-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Samsung Receive Legal Notice Worth 5150 Crore
Samsung : सैमसंग पर छाए मुसीबत के बादल, इतने करोड़ का आया नोटिस
- Written By: अपूर्वा नायक
कुछ मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कस्टम ड्यूटी आयुक्त सोनल बजाज ने एक आदेश में कहा है कि सैमसंग ने भारतीय कानूनों का उल्लंघन किया है और क्लीयरेंस के लिए कस्टम अथॉरिटी के सामने जानबूझकर झूठे डॉक्यूमेंट्स पेश किए हैं।

सैमसंग
नई दिल्ली : स्मार्टफोन कंपनी सैमसंग पर मुसीबत के बादल छा गए हैं। भारत सरकार ने सैमसंग और उसके ऑफिसिर्स को 601 मिलियन डॉलर यानी 5,150 करोड़ रुपये का टैक्स और जुर्माना भरने का नोटिस भेजा है। कंपनी पर की-टेलीकॉम इक्विपमेंट्स के इंपोर्ट पर टैरिफ से बचने के लिए गलत तरीकों के उपयोग का आरोप लगा है। पिछले कुछ सालों में ये किसी कंपनी को भेजा गया अब तक का सबसे बड़ा टैक्स डिमांड नोटिस बताया जा रहा है।
ये टैक्स डिमांड सैमसंग के पिछले साल के 955 मिलियन डॉलर के नेट प्रॉफिट का एक बहुत बड़ा हिस्सा है। भारत के कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और स्मार्टफोन मार्केट में से एक सैमसंग इस नोटिस को टैक्स ट्रिब्यूनल या फिर कोर्ट में चैलेंज कर सकती है। सैमसंग अपने नेटवर्क डिवीजन के माध्यम से टेलीकॉम इक्विप्मेंट्स इंपोर्ट करती है।
पहले भी मिल चुका है नोटिस
इससे पहले साल 2023 में अपने मोबाइल टावरों में उपयोग किए गए जरूरी ट्रांसमिशन कंपोनेंट पर 10 प्रतिशत से 20 प्रतिशत टैरिफ से बचने के लिए इंपोर्ट को गलत तरीके से क्लासीफाई के लिए कंपनी को नोटिस मिला था। इसे लेकर सैमसंग ने टैक्स अथॉरिटी पर जांच बंद करने का प्रेशर बनाया था।
सम्बंधित ख़बरें
Gold-Silver Rate Today: सोने के भाव में 3497 रुपये की भारी गिरावट, चांदी भी 8641 रुपये लुढ़की, जानें ताजा भाव
Share Market: शेयर मार्केट में भूचाल, 700 अंक लुढ़का सेंसेक्स; एक झटके में निवेशकों का लाखों करोड़ स्वाहा
Composition Scheme: बिना GST नंबर वाले छोटे व्यापारी भी अब करेंगे ऑनलाइन बिक्री, जानें क्या हैं नियम?
दुनियाभर में आर्थिक संकट, फिर भी कैसे तेजी से बढ़ रहा भारत? RBI की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
सैमसंग कंपनी ने सफाई देते हुए कहा था कि कंपोनेंट पर टैरिफ नहीं लगाया जा सकता। जबकि अधिकारियों को सालों से इसके क्लासीफिकेशन प्रैक्टिस के बारे में पता था. हालांकि, रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक 8 जनवरी को कस्टम विभाग के अधिकारियों ने अपने एक आदेश में कंपनी के बयान पर असहमति जताई थी।
कुछ मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कस्टम ड्यूटी आयुक्त सोनल बजाज ने एक आदेश में कहा है कि सैमसंग ने भारतीय कानूनों का उल्लंघन किया है और क्लीयरेंस के लिए कस्टम अथॉरिटी के सामने जानबूझकर झूठे डॉक्यूमेंट्स पेश किए हैं।
बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
इन 7 ऑफिसरों पर लगा जुर्माना
सैमसंग को 4,460 करोड़ रुपये यानी 520 मिलियन डॉलर के भुगतान का आदेश दिया गया है। इसमें बकाया टैक्स अमाउंट और जुर्माना भी शामिल है। भारत में सैमसंग के 7 ऑफिसरों पर 81 मिलियन डॉलर का जुर्माना लगाया गया है, जिनमें नेटवर्क डिवीजन के वाइस प्रेसिडेंट सुंग बीम होंग, चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर डोंग वोन चू और फाइनेंस के लिए जनरल मैनेजर शीतल जैन के साथ ही सैमसंग में इनडायरेक्ट टैक्स के जनरल मैनेजर निखिल अग्रवाल शामिल हैं।
Samsung receive legal notice worth 5150 crore
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Ayurvedic Spices: सेहत के लिए किसी औषधि से कम नहीं हैं ये 7 आयुर्वेदिक मसाले, जानिए इनके जबरदस्त फायदे
Jul 24, 2026 | 11:09 AMपेपर लीक के खिलाफ खुद आंदोलन कर चुके हैं धर्मेंद्र प्रधान, लाठीचार्ज में हुए थे घायल; क्या है वो 1997 की घटना?
Jul 24, 2026 | 11:08 AMSawan Puja Rules : सावन में इन नियमों का पालन करने वालों पर बरसती है भगवान भोलेनाथ की विशेष कृपा
Jul 24, 2026 | 11:08 AMIsrael Crime: यरुशलम के एक अपार्टमेंट में 40 वर्षीय भारतीय वर्कर की हत्या, इजरायली आरोपी गिरफ्तार
Jul 24, 2026 | 11:03 AMजंतर-मंतर प्रदर्शन पर फर्जी खबरें फैलाने वाले 480 पाकिस्तानी अकाउंट्स पर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन
Jul 24, 2026 | 10:56 AMहाथ में तिरंगा और चेहरे पर संकल्प! सुप्रिया सुले ने प्रियंका गांधी संग शेयर की तस्वीर; दिया ‘जय हिंद’ का नारा
Jul 24, 2026 | 10:55 AMनागपुर मनपा स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर बड़ा फैसला: अब पवित्र पोर्टल से होगी तैनाती, पुराने शिक्षकों को राहत
Jul 24, 2026 | 10:54 AMवीडियो गैलरी

1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM
फास्ट-ट्रैक कोर्ट समस्या का हल नहीं! PM मोदी के पोस्ट पर भड़के आशुतोष रांका! धरने से हटने की एक ही शर्त
Jul 23, 2026 | 02:03 PM














