Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 2 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

EPFO Website आज भी बंद? जानें पोर्टल न खुलने की वजह और कब तक शुरू होंगी ऑनलाइन सेवाएं

EPFO Website Down: ईपीएफओ के क्लेम प्रोसेसिंग सिस्टम में चल रहे बड़े अपग्रेडेशन की वजह से वेबसाइट आज 2 जुलाई को भी बंद है। अब मेंबर और एम्प्लॉयर सर्विसेज 3 जुलाई 2026 तक शुरू हो सकेंगी।

  • Written By: प्रिया सिंह
Updated On: Jul 02, 2026 | 12:19 PM

ईपीएफओ वेबसाइट सिस्टम माइग्रेशन (सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

EPFO Website Services Down Due To System Migration: ईपीएफओ की वेबसाइट सिस्टम माइग्रेशन के कारण सातवें दिन भी नहीं खुल पाई है। अगर आप 2 जुलाई 2026 को अपने पीएफ अकाउंट से पैसे निकालने की सोच रहे थे तो इंतजार करना होगा। वेबसाइट पर चल रहा मेंटेनेंस का काम अभी तक पूरा नहीं हो पाया है।

अधिकारिक सूत्रों ने बताया है कि EPFO Website अपने करोड़ों सदस्यों के लिए कोई भी दिक्कत नहीं छोड़ना चाहता है। तकनीकी सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर हर एक चीज बहुत ही अच्छे से जांची जा रही है। अधिकारियों का मानना है कि भले ही इसमें थोड़ी देर हो जाए लेकिन बाद में लोगों को परेशानी नहीं होनी चाहिए।

3 जुलाई को खुलने का नोटिस

वेबसाइट अभी पूरी तरह नहीं खुली है, पहले बताया गया था कि 2 जुलाई तक सिस्टम अपग्रेड का काम पूरा हो जाएगा। गुरुवार को जब यूजर्स ने वेबसाइट खोली, तो उन्हें होमपेज पर एक बड़ा पॉप-अप नोटिस दिखा। इस नोटिस में सर्विस को बेहतर बनाने के लिए डेटाबेस अपग्रेडेशन की बात लिखी है।

सम्बंधित ख़बरें

इन 5 शेयरों में चल रहा था ‘पंप एंड डंप’ का गंदा खेल, SEBI ने पकड़ा ₹143 करोड़ का घोटाला; 221 पर ट्रेड से रोक

Share Market: शेयर बाजार में जुलाई में आएगी बड़ी तेजी, निफ्टी 24,750 तक पहुंचने का मजबूत अनुमान

Digital FIR Process: 1 जनवरी 2027 से डिजिटल FIR प्रोसेस लागू, थानों के चक्कर से मिलेगी बड़ी राहत

Gold-Silver Rate Today: सोने के भाव में 2000 रुपये की भारी गिरावट, चांदी के रेट बढ़े, जानें आज का भाव

ईपीएफओ क्लेम प्रोसेसिंग सिस्टम और सॉफ्टवेयर एप्लिकेशन का जरूरी अपग्रेडेशन लगातार कर रहा है। नोटिस में आगे बताया गया है कि सिस्टम अपग्रेड की प्रोसेस अभी भी जारी है। EPFO की मेंबर और एम्प्लॉयर सर्विसेज को अब 3 जुलाई 2026 तक के लिए आम लोगों के लिए खोला जाएगा।

देरी का मुख्य कारण

पहले 30 जून फिर 2 जुलाई और अब 3 जुलाई को वेबसाइट खुलने का नया नोटिस यूजर्स को दिखाई दे रहा है। इस देरी पर सरकारी सूत्रों ने बताया कि वेबसाइट में अपग्रेडेशन को लेकर ईपीएफओ कोई जल्दबाजी नहीं चाहता है। विभाग यह सुनिश्चित कर रहा है कि वेबसाइट में आगे तकनीकी समस्या न बने।

हर नई तकनीक की बहुत ही बारीकी से जांच की जा रही है ताकि भविष्य में कोई बड़ी परेशानी न आए। सभी पैरामीटर्स ठीक पाए जाने पर ही इसे करोड़ों यूजर्स के लिए लाइव किया जाएगा। पुरानी साइट अक्सर ट्रैफिक के कारण बहुत ही जल्दी क्रैश हो जाया करती थी।

यह भी पढ़ें: इन 5 शेयरों में चल रहा था ‘पंप एंड डंप’ का गंदा खेल, SEBI ने पकड़ा ₹143 करोड़ का घोटाला; 221 पर ट्रेड से रोक

किस सर्विस पर पड़ा असर

जब तक सिस्टम अपग्रेडेशन पूरा नहीं होता, ईपीएफओ की डिजिटल विंडो पूरी तरह से लॉक रहेगी। मेंबर इंटरफेस में कर्मचारी अपने यूएएन के जरिए लॉगिन बिल्कुल भी नहीं कर सकेंगे। इसके साथ ही एम्प्लॉयर इंटरफेस में कंपनियो के लिए भी सारी लॉगिन सर्विस पूरी तरह से बंद कर दी गई है।

पीएफ अकाउंट का बैलेंस देखने के लिए पासबुक पोर्टल भी अभी नहीं खुलेगा। ऑनलाइन क्लेम में पीएफ ट्रांसफर, एडवांस विड्रॉल जैसी सभी सर्विस ठप हैं। इस शेड्यूल्ड सिस्टम माइग्रेशन के बाद क्लेम सेटलमेंट काफी तेज और बहुत ही अच्छे तरीके से हो पाएगा।

Latest epfo website system migration news update july india

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 02, 2026 | 12:19 PM

Topics:  

  • Business News
  • EPFO
  • EPFO News
  • PF Account
  • Utility News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.