Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

एक्सपायरी के दिन सुस्त रहा शेयर बाजार, लाल निशान में बंद हुआ निफ्टी-सेंसेक्स; ऑटो-मेटल में उछाल

Share Market: भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी। शुरुआती कारोबारी सत्र में बीएसई सेंसेक्स 136 अंक यानी 0.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ 84,559.40 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

  • Written By: मनोज आर्या
Updated On: Dec 30, 2025 | 04:35 PM

शेयर मार्केट, (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Follow Us
Close
Follow Us:

Share Market Highlights: भारतीय शेयर बाजार आज मंगलवार, (30 दिसंबर) के कारोबारी सत्र में सपाट बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 20.46 अंक की गिरावट के साथ 84,675.08 और निफ्टी 3.25 अंक की कमजोरी के साथ 25,938.85 पर था। बाजार को संभालने का काम बैंकिग शेयरों ने किया। निफ्टी बैंक 0.41 प्रतिशत की तेजी के साथ 59,171.25 पर बंद हुआ। इसके अलावा ऑटो, पीएसयू बैंक और मेटल शेयरों में तेजी देखी गई।

दूसरी तरफ आईटी, फार्मा, एफएमसीजी, रियल्टी, मीडिया और एनर्जी इंडेक्स लाल निशान में बंद हुआ। स्मॉलकैप और मिडकैप भी हल्की गिरावट के साथ कारोबार हुआ। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.15 प्रतिशत या 87.05 अंक की गिरावट के साथ 59,914.25 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 0.28 प्रतिशत या 48.75 अंक की कमजोरी के साथ 17,518.95 पर बंद बुआ।

आज के टॉप गेनर्स और लूजर्स

सेंसेक्स पैक में टाटा स्टील, एमएंडएम, बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक, भारतीय एयरटेल, एसबीआई, एलएंडटी, मारुति सुजुकी, अदाणी पोर्ट्स और सन फार्मा गेनर्स थे। इटरनल (जोमैटो), इंडिगो, इन्फोसिस, एशियन पेंट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फाइनेंस, एचसीएल टेक, आईटीसी, टाइटन और ट्रेंट लूजर्स थे। व्यापक बाजार में कमजोरी बनी हुई है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर 1,918 शेयर हरे निशान में; 2,260 शेयर लाल निशान में और 169 शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुए हैं।

सम्बंधित ख़बरें

सोने-चांदी की चाल पड़ी सुस्त, इस हफ्ते कीमतों में हुआ मामूली बदलाव; जानें आपके शहर में क्या हैं ताजा रेट्स

दलाल स्ट्रीट पर विदेशी निवेशकों की घर वापसी, FPI ने झोंके ₹19,675 करोड़; अब रॉकेट बनेंगे ये शेयर?

TCS को लगा सबसे बड़ा झटका, टॉप-10 कंपनियों के मार्केट कैप में भारी सेंध; जानें किसे हुआ फायदा और किसे नुकसान

Share Market Outlook: बंपर तेजी या फिर गिरावट, सोमवार को कैसा रहेगा बाजार? ये फैक्टर्स तय करेंगे चाल

तीसरी तिमाही के नतीजों का इंतजार

बाजार के जानकारों ने कहा कि घरेलू बाजार में उतार-चढ़ाव जारी है। सकारात्मक वैश्विक माहौल होने के बाद भी कुछ चुनिंदा सेक्टर में ही खरीदारी देखने को मिली। एफआईआई की लगातार बिकवाली के कारण बाजार पर दबाव बना हुआ है। आने वाले समय में बाजार एक सीमित दायरे में कारोबार कर सकता है। इसकी वजह भारत-अमेरिका के बीच व्यापारिक वार्ता के नतीजे में देरी और तीसरी तिमाही के नतीजों का इंतजार है।

लाल निशान में हुई थी कारोबार की शुरुआत

भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी। शुरुआती कारोबारी सत्र में के दौरान सुबह 9:25 बजे के करीब 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 136 अंक यानी 0.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ 84,559.40 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। जबकि एनएसई निफ्टी 48.90 अंक यानी 0.19 प्रतिशत गिरकर 25,893.20 पर था।

ये भी पढ़ें: Year Ender 2025: इनकम टैक्स से GST तक, साल के वो 5 बड़े आर्थिक बदलाव; जिन्होनें आम आदमी को दी राहत

कैसी रही विदेशी निवेशकों की चाल?

घरेलू शेयर मार्केट में विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) लगातार बिकवाल बने हुए हैं। कैश मार्केट में उन्होंने लगातार पांचवें दिन करीब 2,760 करोड़ रुपये की शुद्ध बिकावली की। कैश, इंडेक्स और स्टॉक फ्यूचर्स को मिलाकर देखा जाए तो नेट-नेट करीब 5,000 करोड़ रुपए की बिकवाली दर्ज की गई। इसके उलट घरेलू संस्थागत निवेशकों ने मार्केट में खरीदारी की। DIIs ने लगातार 85वें दिन खरीदार रहे और 2,644 करोड़ रुपये बाजार में लगाए, जो कि मार्केट के लिए एक सपोर्ट का काम किया।

Share market closing update 30th december sensex fall by 20 points nifty decline

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 30, 2025 | 04:35 PM

Topics:  

  • Business News
  • Nifty
  • Sensex
  • Share Market

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.