-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Rupee Continues To Rise Against Dollar Rises 12 Paise To 8644
Dollar vs Rupee: डॉलर के मुकाबले रुपये में तेजी जारी, 12 पैसे चढ़कर 86.44 पर पहुंचा
- Written By: मनोज आर्या
Dollar vs Rupee: अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, डॉलर के मुकाबले 86.60 प्रति डॉलर पर खुला और कारोबार के दौरान 86.68 के दिन के निचले स्तर को छू गया।

प्रतीकात्मक तस्वीर
मुंबई: अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को रुपये में लगातार चौथे कारोबारी सत्र में तेजी जारी रही। घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख और वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच रुपया 12 पैसे मजबूत होकर 86.44 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। हालांकि, विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दर पर निर्णय से पहले प्रमुख विदेशी मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती ने रुपये में तेज बढ़त पर अंकुश लगा दिया।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, डॉलर के मुकाबले 86.60 प्रति डॉलर पर खुला और कारोबार के दौरान 86.68 के दिन के निचले स्तर को छू गया। यह 86.43 के दिन के उच्चतम स्तर को छूने के बाद कारोबार के अंत में 86.44 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 12 पैसे की बढ़त है। रुपया मंगलवार को 25 पैसे की बढ़त के साथ 86.56 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
डॉलर में कमजोरी से रुपये को मिला समर्थन
मिराए एसेट शेयरखान के रिसर्च एनालिस्ट अनुज चौधरी ने कहा कि मजबूत घरेलू शेयर बाजारों, कच्चे तेल की कीमतों में रातोंरात गिरावट और एफआईआई निवेश बढ़ने से रुपये को समर्थन मिला। उन्होंने आगे कहा कि सकारात्मक घरेलू बाजारों और ताजा विदेशी संस्थागत निवेशकों के निवेश के कारण रुपये के सकारात्मक रुख के साथ कारोबार करने की उम्मीद है। अनुज चौधरी ने यह भी कहा कि कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट और डॉलर में कमजोरी से भी रुपये को समर्थन मिल सकता है। एफओएमसी बैठक से पहले निवेशक सतर्क रह सकते हैं। फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों को यथावत रखने की उम्मीद है। डॉलर-रुपया हाजिर कीमत 86.20 से 86.80 के दायरे में कारोबार करने की उम्मीद है।
सम्बंधित ख़बरें
Share Market Crash: भारतीय शेयर बाजार में तबाही, 1800 अंक टूटा सेंसेक्स; एक झटके में 7 लाख करोड़ स्वाहा
Kusumgar IPO: ₹419 प्रति शेयर पर खुला पब्लिक इश्यू, GMP ₹168; 10 जुलाई तक निवेश का मौका
गाड़ियों में E25 फ्यूल इस्तेमाल करने की कोई जल्दबाजी नहीं, हरदीप सिंह पुरी ने बताया क्या है सरकार का प्लान?
Gold-Silver Rate Today: 1.45 लाख के नीचे आया गोल्ड, चांदी गिरकर 2.29 लाख पर, जानें आज का ताजा भाव
बिजनेस सेक्टर की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
डॉलर सूचकांक में 0.36 प्रतिशत की बढ़त
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.36 प्रतिशत की बढ़त के साथ 103.26 हो गया। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.77 प्रतिशत घटकर 70.02 डॉलर प्रति बैरल रह गया। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 147.79 अंक बढ़कर 75,449.05 अंक पर बंद हुआ जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 73.30 अंक बढ़कर 22,907.60 अंक पर बंद हुआ। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने मंगलवार को 694.57 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
Rupee continues to rise against dollar rises 12 paise to 8644
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जबलपुर: मोबाइल गुमने पर हुआ विवाद, बीच सड़क पर युवकों ने दो छात्रों को जमकर पीटा; चाकू मारकर किया घायल
Jul 08, 2026 | 10:35 PMAgra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PMAAI में ग्रेजुएट, डिप्लोमा और ITI अप्रेंटिस भर्ती, 2024 के बाद पास उम्मीदवारों के लिए मौका
Jul 08, 2026 | 10:19 PMPM Modi Australia Visit: ऑस्ट्रेलिया पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, दोनो देशों के संबंधों को मिलेगी नई मजबूती
Jul 08, 2026 | 10:19 PMक्या है टॉप करने वाले बच्चों का सीक्रेट? अपनाएं ये 6 आदतें, पढ़ाई में तेजी से बढ़ सकती है सीखने की क्षमता
Jul 08, 2026 | 10:17 PMJKSSB में PWD के 357 पदों पर भर्ती, 10वीं, ITI और डिप्लोमा धारकों के लिए मौका; 1 अगस्त से आवेदन
Jul 08, 2026 | 10:11 PMजब नदी बन गईं सड़कें… और खिलौने की तरह बह गए 1,200 सिलेंडर; रायगड़ में आसमानी आफत का वायरल VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:10 PMवीडियो गैलरी

Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM
लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM
‘मैं हारा हुआ सिपाही नहीं’… प्रशांत किशोर का भावुक बयान, वीडियो में कही बड़ी बात
Jul 08, 2026 | 11:59 AM
इस्तीफे से भ्रष्टाचार खत्म नहीं होता, राम मंदिर ट्रस्ट पर AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा हमला- VIDEO
Jul 08, 2026 | 11:20 AM














