- Hindi News »
- Business »
- Share Market Closing Session Update For 2 June 2025
हफ्ते के पहले दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सुस्त रही दोनों सूचंकांकों की चाल
सोमवार के दिन भारतीय शेयर बाजार का कारोबार काफी मंदा रहा। आज के क्लोजिंग सेशन में घरेलू बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांकों में गिरावट दर्ज की गई है। साथ ही टाइटन, एचडीएफसी बैंक जैसी कंपनियों को भी नुकसान हुआ है।
- Written By: अपूर्वा नायक

शेयर मार्केट, (प्रतीकात्मक तस्वीर)
मुंबई : ग्लोबल बाजारों में गिरावट आने के चलते भारत के शेयर बाजार पर भी इसका असर होते हुए नजर आ रहा है। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन पर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांकों नुकसान के साथ बंद हुए हैं। ग्लोबल ट्रेड के खतरे से पैदा होने वाली चिंता के असर के कारण घरेलू बाजार में गिरावट का रुख जारी है।
उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स एक समय पर 796.75 अंकों तक लुढ़क गया था। हालांकि, बाद में इसमें सुधार आने के बाद और आखिर में ये 77.26 अंक के नुकसान के साथ बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज यानी एनएसई का निफ्टी भी 34.10 अंक यानी 0.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,716.60 अंक पर बंद हुआ। ट्रेड के दौरान, एक समय यह 224.55 अंक टूट गया था।
सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में टाइटन, एचडीएफसी बैंक, टेक महिंद्रा, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, इंडसइंड बैंक, इन्फोसिस और कोटक महिंद्रा बैंक प्रमुख रूप से नुकसान में रहीं। दूसरी ओर, अदाणी पोर्ट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, पावर ग्रिड, इटर्नल और हिंदुस्तान यूनिलीवर प्रॉफिट में रहे हैं। एशियाई बाजारों में हांगकांग का हैंग सेंग और जापान का निक्की गिरावट के साथ बंद हुए, जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी सकारात्मक दायरे में रहा। चीन में मार्केट छुट्टी के कारण बंद रहे।
सम्बंधित ख़बरें
शेयर बाजार में ब्लैक मंडे! सेंसेक्स 75,000 के नीचे फिसला, चौतरफा बिकवाली से निवेशकों के डूबे अरबों रुपये
Share Market: तेज गिरावट या लौटेगी हरियाली, सोमवार को कैसा रहेगा बाजार? ये फैक्टर्स तय करेंगे मार्केट की चाल
विदेशी निवेशकों की वापसी के बाद भी Share Market सुस्त, 75,490 अंकों पर खुला सेंसेक्स, निफ्टी की भी धीमी शुरुआत
Share Market: शेयर मार्केट ओपनिंग रही दमदार, सेंसेक्स 74947 और निफ्टी 23530 के स्तर पर खुला
इस बीच, भारत के मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर का ग्रोथ रेट मई में तीन महीने के निचले स्तर 57.6 पर आ गई। मुद्रास्फीति दबाव, कमजोर मांग और भू-राजनीतिक परिस्थितियां इसका प्रमुख कारण रहा हैं। सोमवार को जारी मंथली सर्वे में यह जानकारी दी गई। मौसमी रूप से समायोजित ‘एचएसबीसी इंडिया विनिर्माण क्रय प्रबंधक सूचकांक’ यानी पीएमआई मई में घटकर 57.6 रहा, जो अप्रैल में 58.2 था। यह फरवरी के बाद से परिचालन स्थितियों में सबसे कमजोर सुधार को दर्शाता है।
कौन है नटराजन चंद्रशेखरन? आखिरी इन्हें क्यों माना जाता था रतन टाटा का सबसे खास
नायर ने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक के रेपो रेट में कटौती, बेहतर मानसून, चौथी तिमाही के जीडीपी आंकड़े और जीएसटी संग्रह समेत सहायक घरेलू मैक्रो इकोनॉमिक इंडीकेटर्स से भी बाजार को सपोर्ट मिल रहा है। ग्लोबल ऑयल स्टैंडर्ड ब्रेंट क्रूड 3.28 प्रतिशत चढ़कर 64.84 डॉलर प्रति बैरल रहा। शुक्रवार को सेंसेक्स 182.01 अंक टूटा था जबकि निफ्टी में 82.90 अंक की गिरावट आई थी।
Share market closing session update for 2 june 2025
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Explainer: पंचायत चुनाव और 2027 की गद्दी, यूपी की सियासत का ‘गेम चेंजर’ क्यों बनने जा रहा नया OBC आयोग?
May 18, 2026 | 08:21 PMNCP में आंतरिक कलह के चलते सुनेत्रा पवार ने बुलाई कोर कमेटी की मीटिंग, क्या थमेगा आंतरिक कलह?
May 18, 2026 | 08:19 PMRamcharan बने Peddi के सबसे महंगे स्टार…एक फिल्म करोड़ों की कमाई, जानिए पूरी स्टारकास्ट की फीस
May 18, 2026 | 08:08 PMTET की अनिवार्यता खत्म करने से अधिकारियों का इनकार; सुप्रीम कोर्ट के आदेश का दिया हवाला, पर मिला अनोखा आश्वासन
May 18, 2026 | 08:06 PMRCC क्लासेस के बोर्ड पर काला पोत कर विरोध, निदेशक मोटेगांवकर की गिरफ्तारी पर AIMIM का उग्र प्रदर्शन
May 18, 2026 | 08:00 PMAam Panna Premix: पानी मिलाते ही तैयार हो जाएगा आम पन्ना, घर पर इस तरीके से बनाएं प्रीमिक्स पाउडर
May 18, 2026 | 07:45 PMसिवनी हवाला कांड: निलंबित SDOP पूजा पाण्डेय को मिली सुप्रीम कोर्ट से जमानत; इस आधार पर मिली राहत
May 18, 2026 | 07:41 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














