एक्सपायरी के दिन बुल्स हुए पस्त! लाल निशान में बंद हुआ बाजार, स्मॉलकैप शेयरों ने मचाया धमाल
Share Market: बाजार की शुरुआत सपाट हुई थी। शुरुआती कारोबार में निफ्टी 7.5 अंक गिरकर 26,164.20 पर कारोबार कर रहा था। वहीं सेंसेक्स 50.96 अंक की गिरावट के साथ 85,516.52 के स्तर पर था।
- Written By: मनोज आर्या
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
Share Market Highlights: भारतीय शेयर बाजार आज मंगलवार, (23 दिसंबर) के कारोबारी सत्र में सपाट बंद हुआ। दिन के दौरान मिलाजुला कारोबार देखा गया। दिन के अंत में सेंसेक्स 42.64 अंक या 0.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 85,524.84 और निफ्टी 4.75 अंक की मामूली मजबूती के साथ 26,177.15 पर था। बाजार को संभालने का काम एफएमसीजी, मेटल और एनर्जी शेयरों ने किया।
निफ्टी मेटल और एनर्जी 0.54-0.54 प्रतिशत और निफ्टी एफएमसीजी 0.52 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ। निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 0.38 प्रतिशत और निफ्टी ऑटो 0.02 प्रतिशत की मामूली तेजी के साथ बंद हुआ। दूसरी तरफ निफ्टी आईटी 0.80 प्रतिशत, निफ्टी पीएसयू बैंक 0.34 प्रतिशत, निफ्टी फार्मा 0.23 प्रतिशत और निफ्टी रियल्टी 0.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ।
आज के टॉप गेनर्स और लूजर्स
सेंसेक्स पैक में आईटीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा स्टील, एचडीएफसी बैंक, एनटीपीसी, पावर ग्रिड, कोटक महिंद्रा बैंक, एचसीएल टेक, एचयूएल, बजाज फाइनेंस, एमएंडएम और बीईएल गेनर्स थे। इन्फोसिस, भारती एयरटेल, सन फार्मा, टेक महिंद्रा, इटरनल (जोमैटो), एक्सिस बैंक, मारुति सुजुकी, ट्रेंट, टीसीएस, आईसीआईसीआई बैंक, एलएंडटी और टाइटन लूजर्स थे।
सम्बंधित ख़बरें
8th Pay Commission: क्या कोविड में रोके गए 18 महीने का बकाया DA देगी सरकार? 8वें वेतन आयोग के बीच चर्चा तेज
EPFO Website आज भी बंद? जानें पोर्टल न खुलने की वजह और कब तक शुरू होंगी ऑनलाइन सेवाएं
इन 5 शेयरों में चल रहा था ‘पंप एंड डंप’ का गंदा खेल, SEBI ने पकड़ा ₹143 करोड़ का घोटाला; 221 पर ट्रेड से रोक
Share Market: शेयर बाजार में जुलाई में आएगी बड़ी तेजी, निफ्टी 24,750 तक पहुंचने का मजबूत अनुमान
विकली एक्सपायरी पर सीमित कारोबार
एसबीआई सिक्योरिटीज के टेक्निकल और डेरिवेटिव्स रिसर्च सुदीप शाह ने कहा कि साप्ताहिक एक्सपायरी पर निफ्टी ने एक सीमित दायरे में कारोबार किया। आने वाले समय में निफ्टी 26,420 तक जा सकता है और इसका सपोर्ट स्तर 26,000 से 25,950 के बीच में है। हालांकि, बाजार सपाट बंद हुआ, लेकिन व्यापक स्तर पर बाजार में तेजी थी। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर 2,292 शेयर हरे निशान में, 1,892 शेयर लाल निशान में और 181 शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुआ।
लाल निशान में हुई बाजार की शुरुआत
बाजार की शुरुआत सपाट हुई थी। शुरुआती कारोबार में सुबह करीब 9:20 बजे तक निफ्टी 7.5 अंक गिरकर 26,164.20 पर कारोबार कर रहा था। वहीं सेंसेक्स 50.96 अंक की गिरावट के साथ 85,516.52 के स्तर पर था। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी हल्की गिरावट देखने को मिली। कारोबार के अंत में लाल निशान में बंद हुआ।
ये भी पढ़ें: बहू को दिए तोहफे टैक्स-फ्री, लेकिन सास-ससुर को देना होगा टैक्स; क्यों इस नियम को बदलने की उठी मांग?
कैसी रही विदेशी निवेशकों की चाल?
लगातार तीन दिन की खरीद के बाद विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने कैश सेगमेंट में 457 करोड़ रुपये की हल्की बिकवाली की, लेकिन इंडेक्स और स्टॉक फ्यूचर्स को मिलाकर उनकी नेट-नेट खरीद 3361 करोड़ रुपये रही। यह दिखाता है कि विदेशी निवेशक फिलहाल बाजार में बने रहना चाहते हैं। दूसरी ओर, घरेलू संस्थागत निवेशकों ने लगातार 81वें दिन बाजार में पैसा डाला और करीब 4058 करोड़ रुपये की मजबूत खरीदारी की। घरेलू फ्लो अब बाजार का सबसे बड़ा सहारा बन चुका है।
