500 अंकों की उछाल के साथ बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी ने भी पकड़ी रफ्तार
Indian Share Market में आज फिर एक बार हरियाली वापस लौटती हुई दिखायी दे रही है। आज बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक Sensex और Nifty को हरे निशान पर ट्रेड करते हुए देखा जा सकता है।
- Written By: अपूर्वा नायक
भारतीय शेयर बाजार (सौ. सोशल मीडिया )
Share Market Closing Session: बुधवार के दिन शेयर बाजार के कारोबार में बीएसई का सेंसेक्स और एनएसई का निफ्टी हरे निशान के साथ ओपन हुए थे। आज शुरुआती सेशन से ही बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांकों में बढ़त देखी गई है।
आज के दिन प्री ओपनिंग सेशन में BSE का सेंसेक्स 236.04 अंक की उछाल के साथ 82,422.85 अंकों के स्तर पर ट्रेड कर रहा था। साथ ही NSE का निफ्टी भी 71.70 अंक की बढ़त के साथ 25,132.60 अंकों के स्तर पर ओपन हुआ था। आज कई दिग्गज कंपनियों के शेयरों जैसे कि टाटा मोटर्स, रिलायंस, इटरनल, बजाज फाइनेंस, भारती एयरटेल, मारुति और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में तेजी दर्ज की गई है।
आज का क्लोजिंग सेशन अपडेट
आज के क्लोजिंग सेशन की बात की जाए तो बीएसई का Sensex 527.56 अंकों की उछाल के साथ 82,714.37 अंकों के स्तर पर क्लोज होगा। साथ ही एनएसई का Nifty भी 160.18 अंकों की बढ़त के साथ 25,221.10 अंकों के स्तर पर बंद हो सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
शेयर बाजार में बड़ा उलटफेर, टॉप-10 में से 4 कंपनियों का मार्केटकैप ₹1.43 लाख करोड़ बढ़ा; देखें पूरी लिस्ट
Share Market Outlook: सोमवार को कैसा रहेगा शेयर बाजार? ये फैक्टर्स तय करेंगे मार्केट की चाल, जानें पूरी डिटेल
Share Market: शेयर बाजार में मंदी का माहौल! सेंसेक्स 438 और निफ्टी 97 अंक गिरकर लाल निशान पर खुला
Share Market: भारतीय शेयर बाजार की शानदार शुरुआत, सेंसेक्स 201 अंक और निफ्टी 16 अंक पर खुला
आज के टॉप गेनर्स शेयर
- टाटा मोटर्स
- बजाज फाइनेंस
- भारती एयरटेल
- मारुति
- आईसीआईसीआई बैंक
- आईएनएफवाय
- एसबीआईएन
- एचडीएफसी बैंक
- इटरनल
- रिलायंस
आज के लूजर्स शेयर
- टाइटन
- अडानी पोर्ट्स
- आईटीसी
- अल्ट्रासेमको
- बीईएल
- हिन्दुस्तान यूनिलीवर
जापान पर ट्रंप की जवाबी कार्रवाई
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जापान पर 15 प्रतिशत जवाबी टैरिफ के साथ अब तक की सबसे बड़ी ट्रेड डील घोषणा की। ट्रंप ने कहा कि जापान अमेरिका में 550 अरब डॉलर का निवेश करेगा। वहीं, भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ब्रिटेन यात्रा से पहले कैबिनेट ने भारत-यूके फ्री ट्रेड एग्रीमेंट को मंजूरी दे दी। प्रधानमंत्री आज से लंदन ब्रिटेने के दौरे पर जाएंगे और लंदन में डील साइन करेंगे।
ये भी पढ़ें :- शेयर बाजार में लौटी हरियाली, सेंसेक्स ने लगाई 236 अंकों की छलांग; उछला ये शेयर
वैश्विक बाजारों से तेजी के संकते
आज बुधवार की सुबह वैश्विक बाजारों से तेजी के संकेत मिल रहे थे। गिफ्ट निफ्टी 70 अंक चढ़कर 25150 के पार नजर आया। डाओ फ्यूचर्स में भी 75 अंकों की उछाल आई थी। ट्रेड डील के ऐलान से निक्केई ने 950 अंकों की बड़ी छलांग लगाई थी। एस एंड पी 500 में कल भी रिकॉर्ड क्लोजिंग हुई थी। डाओ 180 अंकों की तेजी के साथ दिन की ऊंचाई के पास बंद हुआ था, तो लगातार 6 दिन लाइफ टाइम हाई छूने के बाद नैस्डैक 80 अंक गिरा था।
