AI छीन रही लोगों की नौकरी, एक झटके में सैकड़ों लोग बेरोजगार; भारत में कारोबार बंद कर अमेरिका भागी कंपनी
Opendoor Closed in India: कंपनी के सीईओ ने कहा कि टेक्नोलॉजी में सुधार और अमेरिका में AI-इनेबल्ड टीमों के आने से उन कामों को विदेश में रखने की जरूरत कम हो गई है। इसी वजह से 250 लोग बेरोजगार हो जाएंगे।
- Written By: मनोज आर्या
कैसे लोगों की नौकरियां छीन रही एआई, (सोर्स- AI)
Opendoor Closed Operations in India: अमेरिकी रियल एस्टेट टेक्नोलॉजी कंपनी ओपेनडोर (Opendoor) ने भारत में अपना कारोबार बंद करने की घोषणा कर दी है। कंपनी के इस फैसल से लगभग 250 लोगों की नौकरियां चली जाएंगी। इसकी घोषणा करते हुए कंपनी के सीईओ काज नेजातियन ने कहा कि कंपनी अपनी बिजनेस ट्रांसफॉर्मेशन स्ट्रैटेजी के तहत, ऑपरेशनल रोल्स को यूनाइटेड स्टेट्स में अपने ग्राहकों के करीब ले जा रही है।
कर्मचारियों के साथ शेयर किए गए और बाद में एक्स (X) पर पोस्ट किए गए एक नोट में, नेताजियन ने कहा कि कंपनी ने पिछले कुछ महीनों में कुछ रोल्स को वापस अमेरिका में शिफ्ट करना शुरू कर दिया है। इस नए कदम से प्रोसेस पूरा हो जाएगा और ओपनडोर के भारत में चल रहे कारोबार बंद हो जाएंगे।
Opendoor के सीईओ ने क्या कहा?
इस फैसले के बारे में बताते हुए कंपनी के सीईओ ने कहा कि ओपनडोर के ग्राहक अमेरिका में रहते हैं और उन्हें सपोर्ट करने वाला ऑपरेशनल काम उन ग्राहकों के पास ही सबसे अच्छा किया जा सकता है। उन्होंने आगे कहा कि कंपनी ने पहले अलग-अलग सिस्टम में मैनुअल वर्कफ्लो को मैनेज करने के लिए भारत में एक बड़ी टीम बनाई थी, लेकिन टेक्नोलॉजी में सुधार और अमेरिका में AI-इनेबल्ड टीमों के आने से उन कामों को विदेश में रखने की जरूरत कम हो गई है।
सम्बंधित ख़बरें
Agentic AI का दौर शुरू! युवाओं के लिए खुलेंगे नए करियर के दरवाजे, लाखों की सैलरी का मौका
Iran War Impact: ईरान युद्ध से भारत के रियल एस्टेट पर भारी असर, 5.4 लाख घरों की डिलीवरी पर संकट
Gold-Silver Rate Today: सोने का भाव नवंबर के बाद आज सबसे सस्ता, चांदी में भी आई भारी और भयंकर गिरावट
Share Market Crash: ग्लोबल मार्केट के खराब संकेतों से सेंसेक्स 367 और निफ्टी 110 अंक टूटकर खुले
I shared this note earlier today with the entire team at Opendoor. Today we began to say goodbye to our colleagues in India as we wind down our India operations. Our customers are in America, and that’s where our operational work belongs. pic.twitter.com/Ak2jLxKiX5 — Kaz Nejatian (@nejatian) June 10, 2026
कर्मचारियों को मिलेगा ट्रांजिशन सपोर्ट
नेताजियन ने जोर देते हुए कहा कि यह फैसला भारत में काम कर रही टीम के परफॉर्मेंस से जुड़ा नहीं था। उन्होंने भारत में कर्मचारियों के योगदान की तारीफ की और उन्हें टैलेंटेड प्रोफेशनल बताया जो दूसरे ऑर्गनाइजेशन के लिए काम आएंगे। कंपनी ने कहा कि प्रभावित कर्मचारियों को ट्रांजिशन सपोर्ट मिलेगा, जिसमें सेवरेंस पैकेज, आउटप्लेसमेंट सर्विस और दूसरे रिसोर्स शामिल हैं। कुछ स्टाफ मेंबर कुछ समय के लिए बने रहेंगे ताकि जरूरी कामों में बदलाव में मदद कर सकें।
यह भी पढ़ें: क्या 30 जून से बंद हो रहे हैं कागजी नोट, RBI लाएगी प्लास्टिक करेंसी? सरकार ने साफ कर दी तस्वीर
‘वर्कफोर्स में कमी का कोई असर नहीं’
वर्कफोर्स में कमी के बावजूद नेजातियन ने कहा कि ओपनडोर मजबूत स्थिति में है और उसकी पूरी बिजनेस स्ट्रैटेजी में कोई बदलाव नहीं आया है। उन्होंने आगे कहा कि कंपनी का मकसद ऑपरेशन को आसान बनाना, एक यूनिफाइड प्लेटफॉर्म बनाना और मैन्युअल प्रोसेस पर निर्भरता कम करना है, क्योंकि यह अमेरिका में घर के मालिकों को सर्विस देने पर फोकस करना जारी रखे हुए है।
