Share Market Crash: शेयर मार्केट में बड़ी गिरावट, 1000 अंक टूटा सेंसेक्स; इन 3 वजहों से हजारों करोड़ स्वाहा

Share Market: शेयर मार्केट में शुरुआती कारोबार के दौरान बीएसई सेंसेक्स अपने पिछले बंद 83,734 की तुलना में तेजी के साथ 83,969 के स्तर पर ओपन हुआ था। हालांकि, बाद में इसमें गिरावट आने लगी।
share market closing update 30th april
शेयर मार्केट, (कॉन्सेप्ट फोटो)
Published on
Updated on

Share Market Crash: भारतीय शेयर बाजार एक बार फिर क्रैश नजर आ रहा है। हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को तेज शुरुआता के बाद अचानक बाजार के दोनों इंडेक्स बुरी तरह बिखर गए। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स (BSE Sensex) तो देखते ही देखते 1034 अंकों का गोता लगा गया और गिरते हुए 82,000 के लेवल से नीचे लुढ़क गया, तो वहीं दूसरी ओर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी इंडेक्स (NSE Nifty) भी 250 अंक फिसल गया। अचानक शेयर बाजार में आई इस गिरावट के पीछे कई कारण नजर आ रहे हैं।

शेयर मार्केट में शुरुआती कारोबार के दौरान बीएसई का सेंसेक्स अपने पिछले बंद 83,734 की तुलना में तेजी के साथ 83,969 के स्तर पर ओपन हुआ था और फिर कुछ देर ग्रीन जोन में कारोबार करने के बाद अचानक इसकी चाल बदल गई और शुरुआती तेजी, तेज गिरावट में तब्दील हो गई। खबर लिखे जाने तक Sensex 1057 अंक फिसलकर 82,676 पर ट्रेड कर रहा था।

शेयर मार्केट में आई गिरावट के कारण

सेंसेक्स जैसा ही हाल एनएसई निफ्टी का भी रहा।  ये 50 शेयरों वाला इंडेक्स अपने पिछले बंद 25,819 की तुलना में तेजी लेकर 25,873 के लेवल पर खुला था और फिर ये भी अचानक 250 अंक के आसपास टूटकर 25,567 पर आ गिरा। एकदम से आए क्रैश के पीछे के तीन बड़े कारणों पर गौर करें, तो...

1. मुनाफावसूली

शेयर बाजार में लंबे समय तक उतार-चढ़ाव के बाद बीते तीन दिनों से लगातार तेजी का सिलसिला जारी थी, लेकिन गुरुवार को शुरुआती कारोबार के दौरान ही जबर्दस्त मुनाफावसूली देखी गई, जिससे सेंसेक्स-निफ्टी दबाव में आ गए और भरभराकर टूट गए।

2. FPI बिकवाली

शेयर बाजार में खासतौर पर आईटी कंपनियों के शेयरों पर एआई का असर अभी कम होता नजर नहीं आ रहा है। NSDL के आंकड़ों को देखें, तो विदेशी निवेशकों ने इस महीने के 15 दिनों में 10,956 करोड़ रुपये के आईटी शेयरों की बिक्री की और उनकी होल्डिंग्स में 16% की गिरावट आई है।

3. US-Iran तनाव

शेयर बाजार टूटने के तीसरे कारण का जिक्र करें, तो अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव (US-Iran Tension) का इम्पैक्ट नजर आ रहा है। दरअसल, दोनों देशों में टेंशन ने क्रूड ऑयल के दाम में उछाल लाना शुरू कर दिया है और बाजार का सेंटीमेंट खराब कर दिया है। Brent Crude Oil Price में गुरुवार को 1 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई है और ये 71 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गया है। बीते कारोबारी दिन भी इसमें बड़ी तेजी देखने को मिली थी।

सबसे ज्यादा टूटे ये 10 शेयर

Stock Market Crash के बीच सबसे ज्यादा टूटने वाले शेयरों की बात करें, तो बीएसई की लार्जकैप कैटेगरी में शामिल 30 में से 29 शेयर रेड जोन में कारोबार कर रहे थे। Kwality Wall Share (5%), Trent Share (3.20%), IndiGo Share (2.60%), M&M Share (2.30%) की गिरावट लेकर कारोबार कर रहे थे।

मिडकैप शेयरों में गिरावट

मिडकैप में शामिल Persistent Share (4.10%), Paytm Share (3.50%), Hindustan Petroleum Share (3.40%), Dixon Share (2.50%) फिसलकर ट्रेड कर रहे थे। इसके अलावा स्मॉलकैप शेयरों में Cohance Share (4%) और IIFL Share (3%) टूट गया था।

Navbharat Live
navbharatlive.com