-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Business »
- India Becomes The Global Production Hub For Samsung
सैमसंग के भरोसे से ग्लोबल प्रोडक्शन हब बन रहा भारत, एप्पल की नजरें अभी भी चीन पर
- Written By: अपूर्वा नायक
एसएंडपी ग्लोबल ने हाल ही में एक रिपोर्ट जारी की है जिसके आधार पर ये जानकारी मिली है कि सैमसंग ने अपने ग्लोबल स्मार्टफोन प्रोडक्शन का हब भारत को बनाया है। साथ ही ये भी जानकारी मिली है कि एप्पल को सैमसंग ने पछाड़ दिया है।

सैमसंग Vs एप्पल (सौ. सोशल मीडिया )
ट्रंप के टैरिफ पॉलिसी के खतरे से बचने के लिए कई कंपनियों ने चीन से अपने प्रोडक्शन को अन्य देशों में शिफ्ट करने का फैसला लिया है। इसी को लेकर एक मीडिया ग्रुप ने एक रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में ये खुलासा हुआ है कि सैमसंग इंडिया में अपने ग्लोबल वॉल्यूम के अनुसार एप्पल से ज्यादा स्मार्टफोन असेंबल करता है। क्या आप इस बात को सुनकर हैरान है?
जानकारी के अनुसार, सैमसंग और एप्पल दोनों ही गैजेट्स की दुनिया के दिग्गज हैं, लेकिन भारत में स्मार्टफोन बनाने की होड़ में सैमसंग ने बाजी मार ली है। आइए जानते हैं कि कैसे सैमसंग ने एप्पल को पछाड़ दिया है।
कुछ मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एसएंडपी ग्लोबल की एक स्टडी रिपोर्ट में ये बात पता चली है कि मौजूदा वित्त वर्ष में सैमसंग ने अपने ग्लोबल स्मार्टफोन असेंबली का 25 प्रतिशत हिस्सा भारत में पूरा किया है। साथ ही एप्पल का इस मामले में योगदान सिर्फ 15 प्रतिशत का रहा था यानी सैमसंग इंडिया में एप्पल से डेढ़ गुना ज्यादा स्मार्टफोन बना रहा है। भारत जिसे पहले महज स्मार्टफोन खरीदने वाला देश माना जाता था, वही अब टेक कंपनियों के लिए मैन्यूफैक्चरिंग के सबसे बड़े हब में से एक है। हालांकि मन में एक सवाल जरूर आता है कि जितनी तारीफ एप्पल की होती है, उतनी सैमसंग की क्यों नहीं होती है?
सम्बंधित ख़बरें
इन 5 शेयरों में चल रहा था ‘पंप एंड डंप’ का गंदा खेल, SEBI ने पकड़ा ₹143 करोड़ का घोटाला; 221 पर ट्रेड से रोक
Share Market: शेयर बाजार में जुलाई में आएगी बड़ी तेजी, निफ्टी 24,750 तक पहुंचने का मजबूत अनुमान
Gold-Silver Rate Today: सोने के भाव में 2000 रुपये की भारी गिरावट, चांदी के रेट बढ़े, जानें आज का भाव
Share Market: शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, 337 अंक उछला सेंसेक्स; आईटी शेयरों में बंपर तेजी
भारत में सैमसंग का जलवा
अगर बात की जाए, तो सैमसंग के ग्लोबल ऑपरेशन्स की, तो भारत भले ही उनके लिए जरूरी हो, लेकिन उनका सबसे बड़ा असेंबली हब वियतनाम हैं। वियतनाम में सैमसंग अपने ग्लोबल स्मार्टफोन का 55 प्रतिशत हिस्सा बनाता है। जिसका सीधा मतलब है कि भारत अभी वियतनाम से पीछे हैं। इस लिस्ट ब्राजील तीसरे नंबर पर हैं, जहां सैमसंग 12 प्रतिशत फोन असेंबल करता है। इससे एक बात साफ हो गई है कि सैमसंग का ग्लोबल प्रोडक्शन भारत, वियतनाम और ब्राजील में फैला हुआ है। हालांकि ये भी है कि भारत में सैमसंग का फोकस ज्यादा बढ़ रहा है, जो कि भारत के लिए काफी अच्छी खबर है।
एप्पल से नहीं छूट रहा चीन
साथ ही एप्पल की बात की जाए, तो उनके लिए अभी भी चीन सबसे बड़ा मैन्यूफैक्चरिंग हब बना हुआ है। एसएंडपी ग्लोबल की ग्लोबल रिपोर्ट के अनुसार, एप्पल के 75 प्रतिशत से ज्यादा आईफोन अभी भी चीन में ही बनते हैं। हालांकि पिछले कुछ सालों में एप्पल ने भारत में प्रोडक्शन बढ़ाया है, लेकिन चीन के प्रति उसका मोह अब भी बरकरार है।
India becomes the global production hub for samsung
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
US Citizenship: बर्थराइट सिटीजनशिप पर बोले डोनाल्ड ट्रंप, कहा- यह कानून सिर्फ गुलामों के लिए था
Jul 02, 2026 | 12:02 PMमुंबई में मानसून आते ही BEST की AC बसों की खुली पोल; छतों से टपक रहा पानी, सभी डिपो में जांच के आदेश
Jul 02, 2026 | 11:59 AMUS नेवी का हेलीकॉप्टर अरब सागर में क्रैश, ‘इमरजेंसी वॉटर लैंडिंग’ के दौरान हुआ हादसा, एक जवान लापता
Jul 02, 2026 | 11:53 AMयूपी में बंपर सरकारी नौकरी: 13,116 पंचायत सचिवों की होगी सीधी भर्ती, तीन चरणों में पूरी होगी प्रक्रिया
Jul 02, 2026 | 11:52 AMभंडारा में मनपा की ५ दुकाने सील, व्यापारियों ने केबिन के सामने सब्जिया फेंक कर किया आंदोलन
Jul 02, 2026 | 11:51 AMउज्जैन: चलती कार से स्टंट करना पड़ा भारी, युवक का कटा 5 हजार का चालान, वीडियो वायरल होने पर पुलिस का एक्शन
Jul 02, 2026 | 11:50 AMसिर्फ एक देसी दाल… और शरीर में प्रोटीन की कमी से लेकर पथरी तक पर असर आयुर्वेद भी मानता है इसे सेहत का खजाना
Jul 02, 2026 | 11:48 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














