WhatsApp यूजर्स के लिए एसबीआई ने जारी की भविष्यवाणी, होगा बहुत ज्यादा नुकसान अगर ये बात ना मानी

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने हाल ही में एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में कुछ ठग लोगों के द्वारा एसबीआई को लेकर भ्रामक खबरें फैलाने पर सफाई दी जा रही है। जिसको लेकर एसबीआई ने व्हाट्सअप यूजर्स को चेताया है।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने हाल ही में एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में कुछ ठग लोगों के द्वारा एसबीआई को लेकर भ्रामक खबरें फैलाने पर सफाई दी जा रही है। जिसको लेकर एसबीआई ने व्हाट्सअप यूजर्स को चेताया है।
एसबीआई की व्हॉट्सएप को चेतावनी (सौ. डिजाइन फोटो )
Published on
Updated on

भारत के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया यानी एसबीआई ने देश की आम जनता के लिए एक चेतावनी जारी की है। एसबीआई के द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो के जरिए जानकारी दी हैं।

इस वीडियो में बताया गया है कि कुछ ठग लोग एसबीआई के नाम और लोगो का मिस्यूज करके लोगों को झांसे में ले रहे हैं। ये फ्रॉर्ड लोग सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर फेक एडवर्टाइजमेंट दिखाते हैं, जिसमें कहा जाता है कि एसबीआई की ओर से शेयर मार्केट टिप्स या इंवेस्टमेंट एडवाईज दी जा रही है।

ऐसे करते हैं धोखाधड़ी

इन ठगों का तरीका बेहद सफाई से भरा है। वे एसबीआई के नाम और लोगो वाली फेक प्रोफाइल बनाते हैं। एडवर्टाइजमेंट में असंभव रिटर्न का झूठा प्रॉमिस करते हैं। उदाहरण के तौर पर सिर्फ 7 दिनों में अपने पैसे को करे दोगुना। साथ ही कई लोगों को व्हाट्सऐप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए भी कहा जाता हैं, जिसमें फ्री शेयर टिप्स दिए जाने का दावा किया जाता हैं।

जिसपर सफाई पेश करते हुए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया यानी एसबीआई ने कहा है कि हम किसी को भी शेयर टिप्स नहीं देते हैं और ना ही हम ऐसी कोई स्कीम चलाते हैं, जो गैर जिम्मेदाराना रिटर्न का वादा करती है। साथ ही हम कभी ऐसा कुछ करने की परमिशन देते हैं।

क्या हैं एसबीआई की एडवाइज

1. भरोसा नहीं करे : अगर आप भी कोई इसी प्रकार का एडवर्टाइजमेंट एसबीआई के नाम से अवास्तविक रिटर्न का वादा करें, तो उस बात पर बिल्कुल भरोसा ना करें।

2. जांच परख करें : एसबीआई की ओर से मिले किसी भी मैसेज की पुष्टि करने के लिए अपने सबसे करीबी बैंक ब्रांच जाएं या फिर उसकी ऑफिशियल वेबसाइट https://bank.sbi पर जरूर विजिट करें।

3. तुरंत शिकायत करें : ऐसे संवेदनशील विज्ञापन या मैसेज मिलने पर तुरंत ही एसबीआई या उससे जुड़े ऑफिसर्स को रिपोर्ट करें।

4. सिर्फ ऑफिशियल सोर्स पर विश्वास करें : किसी भी फाइनेंशियल डिसीजन सेै पहले सिर्फ एसबीआई के ऑफिशियल चैनल्स जैसे कि वेबसाइट, ऐप या फिर ब्रांच से जानकारी लें।

Navbharat Live
navbharatlive.com