-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Share Market Rise In Early Trade
रतन टाटा के निधन के शोक में शेयर बाजार के कारोबार में आयी तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में आया उछाल
- Written By: अपूर्वा नायक
बीएसई सेंसेक्स प्री ओपनिंग मार्केट में 309.85 अंक या 0.38 प्रतिशत बढ़कर 81,776.95 अंक के स्तर पर पहुंच गया है। वहीं एनएसई निफ्टी 90.70 अंक या 0.36 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,072.65 अंक के स्तर पर रहा है।

रतन टाटा (सौजन्य : सोशल मीडिया)
मुंबई : आज उद्योग जगत में शोक के बादल छाए हुए है। भारत के सबसे बड़े बिजनेसमैन में से एक रतन टाटा ने कल रात को अपने जीवन की आखिरी सांस ली है। गुरूवार को प्री ओपनिंग मार्केट में ग्लोबल बाजारों में तेजी के कारण दोनों प्रमुख सूचकांकों ने बढ़त हासिल की है। बताया जा रहा है कि सेंसेक्स और निफ्टी में भारी उछाल देखने को मिली है। बीएसई सेंसेक्स प्री ओपनिंग मार्केट में 309.85 अंक या 0.38 प्रतिशत बढ़कर 81,776.95 अंक पर पहुंच गया है। वहीं एनएसई निफ्टी 90.70 अंक या 0.36 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,072.65 अंक पर रहा है।
सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से एनटीपीसी, कोटक महिंद्रा बैंक, पावरग्रिड, एक्सिस बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा और लार्सन एंड टुब्रो के शेयर लाभ में रहे। इन्फोसिस, सन फार्मास्यूटिकल्स, भारती एयरटेल, एशियन पेंट्स, टेक महिंद्रा और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों को नुकसान हुआ।
ये भी पढ़ें :- Ratan Tata : बॉस कल्चर से ऊपर उठकर काम करना टाटा की खासियत, इन योगदानों से बने महान!
सम्बंधित ख़बरें
Share Market: शेयर बाजार में सावन की हरियाली, 734 अंक चढ़ा सेंसेक्स; निफ्टी पहुंचा 24,000 के पार
Explainer: रील्स छोड़… रियल रिटर्न के पीछे भागी Gen-Z, शेयर बाजार में 40% पहुंची हिस्सेदारी; देखें आंकड़ा
Share Market: शेयर बाजार की सुस्त शुरुआत, गिरावट के साथ खुले निफ्टी-सेंसेक्स; निवेशकों के हजारों करोड़ स्वाहा
Indo-MIM IPO: निवेशक हुए फिदा, अंतिम दिन 4 गुणा से ज्यादा सब्सक्राइब; जानें कितना पहुंचा लेटेस्ट GMP
एशियाई बाजार में मजबूती
एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, हांगकांग का हैंगसेंग, चीन का शंघाई कम्पोजिट और जापान का निक्की 225 फायदे में रहे। अमेरिकी बाजार बुधवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे इंटरनेशनल मानक ब्रेंट क्रूड 0.77 प्रतिशत की बढ़त के साथ 77.18 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।
रुपये में बढ़त
घरेलू शेयर बाजारों में मजबूत रुख और प्रमुख विदेशी मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के कमजोर होने से रुपया गुरूवार को शुरुआती कारोबार में 1 पैसे की बढ़त के साथ 83.95 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा विशेषज्ञों ने बताया कि हालांकि ग्लोबली तेल कीमतों में बढ़त और भारी विदेशी पूंजी निकासी से घरेलू मुद्रा में आगे सुधार की संभावना सीमित हो गई। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया शुरुआती कारोबार में 83.95 प्रति डॉलर पर खुला जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 1 पैसे की बढ़त दिखाता है।
इस कीमत के शेयर बेचे
रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.96 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ 102.86 पर रहा। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.80 प्रतिशत की बढ़त के साथ 77.19 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक यानी एफआईआई बुधवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 4,562.71 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Share market rise in early trade
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
इंडियन पैडल टूर 2026-27 का ऐलान: देश के 10 शहरों में होंगे 19 टूर्नामेंट्स, मुंबई से होगी शुरुआत
Jul 29, 2026 | 06:20 PMमिड-डे मील की गुणवत्ता पर तुकाराम मुंढे का बड़ा फैसला! स्कूलों में जंक फूड बैन, FSSAI लाइसेंस हुआ अनिवार्य
Jul 29, 2026 | 06:20 PMसुरक्षा बलों पर राहुल के आरोप पर भड़के संबित पात्रा, बोले- जेब में विक्टिम कार्ड लेकर चलते हैं राहुल गांधी
Jul 29, 2026 | 06:15 PMसंसद में अभिषेक बनर्जी दे रहे थे भाषण, पीछे बैठकर जोर-जोर से हंसने लगीं महुआ मोइत्रा! VIDEO हुआ वायरल
Jul 29, 2026 | 06:14 PMमथुरा में तीन वर्षीय मासूम की मौत मामले में नया मोड़; मां और प्रेमी पर हत्या का आरोप, पिता ने दर्ज कराई FIR
Jul 29, 2026 | 06:05 PMसिर्फ डिग्री ही नहीं, कौशल और रोजगार भी जरूरी… नवभारत एजुकेशन कॉनक्लेव में मंत्री आशीष शेलार का बड़ा संदेश
Jul 29, 2026 | 06:02 PMसावन में शिवलिंग की पूजा कैसे करें? जानें सही पूजन विधि, जरूरी सामग्री और महादेव को प्रसन्न करने के नियम
Jul 29, 2026 | 05:59 PMवीडियो गैलरी

लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM














