5 या 10 नहीं…इतने लाख रुपये मिलेगा किराया, सोनू निगम ने रेंट पर दी प्रॉपर्टी; हैरान कर देगी कमाई
Sonu Nigam: सोनू निगम की यह यूनिट जिस सांताक्रूज ईस्ट इलाके में है, वह मुंबई में एक तेजी से उभरता हुआ कमर्शियल और रेसिडेंशियल सेंटर है। इस जगह की रणनीतिक स्थिति इसे खास बनाती है।
- Written By: मनोज आर्या
सोनू निगम, (फाइल फोटो)
Sonu Nigam Property Rent: बॉलीवुड सेलेब्स अब सिर्फ फिल्म और विज्ञापन ही नहीं, बल्कि रियल एस्टेट में निवेश से भी अच्छी कमाई कर रहे हैं। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज सिंगर सोनू निगम का नाम भी अब इस लिस्ट में शामिल हो गया है। सोनू निगम ने मुंबई के सबसे महंगे और प्रतिष्ठित व्यावसायिक केंद्र बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) के पास अपनी एक बड़ी कमर्शियल प्रॉपर्टी को किराए पर दी है।
सोनू निगम को इस प्रॉपर्टी से हर महीने 19 लाख रुपये का किराया मिलेगा। मुंबई के सांताक्रूज ईस्ट इलाके में स्थित ट्रेड सेंटर बीकेसी में 4,257 वर्ग फुट की अपनी व्यावसायिक यूनिट लीज पर दी है। यह संपत्ति 5 साल के लंबे अनुबंध के लिए किराए पर दी गई है, जिसे आधिकारिक तौर पर दिसंबर 2025 में पंजीकृत किया गया था।
किराए के रूप में हर महीने मिलेंगे 19 लाख
रजिस्ट्रेशन दस्तावेजों के अनुसार, इस प्राइम प्रॉपर्टी के लिए पहले साल का मंथली रेंट 19 लाख रुपये तय किया गया है। यह डील सिर्फ किराये तक सीमित नहीं है। किरायेदार ने सोनू निगम को 90 लाख रुपये की बड़ी सिक्योरिटी जमा राशि भी दी है। इसके अलावा, इस समझौते को कानूनी रूप देने के लिए 3.27 लाख रुपये की स्टाम्प ड्यूटी और 1,000 रुपये का पंजीकरण शुल्क जमा किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
Share Market Rises: अमेरिका-ईरान शांति वार्ता की उम्मीद से शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 408 अंक चढ़ा
दुनिया में मंदी का डर, फिर भी नंबर 1 भारत! GDP ग्रोथ 6.4% रहने का अनुमान, UN ने भारत पर क्या भविष्यवाणी की?
Wheat Export: केंद्र सरकार ने दी 25 लाख टन गेहूं निर्यात की मंजूरी, 50 लाख मीट्रिक टन तक पहुंचा यह आंकड़ा
CREDAI-MCHI की प्रॉपर्टी एग्ज़िबिशन में बिके 234 घर, 398 करोड़ का लोन मंज़ूर
5 साल में 12.62 करोड़ रुपये का होगा मुनाफा
यह किराये का कॉन्ट्रैक्ट पूरे पांच साल तक चलेगा, जिससे सोनू निगम को कुल 12.62 करोड़ रुपये का किराया मिलने का अनुमान है। यह लीज समझौता एक निश्चित वृद्धि दर पर आधारित है। किराए की शुरुआत 19 लाख रुपये प्रति माह से होगी। यह किराया हर साल एक निश्चित दर से बढ़ेगा, जो पांचवें साल तक पहुंचते-पहुंचते 23.15 लाख रुपये प्रति माह हो जाएगा। संपत्ति की कीमतों में आए उतार-चढ़ाव के बावजूद, लीज एग्रीमेंट में इस तरह की वार्षिक वृद्धि से निवेशकों को निश्चित रिटर्न मिलता है।
यह भी पढ़ें: Ayushman Bharat Card: 5 लाख का फ्री इलाज, घर बैठे बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड; जानिए पूरी प्रक्रिया
सांताक्रूज ईस्ट क्यों है प्राइम लोकेशन?
सोनू निगम की यह यूनिट जिस सांताक्रूज ईस्ट इलाके में है, वह मुंबई में एक तेजी से उभरता हुआ कमर्शियल और रेसिडेंशियल सेंटर है। इस जगह की रणनीतिक स्थिति इसे खास बनाती है, क्योंकि यह वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे, मेट्रो, लोकल ट्रेन और छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से बेहतरीन कनेक्टिविटी रखती है। बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC), कलिना और अंधेरी जैसे प्रमुख व्यावसायिक केंद्रों से निकटता होने के कारण, यहां बड़े व्यवसायों और पेशेवरों की मांग हमेशा बनी रहती है, जिससे प्रॉपर्टी का मूल्य और किराया दोनों ही ऊंचा रहता है।
Frequently Asked Questions
-
Que: सोनू निगम की कुल नेटवर्थ कितनी है?
Ans: 2025 के अनुमान के अनुसार, सोनू निगम की नेटवर्थ लगभग ₹350 से 400 करोड़ बताई जाती है।
-
Que: सोनू निगम की कमाई के मुख्य स्रोत क्या-क्या हैं?
Ans: फिल्मी गाने (प्लेबैक singing) हर गाने के लिए वो आमतौर पर ₹15-18 लाख तक चार्ज करते हैं।
-
Que: सोनू निगम एक गाने या एक कॉन्सर्ट से कितना कमाते हैं?
Ans: एक गाने के लिए वे लगभग ₹15–18 लाख चार्ज करते हैं। वहीं, एक लाइव शो/कॉन्सर्ट बजट, जगह और पॉपुलैरिटी के अनुसार फीस लाखों से लेकर ₹1 करोड़ तक हो सकती है।
-
Que: रियल एस्टेट या अन्य निवेशों से सोनू निगम की कमाई?
Ans: सोनू निगम ने रियल एस्टेट में निवेश किया है। उदाहरण के लिए उन्होंने मुंबई में कमर्शियल प्रॉपर्टी खरीदी और 2024 में एक प्रॉपर्टी को ₹7 करोड़ में बेचा।
