-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Shares Of Tata Group Companies Rose By About 10 Percent
निवेशकों ने कुछ इस तरह दी रतन टाटा को श्रद्धांजलि, जानिए बड़ी हस्तियों ने क्या कहा
- Written By: अपूर्वा नायक
86 वर्षीय रतन टाटा को इंवेस्टर्स ने काफी अनूठे तरीके से विदाई दी है। गुरूवार को शेयर बाजार के खुलते ही इस समूह की सभी कंपनियों के शेयरों में भारी उछाल देखने को मिला है। टाटा टेक्नोलॉजीज, रैलिस इंडिया, नेल्को, तेजस नेटवर्क्स, ताजजीवीके होटल्स एंड रिसॉर्ट्स और इंडियन होटल्स एंड कंपनी के शेयर में भी तेजी आयी है।

टाटा कंसल्टेंसी सर्विस (सौजन्य : सोशल मीडिया)
नई दिल्ली : बुधवार देर रात को टाटा समूह के मानद चेयरमैन रतन टाटा ने 86 वर्ष की उम्र में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली। इस बात की आधिकारिक घोषणा के बाद जब गुरूवार को शेयर बाजार खुला, तो टाटा ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में जबरदस्त उछाल दिखाई दी है। खबरों के अनुसार पता चला है कि इस टाटा समूह की कंपनियों के शेयरों में 10 प्रतिशत तक की बढ़त देखने को मिली है। इस सूची में सबसे ज्यादा बढ़त टाटा केमिकल्स और टाटा टेलीसर्विसेज के शेयरों ने हासिल की है।
जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य इंवेस्टमेंट स्ट्रेटेजिस्ट वी. के. विजयकुमार ने कहा, ‘‘ इंवेस्टर्स टीसीएस, टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, टाटा कंज्यूमर और इंडियन होटल्स जैसे शेयरों को खरीदकर रतन टाटा और उनके द्वारा निर्मित महान कॉर्पोरेट साम्राज्य को श्रद्धांजलि दे सकते हैं।”
भारत की प्रगति में योगदान
उन्होंने कहा, ‘‘ रतन टाटा ने समूह की बढ़त को आगे बढ़ाते हुए भारत की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दिया और लाखों साधारण इंवेस्टर्स को इस महान व्यक्ति के दृष्टिकोण से लाभ मिला।” बीएसई इंडेक्स सेंसेक्स पर टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन का शेयर 10.47 प्रतिशत बढ़कर 7,235.80 रुपये पर, टाटा केमिकल्स का शेयर 6.26 प्रतिशत बढ़कर 1,174.85 रुपये पर, टाटा टेलीसर्विसेज महाराष्ट्र का शेयर 5.84 प्रतिशत बढ़कर 83.77 रुपये पर, टाटा एलेक्सी का शेयर 3.37 प्रतिशत बढ़कर 7,867.80 रुपये पर, टाटा पावर का शेयर 2.56 प्रतिशत बढ़कर 472.70 रुपये पर पहुंच गया।
सम्बंधित ख़बरें
Share Market: शेयर बाजार में सावन की हरियाली, 734 अंक चढ़ा सेंसेक्स; निफ्टी पहुंचा 24,000 के पार
Explainer: रील्स छोड़… रियल रिटर्न के पीछे भागी Gen-Z, शेयर बाजार में 40% पहुंची हिस्सेदारी; देखें आंकड़ा
Share Market: शेयर बाजार की सुस्त शुरुआत, गिरावट के साथ खुले निफ्टी-सेंसेक्स; निवेशकों के हजारों करोड़ स्वाहा
Indo-MIM IPO: निवेशक हुए फिदा, अंतिम दिन 4 गुणा से ज्यादा सब्सक्राइब; जानें कितना पहुंचा लेटेस्ट GMP
ये भी पढ़ें :- देश के अनमोल ‘रतन’ की कितनी थी दौलत, जानें कितने रुपये करते थे दान
इन कंपनियों के शेयर चढ़ें
टाटा टेक्नोलॉजीज, रैलिस इंडिया, नेल्को, तेजस नेटवर्क्स, ताजजीवीके होटल्स एंड रिसॉर्ट्स और इंडियन होटल्स एंड कंपनी के शेयर में भी तेजी आयी है। वहीं बीएसई सेंसेक्स पर टाटा स्टील का शेयर 0.91 प्रतिशत, टाटा कम्युनिकेशंस का शेयर 0.84 प्रतिशत, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज का शेयर 0.21 प्रतिशत, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स का शेयर 0.17 प्रतिशत, वोल्टास का शेयर 0.24 प्रतिशत और ऑटोमोटिव स्टैम्पलिंग्स एंड असेंबलीज का शेयर 0.23 प्रतिशत चढ़ा। हालांकि, टाटा समूह की खुदरा कंपनी ट्रेंट का शेयर 0.90 प्रतिशत गिरकर 8,146.35 रुपये पर, टाइटन का शेयर 0.81 प्रतिशत गिरकर 3,465.80 रुपये और टाटा मोटर्स का शेयर 0.40 प्रतिशत की गिरावट के साथ 935.35 रुपये प्रति शेयर पर आ गया। बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स गुरूवार को दोपहर के कारोबार में 198.28 अंक या 0.24 प्रतिशत उछलकर 81,665.38 अंक पर रहा।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Shares of tata group companies rose by about 10 percent
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुलुंड डंपिंग की 15 एकड़ जमीन DRP को लीज पर देने का प्रस्ताव अटका: ट्री कमेटी ने 2,710 पेड़ काटने की दी मंजूरी
Jul 29, 2026 | 04:28 PMसिर्फ 6 एपिसोड, साइको किलर और जबरदस्त थ्रिल! अब कोरिया में बनेगा इस भारतीय सीरीज का रीमेक?
Jul 29, 2026 | 04:24 PMपिंपरी-चिंचवड़ में बारिश के दौरान सड़कों की खुदाई बनी मुसीबत: अस्थायी पैचवर्क से हादसे
Jul 29, 2026 | 04:17 PMPurnima Fair: राधाकुंड आश्रम में लगी श्रीकृष्ण जन्मभूमि के इतिहास पर प्रदर्शनी, श्रद्धालुओं ने लिया अवलोकन
Jul 29, 2026 | 04:17 PMभोपाल: धरना स्थल पर प्रशासन और नगर निगम की व्यवस्था फेल! आंदोलनकारी किसानों ने खुद की साफ-सफाई
Jul 29, 2026 | 04:12 PMएयर इंडिया AI171 हादसे की जांच अंतिम चरण में, AAIB ने बताया कब आएगी फाइनल रिपोर्ट; सुप्रीम कोर्ट को दिया भरोसा
Jul 29, 2026 | 04:12 PMWardha News: ‘पत्नी से कोई संबंध नहीं…!’ मतदाता का जवाब सुनकर सून्न रह गया बीएलओ
Jul 29, 2026 | 04:08 PMवीडियो गैलरी

लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM














