- सोशल मीडिया)
Updated on

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार के लिए पिछले दो दिन काफी भारी साबित हुए हैं। दोनों दिन प्रमुख सूचकांक लाल निशान के साथ खुले थे। बुधवार को कारोबारी सत्र में सपाट खुला। सुबह सेंसेक्स 6 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 74,553 अंकों पर खुला। जबकि निफ्टी में 10 अंक की मामूली तेजी के साथ 23,390 पर था।  

शुरुआती कारोबार में बाजार में मिलाजुला कारोबार हो रहा था। मेटल और डिफेंस शेयरों में तेजी थी। निफ्टी मेटल और निफ्टी इंडिया डिफेंस शीर्ष गेनर्स थे। निफ्टी FFCG, निफ्टी ऑयल एंड गैस, निफ्टी फार्मा, निफ्टी कमोडिटीज, निफ्टी पीएसई, निफ्टी हेल्थकेयर और निफ्टी एनर्जी गेनर्स थे। जबकि, निफ्टी आईटी, निफ्टी सर्विसेज और निफ्टी पीएसयू बैंक में बिकवाली देखी गई।

BSE सेंसेक्स में हलचल तेज

सेंसेक्स पैक में एशियन पेंट्स, अदाणी पोर्ट्स, टाटा स्टील, बीईएल, कोटक महिंद्रा,एलएंडटी, आईटीसी, सन फार्मा, ट्रेंट, बजाज फिनसर्व, मारुति सुजुकी, टीसीएस, एचसीएल टेक, भारती एयरटेल और टेक महिंद्रा टॉप गेनर्स थे। पावर ग्रिड, बजाज फाइनेंस, इटरनल, एनटीपीसी, इन्फोसिस, एसबीआई, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और एमएंडएम टॉप लूजर्स थे। मिडकैप और स्मॉलकैप में तेजी के साथ कारोबार हो रहा था। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 228 अंक या 0.38 प्रतिशत की तेजी के साथ 59,932 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 76 अंक या 0.43 प्रतिशत की मजबूती के साथ 18,015 पर था।

अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में तेजी के संकेत

ज्यादातर एशियाई बाजारों में तेजी देखी जा रही है। टोक्यो, हांगकांग, सोल, बैंकॉक और शंघाई हरे निशान में थे। जकार्ता लाल निशान में था। अमेरिकी शेयर बाजार मंगलवार को मिलेजुले बंद हुए थे। इस दौरान डाओ जोन्स 0.11 प्रतिशत बढ़कर और नैस्डैक 0.71 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ।

विदेशी संस्थागत निवेशक (FIIs) शुद्ध विक्रेता बने हुए हैं। एफआईआई ने मंगलवार को इक्विटी में 1,959.39 करोड़ रुपए की बिकवाली की। वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 7,990.32 करोड़ रुपए का निवेश किया।

कच्चे तेल की कीमतों आई गिरावट

कच्चे तेल की कीमत में कमजोरी देखी जा रही है। कॉमेक्स पर डब्ल्यूटीआई क्रूड 1.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ 100.99 डॉलर प्रति बैरल और ब्रेंट क्रूड 1.15 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 106.53 डॉलर प्रति बैरल पर था।

Navbharat Live
navbharatlive.com