- Hindi News »
- Business »
- Share Market Kamdhenu Limited Split 1 Share In To 10 Know The Record Date
87 रुपये का यह स्टॉक पहुंचा ₹500 के पास, अब 1 के 10 करने जा रही कंपनी, जान लें आखिरी डेट
Kamdhenu Share Split: कंपनियां स्टॉक स्प्लिट आमतौर पर इसलिए करती हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि उनके शेयरों की मार्केट वैल्यू ज्यादा हो गई है और इस वजह से निवेशक कम आ रहे हैं।
- Written By: मनोज आर्या

10 टुकडों में बंटने जा रहा है कामधेनु का स्टॉक
नई दिल्ली: एक स्मॉलकैप कंपनी ने अपने शेयरों के 10 टुकड़े करने का फैसला किया है। इसका मतलब है ये है कि अब जिनके पास 1 शेयर है उसके अकाउंट में 10 शेयर दिखने लगेंगे। हालांकि, इससे उनके पास मौजूद अमाउंट पर कोई असर नहीं होगा। स्पिलट स्टॉक से शेयरों की कीमत पर जरूर प्रभाव पड़ता है लेकिन शेयरों की संख्या बढ़ जाने के कारण शेयरों की कीमत घटने पर भी निवेशकों पर इसका असर नहीं होता है।
जैसे की किसी शेयर की कीमत 400 रुपये का है। अगर उसे 10:1 के अनुपात में स्प्लिट किया जाएगा तो एक शेयर की कीमत 40 रुपये हो जाएगी लेकिन निवेशक का निवेश तब भी 400 ही रहेगा बस शेयरों की संख्या 1 की 10 हो जाएगी। कंपनियां स्टॉक स्प्लिट आमतौर पर इसलिए करती हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि उनके शेयरों की मार्केट वैल्यू ज्यादा हो गई है और इस वजह से निवेशक कम आ रहे हैं। वह अधिक निवेशकों को आकर्षित करने के लिए इस तरीके से शेयरों की कीमत घटा देती हैं।
बिजनेस सेक्टर से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
सम्बंधित ख़बरें
बढ़ता लालच! ग्रीन एनर्जी सेक्टर का सबसे महंगा IPO, क्लीन मैक्स का मूल्य 10 हजार रुपये प्रति शेयर
दलाल स्ट्रीट पर लौटी रौनक, शुरुआती गिरावट के बाद ‘रॉकेट’ बना बाजार; 317 अंक उछलकर बंद हुआ सेंसेक्स
Share Market: शेयर बाजार में त्राहिमाम! 1236 अंक गिरकर बंद हुआ सेंसेक्स; निफ्टी में 365 अंकों की गिरावट
Share Market Crash: शेयर मार्केट में बड़ी गिरावट, 1000 अंक टूटा सेंसेक्स; इन 3 वजहों से हजारों करोड़ स्वाहा
5 साल में 500 फीसदी की बढ़ोतरी
कामधेनु लिमिटेड के शेयरों ने शॉर्ट टर्म में निवेशकों को भारी नुकसान पहुंचाया है। हालांकि, 5 साल के अंतराल में यह शेयर करीब 500 फीसदी की बढ़ोतरी की है। साल 2019 में 13 दिसंबर को इस शेयर की कीमत एनएसई पर 87.50 रुपये थी लेकिन अब यही शेयर 498.80 रुपये का बिक रहा है। यह 470 फीसदी से अधिक की ग्रोथ है। लेकिन पिछले 6 महीने में यह 9.19 फीसदी और 1 हफ्ते में 5 फीसदी गिरा है। एक साल का शेयर का रिटर्न 80 फीसदी है।
7 जनवरी से पहले करना होगा निवेश
बता दें कि स्टॉक स्प्लिट का लाभ लेने के लिए नए निवेशकों को इस शेयर में 7 जनवरी से पहले इंवेस्ट करना होगा। कंपनी ने 8 तारीख को रिकॉर्ड डेट फिक्स की है। आमतौर पर रिकॉर्ड डेट से एक दिन पहले एक्स डेट होती है। एक्स डेट से पहले शेयर खरीदने वाले को ही डिविडेंड, स्टॉक स्प्लिट या बोनस शेयर का फायदा मिलता है। हालांकि, अब एक्स डेट और रिकॉर्ड डेट एक दिन भी रखी जाती हैं। लेकिन आप अगर स्टॉक स्प्लिट का हिस्सा बनना चाह रहे हैं तो सुरक्षित रहने के लिए रिकॉर्ड डेट से 2 दिन पहले शेयर खरीद लें।
Share market kamdhenu limited split 1 share in to 10 know the record date
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पुणे आरटीओ का जीरो टॉलरेंस, नियम तोड़े तो लाइसेंस रद्द, रिक्शा चालकों पर कड़ा शिकंजा; अब नहीं चलेगी मनमानी
Feb 21, 2026 | 01:46 PMउदयपुर वेडिंग की चर्चा के बीच एयरपोर्ट पर दिखे विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना, क्या बजने वाली है शहनाई
Feb 21, 2026 | 01:46 PMBMC के स्कूलों में अब AI से पढ़ेंगे बच्चे, पद संभालते ही शिक्षा समिति की अध्यक्ष राजेश्री शिरवडकर का बड़ा ऐलान
Feb 21, 2026 | 01:44 PMसंजय राउत ने मांगी माफी, दादा भुसे वापस लेंगे केस, खिलखिलाते चेहरों ने राजनीतिक गलियारों में मचाई हलचल
Feb 21, 2026 | 01:37 PMपुणे मनपा की जनरल बॉडी में गूंजा दूषित पानी का मुद्दा, नगरसेवकों ने अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
Feb 21, 2026 | 01:35 PMReal Estate का बदलता मिजाज… प्रीमियम फ्लैट्स की भारी मांग, क्यों गायब हो रही अफोर्डेबल हाउसिंग?
Feb 21, 2026 | 01:33 PMगड़चिरोली: रेगड़ी में विकास कार्य ठप, बैंक और विश्रामगृह की मांग को लेकर आंदोलन की चेतावनी।
Feb 21, 2026 | 01:31 PMवीडियो गैलरी

‘अंधे थे राजा…सिर्फ बेटे की चिंता’, मैथिली ठाकुर ने सदन में खोली ‘लालू राज’ की पोल; नीतीश के बताया युधिष्ठिर
Feb 20, 2026 | 09:12 PM
ग्लोब मंच पर देश की साख से खिलवाड़, यूथ कांग्रेस के हंगामे पर भड़की भाजपा; बोली- कांग्रेस एंटी-नेशनल
Feb 20, 2026 | 09:06 PM
द्वारका हिट-एंड-रन: ‘मेरा सबकुछ उजड़ गया, अब न्याय के साथ मजाक मत करो’, आरोपी की जमानत पर भड़की पीड़ित मां
Feb 20, 2026 | 08:57 PM
रायबरेली के कुम्हार पर सवा करोड़ का GST नोटिस, मिट्टी के बर्तन बेचने वाले के नाम पर जालसाजों ने डकारे करोड़ों
Feb 20, 2026 | 08:50 PM
इंदौर में मानवता की मिसाल, ब्रेन डेड शख्स ने जाते-जाते 4 लोगों को दी नई जिंदगी; परिवार के फैसले को सलाम
Feb 20, 2026 | 08:45 PM
मौलाना मदनी के बयान पर भड़के Giriraj Singh, दिया दो टूक जवाब, बोले- भारत में रहने वाले लोग भारतवंशी
Feb 20, 2026 | 01:23 PM














