-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Rupee Strengthened Against Us Dollar Rose By Three Paise To Reach 8569
Dollar vs Rupee: अमेरिकी डॉलर के मुकाबले मजबूत हुआ रुपया, तीन पैसे की बढ़त के साथ 85.69 पर पहुंचा
- Written By: मनोज आर्या
Dollar vs Rupee: अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 85.71 पर खुला और फिर डॉलर के मुकाबले 85.68 के उच्चस्तर और 85.98 के निचले स्तर को छू गया।

प्रतीकात्मक तस्वीर
मुंबई: विदेशी कोषों का निवेश फिर से बढ़ने से बुधवार को अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया शुरुआती नुकसान से उबरकर कारोबार के अंत में तीन पैसे की तेजी के साथ 85.69 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। विदेशी मुद्रा डीलरों ने कहा कि नकदी की कमी, जवाबी शुल्क के कार्यान्वयन पर चिंता और आयातकों की ओर से मासांत की डॉलर मांग के कारण रुपये पर दबाव है।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 85.71 पर खुला और फिर डॉलर के मुकाबले 85.68 के उच्चस्तर और 85.98 के निचले स्तर को छू गया। डॉलर के मुकाबले रुपया अंत में 85.69 प्रति डॉलर पर बंद हुआ, जो पिछले बंद भाव से तीन पैसे की बढ़त है। मंगलवार को रुपये में सात सत्रों से चली आ रही तेजी थम गई थी और डॉलर के मुकाबले यह 11 पैसे की गिरावट के साथ 85.72 पर बंद हुआ था।
बुधवार को रुपये में फिर मजबूती आई
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा कि मंगलवार को थोड़े समय के ठहराव के बाद बुधवार को रुपये में फिर मजबूती आई, जो विदेशी कोषों के प्रवाह में फिर से उछाल के कारण हुआ। इसके अलावा, विदेशी बैंकों और निर्यातकों ने बाजार में डॉलर की आपूर्ति बढ़ाकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। परमार ने कहा कि हालांकि, वित्त वर्ष के अंत से पहले बाजार प्रतिभागियों द्वारा आवश्यक समायोजन किए जाने के कारण सौदों का आकार कम रहा।
सम्बंधित ख़बरें
Share Market Crash: भारतीय शेयर बाजार में तबाही, 1800 अंक टूटा सेंसेक्स; एक झटके में 7 लाख करोड़ स्वाहा
Kusumgar IPO: ₹419 प्रति शेयर पर खुला पब्लिक इश्यू, GMP ₹168; 10 जुलाई तक निवेश का मौका
गाड़ियों में E25 फ्यूल इस्तेमाल करने की कोई जल्दबाजी नहीं, हरदीप सिंह पुरी ने बताया क्या है सरकार का प्लान?
Gold-Silver Rate Today: 1.45 लाख के नीचे आया गोल्ड, चांदी गिरकर 2.29 लाख पर, जानें आज का ताजा भाव
डॉलर सूचकांक में 0.03 प्रतिशत की तेजी
विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि भू-राजनीतिक जोखिम- गाजा में इजरायल के हमले से लेकर ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों पर अमेरिकी हवाई हमलों तक अमेरिकी डॉलर जैसी सुरक्षित परिसंपत्तियों की मांग को बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला से तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर 25 प्रतिशत शुल्क लगाने की धमकी दी है। इससे ब्रेंट क्रूड की कीमतों में उछाल आया है। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.03 प्रतिशत की तेजी के साथ 104.21 हो गया।
बिजनेस सेक्टर की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट
अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.63 प्रतिशत बढ़कर 73.48 डॉलर प्रति बैरल रहा। घरेलू शेयर बाजार में बीएसई सेंसेक्स 728.69 अंक घटकर 77,288.50 अंक पर, जबकि निफ्टी 181.80 अंक के नुकसान के साथ 23,486.85 अंक पर बंद हुआ। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने बुधवार को शुद्ध रूप से 2,240.55 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
Rupee strengthened against us dollar rose by three paise to reach 8569
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जबलपुर: मोबाइल गुमने पर हुआ विवाद, बीच सड़क पर युवकों ने दो छात्रों को जमकर पीटा; चाकू मारकर किया घायल
Jul 08, 2026 | 10:35 PMAgra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PMAAI में ग्रेजुएट, डिप्लोमा और ITI अप्रेंटिस भर्ती, 2024 के बाद पास उम्मीदवारों के लिए मौका
Jul 08, 2026 | 10:19 PMPM Modi Australia Visit: ऑस्ट्रेलिया पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, दोनो देशों के संबंधों को मिलेगी नई मजबूती
Jul 08, 2026 | 10:19 PMक्या है टॉप करने वाले बच्चों का सीक्रेट? अपनाएं ये 6 आदतें, पढ़ाई में तेजी से बढ़ सकती है सीखने की क्षमता
Jul 08, 2026 | 10:17 PMJKSSB में PWD के 357 पदों पर भर्ती, 10वीं, ITI और डिप्लोमा धारकों के लिए मौका; 1 अगस्त से आवेदन
Jul 08, 2026 | 10:11 PMजब नदी बन गईं सड़कें… और खिलौने की तरह बह गए 1,200 सिलेंडर; रायगड़ में आसमानी आफत का वायरल VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:10 PMवीडियो गैलरी

Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM
लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM
‘मैं हारा हुआ सिपाही नहीं’… प्रशांत किशोर का भावुक बयान, वीडियो में कही बड़ी बात
Jul 08, 2026 | 11:59 AM
इस्तीफे से भ्रष्टाचार खत्म नहीं होता, राम मंदिर ट्रस्ट पर AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा हमला- VIDEO
Jul 08, 2026 | 11:20 AM














